logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर देश के वरिष्ठ वकीलों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने छात्रों के समर्थन में भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया। इस ऐतिहासिक दृश्य और घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में गूंजती संविधान की प्रस्तावना ने लोकतंत्र, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। वकीलों ने एकजुट होकर कहा कि यदि छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन होता है या उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है, तो देश का विधिक समुदाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा।

14 hrs ago
user_G EXPRESS
G EXPRESS
Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
14 hrs ago

सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर देश के वरिष्ठ वकीलों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने छात्रों के समर्थन में भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया। इस ऐतिहासिक दृश्य और घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में गूंजती संविधान की प्रस्तावना ने लोकतंत्र, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। वकीलों ने एकजुट होकर कहा कि यदि छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन होता है या उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है, तो देश का विधिक समुदाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर देश के वरिष्ठ वकीलों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने छात्रों के समर्थन में भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया। इस ऐतिहासिक दृश्य और घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में गूंजती संविधान की प्रस्तावना ने लोकतंत्र, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। वकीलों ने एकजुट होकर कहा कि यदि छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन होता है या उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है, तो देश का विधिक समुदाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा।
    1
    सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर देश के वरिष्ठ वकीलों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने छात्रों के समर्थन में भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया। इस ऐतिहासिक दृश्य और घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में गूंजती संविधान की प्रस्तावना ने लोकतंत्र, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

वकीलों ने एकजुट होकर कहा कि यदि छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन होता है या उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है, तो देश का विधिक समुदाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर विजिलेंस अधिकारी तैनात रहे। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उनके चार सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबित रखी जा रही है। फाइल आगे बढ़ाने के एवज में परियोजना अधिकारी प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत दिए बिना फाइल आगे न भेजे जाने पर शिकायतकर्ता ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने का फैसला किया। विजिलेंस द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन करने पर मामला सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी धीरेंद्र सिंह पटवाल को कुल 40,000 रुपये सौंपे, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जाँच जारी है।
    1
    उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर विजिलेंस अधिकारी तैनात रहे।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उनके चार सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबित रखी जा रही है। फाइल आगे बढ़ाने के एवज में परियोजना अधिकारी प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत दिए बिना फाइल आगे न भेजे जाने पर शिकायतकर्ता ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने का फैसला किया।

विजिलेंस द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन करने पर मामला सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी धीरेंद्र सिंह पटवाल को कुल 40,000 रुपये सौंपे, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जाँच जारी है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • अल्मोड़ा में फर्जी पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखने और 8.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में भतरौजखान थाना पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने 22 जुलाई को आरोपी रंजोत सिंह को उसके घर जगमालवाली (जिला सिरसा, हरियाणा) से दबोच लिया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के धारड़ निवासी पीड़ित जीवन सिंह रावत ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उन्हें कथित 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखकर जेल भेजने की धमकी दी और 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर भतरौजखान थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मार्च को पीड़ित को व्हाट्सएप पर कॉल कर खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताने वाले ठग ने आतंकवाद के फर्जी मामले में नाम होने का दावा किया था। इसके बाद नकली दस्तावेज और कोर्ट के आदेश भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। ठगों ने लगातार वीडियो कॉल कर पीड़ित को किसी से बात न करने, हर घंटे रिपोर्ट देने और मोबाइल सर्विलांस पर होने का झांसा देकर मानसिक रूप से भयभीत रखा। आरोपियों ने पीड़ित के फोन में गूगल पे पर अपनी ईमेल आईडी लॉगिन कराई और 18 से 31 मार्च के बीच जांच के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कार्रवाई के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' या 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन पर डराकर पैसे मांगता है तो उस पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
    1
    अल्मोड़ा में फर्जी पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखने और 8.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में भतरौजखान थाना पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने 22 जुलाई को आरोपी रंजोत सिंह को उसके घर जगमालवाली (जिला सिरसा, हरियाणा) से दबोच लिया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के धारड़ निवासी पीड़ित जीवन सिंह रावत ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उन्हें कथित 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखकर जेल भेजने की धमकी दी और 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर भतरौजखान थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मार्च को पीड़ित को व्हाट्सएप पर कॉल कर खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताने वाले ठग ने आतंकवाद के फर्जी मामले में नाम होने का दावा किया था। इसके बाद नकली दस्तावेज और कोर्ट के आदेश भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। ठगों ने लगातार वीडियो कॉल कर पीड़ित को किसी से बात न करने, हर घंटे रिपोर्ट देने और मोबाइल सर्विलांस पर होने का झांसा देकर मानसिक रूप से भयभीत रखा। आरोपियों ने पीड़ित के फोन में गूगल पे पर अपनी ईमेल आईडी लॉगिन कराई और 18 से 31 मार्च के बीच जांच के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

कार्रवाई के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' या 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन पर डराकर पैसे मांगता है तो उस पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र स्थित ग्राम बिचई में शुक्रवार को फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा। फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन वीरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को आग लगने की सम्भावित घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को समझाया गया कि आपात स्थिति में त्वरित और सही कार्रवाई से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस रिसाव की पहचान, आवश्यक सावधानियों तथा आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। फायर विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, बिजली एवं गैस उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सेवा को सूचित करें। वहीं, ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी पहल बताया।
    1
    जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र स्थित ग्राम बिचई में शुक्रवार को फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा। फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन वीरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को आग लगने की सम्भावित घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को समझाया गया कि आपात स्थिति में त्वरित और सही कार्रवाई से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस रिसाव की पहचान, आवश्यक सावधानियों तथा आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

फायर विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, बिजली एवं गैस उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सेवा को सूचित करें। वहीं, ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी पहल बताया।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • उत्तराखंड के चंपावत स्थित टनकपुर में ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) लगाने और जिले के दूरस्थ विद्युत विहीन तोकों के विद्युतीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। 23.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था, जिसका शुक्रवार को औपचारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट जी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी जी, सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडेय जी, मनोज कालाकोटी जी, किरन देवी जी, जिला महामंत्री पूरन मेहरा जी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार जी व प्रकाश तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर जी व कमलेश भट्ट, देवेंद्र ठाकुर जी, हरिश भट्ट जी, मोनू ठाकुर जी, दीपक सक्सेना जी, अर्जुन कश्यप जी, हरिश कलौनी जी और गिरीश जी आदि उपस्थित रहे।
    1
    उत्तराखंड के चंपावत स्थित टनकपुर में ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) लगाने और जिले के दूरस्थ विद्युत विहीन तोकों के विद्युतीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। 23.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था, जिसका शुक्रवार को औपचारिक आगाज किया गया।

इस अवसर पर जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट जी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी जी, सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडेय जी, मनोज कालाकोटी जी, किरन देवी जी, जिला महामंत्री पूरन मेहरा जी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार जी व प्रकाश तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर जी व कमलेश भट्ट, देवेंद्र ठाकुर जी, हरिश भट्ट जी, मोनू ठाकुर जी, दीपक सक्सेना जी, अर्जुन कश्यप जी, हरिश कलौनी जी और गिरीश जी आदि उपस्थित रहे।
    user_Umesh Viswhakarma
    Umesh Viswhakarma
    चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • उत्तराखंड में पेपर लीक के मुद्दे और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार समर्थन जताया गया है। इस लड़ाई में मजबूती से खड़े व्यक्ति के हौसले और दम-खम की खुलकर तारीफ की जा रही है।
    1
    उत्तराखंड में पेपर लीक के मुद्दे और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार समर्थन जताया गया है। इस लड़ाई में मजबूती से खड़े व्यक्ति के हौसले और दम-खम की खुलकर तारीफ की जा रही है।
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को गति मिली है। इसी के तहत चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ किया गया है।
    1
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को गति मिली है। इसी के तहत चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ किया गया है।
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.