भुसरी गांव में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन, काफी संख्या में जुटे श्रद्धालु चेवाड़ा प्रखंड के भुसरी गांव में सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण के बीच शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से शिव गुरु की महिमा का श्रवण किया। चर्चा के दौरान निवास सिंह ने गुरु भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं आरपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय, फंटूश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने शिव गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महादेव घर-घर के बाबा हैं और वही सच्चे गुरु का कार्य करते हैं, इसलिए जीवन में सुख-शांति और मार्गदर्शन के लिए शिव गुरु से जुड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भैया हरेंद्र द्वारा बताए गए तीन सूत्रों का पालन करने की अपील भी श्रद्धालुओं से की गई। वक्ताओं ने बताया कि इन सूत्रों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है।
भुसरी गांव में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन, काफी संख्या में जुटे श्रद्धालु चेवाड़ा प्रखंड के भुसरी गांव में सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण के बीच शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से शिव गुरु की महिमा का श्रवण किया। चर्चा के दौरान निवास सिंह ने गुरु भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं आरपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय, फंटूश कुमार
सहित अन्य वक्ताओं ने शिव गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महादेव घर-घर के बाबा हैं और वही सच्चे गुरु का कार्य करते हैं, इसलिए जीवन में सुख-शांति और मार्गदर्शन के लिए शिव गुरु से जुड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भैया हरेंद्र द्वारा बताए गए तीन सूत्रों का पालन करने की अपील भी श्रद्धालुओं से की गई। वक्ताओं ने बताया कि इन सूत्रों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है।
- जाति का, का मतलब जानवर होता है,, धरम एक, भरम,, है,, इंसान जोड़ो यात्रा,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT RAJ KUMAR PRINCE SSDBIHARCOD1081
- भारत सरकार द्वारा देश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और नीतियों को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रस्तावित “विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025” का उद्देश्य समग्र विकास, सुशासन और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। अधिनियम का मुख्य उद्देश्य इस अधिनियम का लक्ष्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रमुख प्रावधान देश में उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देना युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाना डिजिटल और तकनीकी विकास को गति देना महिलाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के लिए विशेष योजनाएँ पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस अधिनियम के तहत गाँवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और वंचित वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके। देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस अधिनियम के प्रावधान प्रभावी रूप से लागू होते हैं, तो भारत तेजी से आर्थिक प्रगति करेगा और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा। निष्कर्ष “विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025” देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाना है।1
- दिल्ली प्रस्थान से पहले सभी का स्नेह और प्यार मिला, साथ ही बड़ो का आशीर्वाद मिला, और होली से पूर्व थोड़ा ग़ुलाल के संग आनंद... और जायका...4
- अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity1
- Post by Md Shahbaz2
- आईएएस अधिकारी बिहार में भूलभुलैया कर रहे हैं और बिहार की जनता पलायन कर रही है1
- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।1
- शेखपुरा - आज दिनांक 17.02.2026 को श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। राजस्व एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता महोदय ने भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े डिजिटल और भौतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को कठिनाई न हो। आधार सीडिंग और जमाबंदी: जमाबंदी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। ई-मापी और भू-लगान: ऑनलाइन माध्यम से होने वाली मापी और लगान वसूली के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। मांग वसूली और सेस, राजस्व की बकाया मांग और सेस वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई। अपर समाहर्ता ने नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राशि की वसूली और लंबित वादों का त्वरित निष्पादन करना है। अपर समाहर्ता महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने टास्क फोर्स को सक्रिय करने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। इन अधिकारियों की रही उपस्थिति बैठक में राजस्व प्रशासन से जुड़े जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करना और सरकारी राजस्व के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करना रहा। अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। [2/17, 3:47 PM] DPRO GOUTAM ARYA Gautam: समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 79, दिनांक 17.02.2026 *डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश* ******************************** आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण इस्लामिया हाई स्कूल, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा। "प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।3