Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर, MP-पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा... पटवारियों पर कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी
Dileep kushwah
श्योपुर, MP-पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा... पटवारियों पर कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्योपुर, MP-पटवारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा... पटवारियों पर कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी1
- विजयपुर क्षेत्र के किसानों के आंधी-तूफान और के कारण बाजरा की फसल गिरी जिससे किसानों को हुआ नुकसान।1
- तीन गांव की आस्था के मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गधों से ग्रामीण परेशान श्योपुर जिले के,,,, ग्राम पंचायत ऊँचाखेड़ा में हनुमान जी एवं भेरू बाबा मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह रास्ता गांव के अंदर से होकर मंदिर तक जाता है, जहां ऊँचाखेड़ा सहित तलावदा और बिचपुरी गांव के श्रद्धालु वर्षों से आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण मंदिर के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र तक भी आते-जाते हैं। कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर न तो पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। तीन गांवों की आस्था से जुड़े मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते की ऐसी स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आज की वीडियो में रास्ते की जमीनी हकीकत साफ दिखाई दे रही है।4
- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण----- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा1
- हम पंचायत की जांच करा ना चाहते हैं जी1
- ब्रैकिग शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया, महिलाओं का गुस्सा फूटा। शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत समोहा ग्राम में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पढ़ा जब उन्होंने एक व्यक्ति को रंगेहाथ अवैध शराब सप्लाई करते वक्त धर दबोचा, गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने पहले तो अवैध शराब जप्त कर आग के हवाले कर दी उसके बाद अवैध शराब सप्लाई कर रहे व्यक्ति की भी खबर ले डाली! महिलाओं का आरोप है कि ग्राम में कोई वैध शराब दुकान नही है बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से बाहर से कमीशन पर शराब लाकर ग्राम में विक्रय करते है। ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर पुलिस को दिया कि गांव में अवैध शराब नहीं बिचना चाहिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- विकासखंड विजयपुर के रघुनाथपुर और बरोली में 'साथिया' प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तम्बाकू मुक्त श्योपुर की शपथ ग्रहण का आयोजन विजयपुर....राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत आज दिनांक 29-09-2026 को विकासखंड विजयपुर के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल रघुनाथपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरोली पर 'साथिया' (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित किशोर-किशोरियों (साथिया) को प्रशिक्षण के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 'साथिया' अपने साथी किशोरों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर (बी ई ई ) साहिब कुरैशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग से बी पी एम दिलीप डंडोतिया, बी सी एम कमल किशोर,काउंसलर जीतेन्द्र शाक्य,ट्रेनर ओमप्रकाश पाठक, दीपक शर्मा, मुकेश जाटव का स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय किशोर-किशोरी (साथिया) उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।1