Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में जागरूकता की पाठशाला, डीआईजी बस्ती ने बताए सुरक्षा के उपाय मिशन शक्ति अभियान 5.0 साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 📍 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल कॉल करें: 1930 महिला हेल्पलाइन: 1090 | आपातकालीन सहायता: 112
Pramod Kumar Gupta
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में जागरूकता की पाठशाला, डीआईजी बस्ती ने बताए सुरक्षा के उपाय मिशन शक्ति अभियान 5.0 साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 📍 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल कॉल करें: 1930 महिला हेल्पलाइन: 1090 | आपातकालीन सहायता: 112
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान का तृतीय चरण शुरू | गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान | गौ संरक्षण महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत गांव-गांव जनसंपर्क कर गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सिसवा, घुघली और फरेंदा क्षेत्र में संतों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान से जुड़ने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की।1
- निषाद समाज के दलालो से रहे सावधान - सांसद मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार स्थित निषाद धर्मशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए निषाद समाज को जागरूक करने के लिए निषाद समाज के लोगों के लिए शिक्षा के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही निषाद समाज को ठगने वाले दलालों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया गया। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के निषाद समाज को लेकर एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर के नई बाजार मोहल्ले में स्थित निषाद धर्मशाला में किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद का जोरदार स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का भी भावी प्रत्याशियो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी व भगवान निषादराज गुह्य आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे सांसद ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि निषाद समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही समाज के कुछ दलाल समाज को ठग लेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि निषाद समाज को यादव समाज की तरह अगर आगे बढ़ना है तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। नशे के बुराई से दूर रहना है। समाज को ठगने वाले लोगों से सावधान रहना रहना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, लालजी यादव, इशहाक अंसारी, अनवारुल हक, सुनील सिंह आदि संग रियाज अहमद, एडवो0 राधेश्याम निषाद, देवव्रत निषाद, हलीम मंसूरी, करुणानिधि यादव, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन1
- 👍🏽2/10/2026 💙 ♥️♥️♥️♥️♥️♥️ 🤍🤍💙💙🤍🤍 💚💚💚💚💚💚 📞 📞 📞 📞 📞 📞 📞📞📞📞📞📞1
- इस बुजुर्ग से सुनिए गमछे की कीमत वीडियो अंत तक जरूर देखें! कृपया इस बुजुर्ग से सुनिए गमछे की कीमत और अंत तक वीडियो जरूर देखें1
- महराजगंज के बृजमनगंज में चोरी का खुलासा: 4 युवक गिरफ्तार, जनरेटर और सोलर पैनल बरामद महराजगंज के बृजमनगंज में निर्माणाधीन धर्मकांटा से जनरेटर और सोलर पैनल चोरी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैंक यूनियनों का ऐलान1
- संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था। दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते - जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना। दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा - माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा - अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो। जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।1
- घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत घुघली थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया गया कि बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी दौरान शोभा की बहन रीता भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि बेचई ने रीता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने रीता और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता के साथ मारपीट करने लगी। घटना के बाद रीता घुघली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली भेजा। उपचार के बाद थाने लौटकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1