रात के अंधेरे में भी पुलिस का पहरा, एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़कों पर सघन वाहन जांच शेखपुरा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय भी वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने देर रात तक वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। एसपी हिमांशु के निर्देश के बाद रात में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों में सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रात के अंधेरे में भी पुलिस का पहरा, एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़कों पर सघन वाहन जांच शेखपुरा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय भी वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने देर रात तक वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। एसपी हिमांशु के निर्देश के बाद रात में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों में सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- ऑपरेशन मुस्कान: शेखपुरा पुलिस ने लौटाई 50 लोगों की मुस्कान, ₹9.36 लाख के खोए मोबाइल किए सुपुर्द शेखपुरा जिला पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय पहल करते हुए 50 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी हिमांशु ने कहा कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाना ही पुलिस का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और अब तक करीब 300 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए जा चुके हैं। शेखपुरा पुलिस की इस पहल की आम लोगों ने जमकर सराहना की।1
- रात के अंधेरे में भी पुलिस का पहरा, एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़कों पर सघन वाहन जांच शेखपुरा। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय भी वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने देर रात तक वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। एसपी हिमांशु के निर्देश के बाद रात में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों में सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- महिपाल सिंह मकराना UGC Roll Back @mahipalsinghmakrana @sauravjbt1
- शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उन्हें घटिया एवं मानकों के अनुरूप नहीं होने वाला भोजन दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आक्रोशित छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र होकर मेस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग की। छात्रों का कहना था कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, आवश्यक सुधार करने तथा छात्रों की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने मंगलवार को 12 बजे तक अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि मेस व्यवस्था की समीक्षा कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।1
- बाढ़ सिविल कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) परिसर के गेट संख्या-2 के पास से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दाहौर निवासी अंजनी कुमार ने बाढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह किसी कार्य से सिविल कोर्ट पहुंचे थे और अपनी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01FJ3878) गेट संख्या-2 के पास खड़ी कर अधिवक्ता रमाकांत प्रसाद सिंह से मिलने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने और चोरी में शामिल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- तेतरहाट में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 97 में से 60 आवेदनों का निष्पादन। बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन। तेतरहाट में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 97 में से 60 आवेदनों का निष्पादन। बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीतू लाल वर्मा, बीएसओ अभिषेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार और मुखिया रामवती देवी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पंचायत सचिव हरिनंदन कुमार कार्यपालक सहायक भर्ती कुमारी उपस्थित थीं पंचायत सरकार भवन का भी हुआ उद्घाटन। शिविर से पहले बीडीओ अभिषेक कुमार ने नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। 17 विभागों के लगे स्टॉल। सहयोग शिविर में रामगढ़ चौक अंचल के कुल 17 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में आय, जाति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और भूमि संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए काउंटर बनाए गए थे। 60 आवेदनों का निष्पादन। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शिविर से पूर्व कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 60 आवेदनों का निष्पादन पहले ही कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज शिविर में प्राप्त होने वाले नए आवेदनों और पूर्व के लंबित आवेदनों का निपटारा 30 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा। मुखिया ने की सड़क निर्माण की मांग इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के लिए पिछले 14 वर्षों से जमीन की समस्या थी। अब पर्याप्त जगह मिलने के बाद भवन बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नक्शे में सरकारी जमीन उपलब्ध है, इसलिए पंचायत सरकार भवन तक पहुंचने के लिए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए। मुखिया रामवती देवी ने शिविर में आए सभी पदाधिकारियों और पंचायत की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।1
- लखीसराय। वलीपुर मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूर्यगढ़ा अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने वलीपुर मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी अपराध की सूचना तुरंत देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।1
- साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, कई संदिग्ध हिरासत में; नाबालिगों के शामिल होने की भी चर्चा शेखपुरा : साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी से जुड़े होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए लोगों में कुछ नाबालिगों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से सभी की पहचान उजागर नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में साइबर ठगी के सक्रिय नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अलग-अलग गांवों में एक साथ दबिश दी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से बैंक खातों, मोबाइल फोन, डिजिटल लेन-देन और साइबर ठगी के संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से साइबर अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।1