निषाद समाज के दलालो से रहे सावधान - सांसद मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार स्थित निषाद धर्मशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए निषाद समाज को जागरूक करने के लिए निषाद समाज के लोगों के लिए शिक्षा के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही निषाद समाज को ठगने वाले दलालों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया गया। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के निषाद समाज को लेकर एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर के नई बाजार मोहल्ले में स्थित निषाद धर्मशाला में किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद का जोरदार स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का भी भावी प्रत्याशियो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी व भगवान निषादराज गुह्य आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे सांसद ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि निषाद समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही समाज के कुछ दलाल समाज को ठग लेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि निषाद समाज को यादव समाज की तरह अगर आगे बढ़ना है तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। नशे के बुराई से दूर रहना है। समाज को ठगने वाले लोगों से सावधान रहना रहना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, लालजी यादव, इशहाक अंसारी, अनवारुल हक, सुनील सिंह आदि संग रियाज अहमद, एडवो0 राधेश्याम निषाद, देवव्रत निषाद, हलीम मंसूरी, करुणानिधि यादव, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निषाद समाज के दलालो से रहे सावधान - सांसद मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार स्थित निषाद धर्मशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए निषाद समाज को जागरूक करने के लिए निषाद समाज के लोगों के लिए शिक्षा के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही निषाद समाज को ठगने वाले दलालों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया गया। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं से
संवाद किया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के निषाद समाज को लेकर एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर के नई बाजार मोहल्ले में स्थित निषाद धर्मशाला में किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद का जोरदार स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का भी भावी प्रत्याशियो ने फूल माला पहनाकर
स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी व भगवान निषादराज गुह्य आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे सांसद ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि निषाद समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही समाज के कुछ दलाल समाज को ठग लेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि निषाद समाज को यादव समाज की तरह अगर आगे
बढ़ना है तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। नशे के बुराई से दूर रहना है। समाज को ठगने वाले लोगों से सावधान रहना रहना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, लालजी यादव, इशहाक अंसारी, अनवारुल हक, सुनील सिंह आदि संग रियाज अहमद, एडवो0 राधेश्याम निषाद, देवव्रत निषाद, हलीम मंसूरी, करुणानिधि यादव, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- निषाद समाज के दलालो से रहे सावधान - सांसद मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार स्थित निषाद धर्मशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए निषाद समाज को जागरूक करने के लिए निषाद समाज के लोगों के लिए शिक्षा के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही निषाद समाज को ठगने वाले दलालों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया गया। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के निषाद समाज को लेकर एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर के नई बाजार मोहल्ले में स्थित निषाद धर्मशाला में किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद का जोरदार स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का भी भावी प्रत्याशियो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी व भगवान निषादराज गुह्य आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे सांसद ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि निषाद समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही समाज के कुछ दलाल समाज को ठग लेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि निषाद समाज को यादव समाज की तरह अगर आगे बढ़ना है तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। नशे के बुराई से दूर रहना है। समाज को ठगने वाले लोगों से सावधान रहना रहना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, लालजी यादव, इशहाक अंसारी, अनवारुल हक, सुनील सिंह आदि संग रियाज अहमद, एडवो0 राधेश्याम निषाद, देवव्रत निषाद, हलीम मंसूरी, करुणानिधि यादव, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- पैतृक मकान से मां-बेटी को निकालने का आरोप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिया सिद्धार्थनगर जिले की नगरपालिका क्षेत्र के सिविल लाइंस, तेतरी बाजार निवासी शैलजा पुत्री स्व. रामकरन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी पर संपत्ति हड़पने, बुजुर्ग बीमार मां और उसे पैतृक मकान से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी मां को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित मां-बेटी को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। शैलजा के अनुसार उनके पिता सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से मंझले भाई बृजेश गुप्ता को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। पीड़िता का कहना है कि उस समय बृजेश ने शपथ पत्र देकर पूरे परिवार की देखभाल करने की बात कही थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें थीं। पीड़िता के मुताबिक बड़े भाई राम बेलास की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। वहीं छोटे भाई बब्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का कथित रूप से फायदा उठाकर उनकी संपत्ति भाभी कमला गुप्ता द्वारा बेच दिए जाने का आरोप है। शैलजा का कहना है कि बब्लू के बारे में भी लंबे समय से कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मंझले भाई बृजेश गुप्ता की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी नौकरी से मिलने वाले वित्तीय लाभ उनकी पत्नी कमला गुप्ता को मिलने लगे। आरोप है कि इसके बावजूद करीब 20 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित उनकी मां प्रभावती की समुचित देखभाल और इलाज नहीं कराया जा रहा है। शैलजा का आरोप है कि भाभी ने पैतृक मकान पर कब्जा कर उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ पैतृक मकान में रहने का प्रयास करती हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने मकान को बेचने की तैयारी किए जाने की आशंका भी जताई है। प्रार्थना पत्र में शैलजा ने अपने दिवंगत भाई के स्थान पर उनके नाबालिग पुत्र को भविष्य में नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि भतीजे के बालिग होने तक परिवार की सुरक्षा और भरण-पोषण सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी भाभी नौकरी संबंधी लाभ मिलने के बाद दूसरा विवाह कर सकती हैं, जिससे वह, उसकी मां और भतीजा बेसहारा हो सकते है। सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्वयं पीड़ित मां-बेटी के साथ तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा मां-बेटी को जो भी सरकारी सहायता नियमानुसार मिल सकती है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित मां-बेटी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।1
- चलती बस का, बाइक सवारों पर पड़ा पानी का छिंटा बाइक सवारों ने रोडवेज कर्मचारियों को बस में घुसकर की धुनाई, अब पुलिस उठाई गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला कई मिनट तक रोडवेज बस रही सड़क पर खड़ा , फरेंदा पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी #Maharajganj #police #phrendha #vidioviral #reelsviralシ #bikers #Sheeje1
- महुली में पैदल गश्त के साथ अतिक्रमण हटाया, सीसीटीवी से बढ़ी निगरानी महुली। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को महुली पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने के साथ दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाया गया। पुलिस ने दुकानदारों से प्रतिष्ठानों के सामने निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान किया। वहीं, कस्बे में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे महत्वपूर्ण स्थानों पर गतिविधियों की निगरानी बढ़ेगी और किसी घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक साक्ष्य जुटाने में भी मदद मिलेगी। पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि तकनीक, सतर्कता और जनसहयोग के माध्यम से अपराध की रोकथाम के साथ महुली कस्बे में सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल बनाने का प्रयास जारी रहेगा।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत है अभिनंदन है1
- भिटहा में टूटी सड़कें और जाम नालियां बनीं ग्रामीणों की परेशानी, बारिश में सड़क पर बहता है गंदा पानी गोरखपुर/पाली। पाली क्षेत्र के ग्राम सभा भिटहा में सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं, जबकि नालियां भी क्षतिग्रस्त होने के साथ जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा होने से जाम पड़ी हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश होते ही गांव की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। नालियां जाम होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों पर बहने लगता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वाले ग्रामीणों के साथ बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। दो-दो महीने से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते। ग्रामीणों के अनुसार कई बार दो-दो महीने तक सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं देते, जिससे नालियों में गंदगी और कचरा जमा होता रहता है। समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां पूरी तरह जाम हो जाती हैं और बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और नाली की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीण प्रदुमन यादव, श्याम मोहन यादव, नंदलाल, अनीश, रामकरण यादव और हरिराम ने संबंधित अधिकारियों से गांव की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, जाम नालियों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के समय जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।4
- *मिशन शक्ति फेज-5.0 — जागरूक नारी, सशक्त समाज, सुरक्षित भविष्य* *महुली पुलिस का संकल्प—हर बहू-बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।* इसी क्रम में आज दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 श्री नागेन्द्र पाण्डेय, म0का0 शालिनी तिवारी ,साक्षी द्वारा महुली थाना के अन्तर्गत ग्राम रामपुर में पहुंचकर महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और अपने अधिकारों की जानकारी ही सशक्तिकरण की वास्तविक ताकत है। उन्हें सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन की जानकारी *महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—* 1090 — वूमेन पावर लाइन 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा 108 — एम्बुलेंस सेवा 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन 102 — स्वास्थ्य सेवा 181 — महिला हेल्पलाइन 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 — साइबर हेल्पलाइन इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से समझाया गया तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। बालिकाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध को छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। एंटी रोमियो अभियान में महुली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई महिला सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के 03 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए 05व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया तथा 12व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS की कार्यवाही की गयी तथा 38 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। महुली पुलिस का संदेश “बेटियां बोझ नहीं, समाज की शक्ति हैं। महिलाओं का सम्मान केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।” महुली पुलिस का संकल्प है कि हर बहू-बेटी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे। पुलिस केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम, जागरूकता और विश्वास निर्माण के माध्यम से सुरक्षित समाज के निर्माण में निरंतर सहभागी है। जागरूक नारी—सशक्त नारी, सशक्त नारी—सुरक्षित समाज।”3
- संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था। दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते - जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना। दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा - माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा - अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो। जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।1