सर्व पितृ मोक्ष यज्ञ निर्विघ्न हो, इस हेतु आचार्य प्राणनाथ का 40 दिन का उपवास संकल्प - त्रासदीग्रस्त पड़ोसी राज्यों में भी मदद भेजेगा राष्ट्रीय सनातनी संगठन आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार में श्राद्ध पक्ष में होने वाले सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन हेतु सेवा संकल्प लिया गया। समापन से ठीक 40 दिन पहले संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 40 दिन के कठिन उपवास का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ आचार्य जी को यह संकल्प दिलाया। पंकज सैनी ने बताया कि इस महायज्ञ में कोई त्रुटि न हो और सभी कार्य खुशी-खुशी संपन्न हों, इसी प्रार्थना के साथ यह संकल्प लिया गया है। आचार्य जी 40 दिन तक महाराजा भगीरथ और पितृ देवताओं के नाम पर अन्न और चारपाई का त्याग कर तपस्या करेंगे और कथा के 8वें दिन श्राद्ध अमावस्या पर 108 कुंडी महायज्ञ के साथ अपना उपवास पूर्ण करेंगे। इसी के साथ संगठन ने एक और बड़ा सेवा संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसी भगवत कथा और महायज्ञ के निमित्त संगठन पड़ोसी राज्यों में आई त्रासदी (बाढ़/आपदा) से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए स्वयं जाएगा। संगठन की टीम पीड़ित क्षेत्रों में भोजन सामग्री, कपड़े और दवाइयां लेकर राहत कार्य के लिए रवाना होगी। सनातन का अर्थ ही सेवा है। पितरों की मोक्ष प्राप्ति के साथ-साथ जीवित जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा पितृ-यज्ञ है। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्व पितृ मोक्ष यज्ञ निर्विघ्न हो, इस हेतु आचार्य प्राणनाथ का 40 दिन का उपवास संकल्प - त्रासदीग्रस्त पड़ोसी राज्यों में भी मदद भेजेगा राष्ट्रीय सनातनी संगठन आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार में श्राद्ध पक्ष में होने वाले सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन हेतु सेवा संकल्प लिया गया। समापन से ठीक
40 दिन पहले संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 40 दिन के कठिन उपवास का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ आचार्य जी को यह संकल्प दिलाया। पंकज सैनी ने बताया कि इस महायज्ञ में कोई त्रुटि न हो और सभी कार्य खुशी-खुशी संपन्न हों, इसी प्रार्थना के साथ यह संकल्प लिया गया
है। आचार्य जी 40 दिन तक महाराजा भगीरथ और पितृ देवताओं के नाम पर अन्न और चारपाई का त्याग कर तपस्या करेंगे और कथा के 8वें दिन श्राद्ध अमावस्या पर 108 कुंडी महायज्ञ के साथ अपना उपवास पूर्ण करेंगे। इसी के साथ संगठन ने एक और बड़ा सेवा संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसी भगवत कथा और महायज्ञ के निमित्त संगठन पड़ोसी
राज्यों में आई त्रासदी (बाढ़/आपदा) से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए स्वयं जाएगा। संगठन की टीम पीड़ित क्षेत्रों में भोजन सामग्री, कपड़े और दवाइयां लेकर राहत कार्य के लिए रवाना होगी। सनातन का अर्थ ही सेवा है। पितरों की मोक्ष प्राप्ति के साथ-साथ जीवित जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा पितृ-यज्ञ है। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- महेंद्र भट्ट की जुबान पर लगाओ ताला1
- बिजनौर में धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की होगी जांच,3 दिन चलेगा अभियान #bijnornews #bijnor #news #bijnorlivenews #livenews1
- वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सेन ने की गंगा विहार कॉलोनी के विषय में जांच की मांग गंगा विहार कॉलोनी के तीनों फेज की जांच की मांग, विद्युत व्यवस्था और पार्क को लेकर उठे सवाल पहले फेज में बिजली लाइन, दूसरे व तीसरे फेज में अब भी अधूरा विद्युतीकरण; स्वीकृत मानचित्र और मौके की स्थिति का मिलान कराने की मांग नजीबाबाद। नगर क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सैन ने जिलाधिकारी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर कॉलोनी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय फेज के विकास कार्यों की गहन जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गंगा विहार कॉलोनी को तीन फेज में विकसित किया गया है। प्रथम फेज में विद्युत लाइन खींची गई है, जबकि द्वितीय और तृतीय फेज में अभी तक समुचित विद्युतीकरण नहीं किया गया है। ऐसे में कॉलोनी के विकास और भूखंडों के विक्रय के दौरान खरीदारों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहां गया प्रथम फेज का पार्क? शिकायत में कॉलोनी के प्रथम फेज में प्रस्तावित पार्क/हरित क्षेत्र को लेकर भी जांच की मांग की गई है। रितेश सैन ने प्रशासन से यह पता लगाने का अनुरोध किया है कि स्वीकृत मानचित्र में पार्क के लिए निर्धारित भूमि वर्तमान में कहां और किस स्थिति में है। साथ ही यह भी जांच कराने की मांग की गई है कि कहीं पार्क के लिए निर्धारित भूमि का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए तो नहीं किया गया। स्वीकृत नक्शे और मौके की स्थिति का हो मिलान शिकायतकर्ता ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय से कॉलोनी का स्वीकृत मानचित्र, ले-आउट प्लान, विकास अनुमति एवं स्वीकृति की शर्तों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने तथा मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। इसके अलावा कॉलोनी में सड़क, नाली एवं जल निकासी, पार्क, सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी कैमरे और विद्युत व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच कराने का आग्रह किया गया है। संयुक्त टीम से जांच कराने की मांग रितेश सैन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विनियमित क्षेत्र कार्यालय, विद्युत विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में स्वीकृत शर्तों का उल्लंघन अथवा कॉलोनीवासियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार कॉलोनाइजर एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर कॉलोनीवासियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।3
- सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर में हुए रुद्राभिषेक और भंडारा कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया... खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर में हुए रुद्राभिषेक और भंडारा कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया...1
- देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी1
- अल्मोड़ा में हादसा, भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां समेत बेटा-बेटी की मौत The Aman Times 🚨 दर्दनाक हादसा | अल्मोड़ा भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां समेत बेटा-बेटी की मौत अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड के एक गांव में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों—मां और उसके बेटा-बेटी—की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41), मनीष (17) और कल्पना (19) के रूप में हुई है। SDRF और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों के शव बरामद किए। प्रशासन की ओर से राहत एवं सहायता की प्रक्रिया जारी है।1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ऋषिकेश नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोफियान को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में होटल प्रबंधन की भूमिका सामने आने पर होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और संचालक राहुल अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को होटल में बिना उचित पहचान/सत्यापन के प्रवेश दिया गया था और घटना की जानकारी होने के बावजूद सूचना नहीं दी गई। होटल के CCTV बंद किए जाने की बात भी जांच में सामने आई। पुलिस ने संबंधित होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए SDM ऋषिकेश को रिपोर्ट भेजी है।1