गिद्धौर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी वर्ष 2022 में बबलू कुमार, पिता इंद्रदेव साहू के साथ हुई थी। उसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल सरैया गांव में है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद प्रताड़ना फिर शुरू हो जाती थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर देकर मार दिया गया। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिद्धौर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी वर्ष 2022 में बबलू कुमार, पिता इंद्रदेव साहू के साथ हुई थी। उसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल सरैया गांव में है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद प्रताड़ना फिर शुरू हो जाती थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर देकर मार दिया गया। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 96/26 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों सिन्दुरिया गांव के निवासी हैं। इनके पिता का नाम स्वर्गीय रामवृक्ष यादव बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 127(2), 115(2), 117(2), 109, 308(4), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- प्रखण्ड मुख्यालय डोभी के मुख्य गेट पर सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय डोभी के मुख्य गेट पर सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन डोभी/गया शनिवार की शाम पांच बजे सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डोभी प्रखंड मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, इस योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये, यानी कुल 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। वहीं, दो किलोवाट पर कुल 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर कुल 98 हजार रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और घरेलू बिजली खर्च में कमी लाना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाभार्थियों को योजना की जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण और रूफटॉप सोलर लगवाने की प्रक्रिया से अवगत कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ, जेई, मीटर रीडर, संबंधित विद्युत कर्मी मौजूद रहे।4
- पौथु डीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद; मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 103/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान कमरे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पौथु डीह निवासी स्वर्गीय जंगली शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पौथु थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #रफीगंज #पौथु_थाना #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार #देसी_कट्टा #कारतूस_बरामद #अभियुक्त_गिरफ्तार #BiharPolice #CrimeNews1
- रफीगंज के औरवां गांव में 2023 की हत्या का बदला लेने के आरोप में मुमताज की हत्या, 6 गिरफ्तार रफीगंज। औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव में दुर्गापूजा के दौरान हुए मुमताज हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दाऊदनगर SDPO चंद्रभूषण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में औरवां गांव निवासी रामपुकार यादव ने बताया कि उसे संदेह था कि वर्ष 2023 में दुर्गापूजा की सप्तमी के दिन उसके बेटे की हत्या गांव के ही मुमताज ने की थी। इसी पुरानी रंजिश और प्रतिशोध में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा के दौरान मुमताज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1
- करकट में 10 दिवसीय भव्य रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम-माता सीता की झांकी ने मोहा मन संतोष कुमार लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करकट के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं समिति के कार्यकर्ताओं का जय श्रीराम का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आए रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीराम एवं माता सीता की आरती भी की गई। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर समिति के सदस्य, गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामलीला का आनंद उठाया।3
- आज हमारे गांव का हाल ये हो गया है कि लोग गलत को गलत नहीं1
- ट्रक रोककर वसूली करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार #Muzaffarpur #MuzaffarpurPolice #BiharPolice #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #ViralNews #BiharBreaking #SadhanaNews1
- गिद्धौर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी वर्ष 2022 में बबलू कुमार, पिता इंद्रदेव साहू के साथ हुई थी। उसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल सरैया गांव में है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद प्रताड़ना फिर शुरू हो जाती थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर देकर मार दिया गया। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1