logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतपुडा टाइगर रिजर्व के खरेर कैंप में फील्ड डायरेक्टर ने किया हाथी महोत्सव का शुभारंभ नर्मदापुरम - सतपुडा टाइगर रिजर्व में हाथियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को समर्पित सात दिवसीय हाथी महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को कामती परिक्षेत्र के खरेर कैंप में फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा द्वारा किया गया, जो 20 सितंबर 2026 तक चलेगा, शुभारंभ अवसर पर वन्यप्राणी चिकित्सक सहायक संचालक सोहागपुर, सहायक संचालक इटारसी एवं परिक्षेत्र अधिकारी कामती सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । महोत्सव के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के 6 हाथियों को नियमित गश्ती एवं वन्यजीव प्रबंधन कार्यों से विश्राम देकर विशेष देखभाल प्रदान की जा रही है जिसमें उन्हें उनकी पसंद के गन्ना, मक्का, नारियल एवं विभिन्न मौसमी फलों से युक्त पौष्टिक आहार देने के साथ प्रतिदिन नीम एवं अरंडी के तेल से मालिश की जाएगी इन सात दिनों के दौरान हाथियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण, लंबाई एवं ऊंचाई का मापन तथा आवश्यकता अनुसार दांतों की ट्रिमिंग भी की जाएगी जिसमें जबलपुर स्थित वन्यजीव स्वास्थ्य एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा । महोत्सव में हाथियों के साथ वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे महावत एवं चाराकटरों के स्वास्थ्य और उत्साह का भी विशेष ध्यान रखा गया है; उनका मेडिकल चेकअप कराने के साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा समापन दिवस पर कबड्‌डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी, यह हाथी महोत्सव सतपुड़ा के इन महत्वपूर्ण वन्यजीव सहयोगियों को विश्राम और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ हाथी, महावत और चाराकटर के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं वर्षों पुराने भावनात्मक संबंध को और मजबूत करने की एक विशेष पहल है ।

1 day ago
user_Pankaj Pal
Pankaj Pal
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 day ago
35637479-0a4d-4998-97cb-3c6e05e16cb2

सतपुडा टाइगर रिजर्व के खरेर कैंप में फील्ड डायरेक्टर ने किया हाथी महोत्सव का शुभारंभ नर्मदापुरम - सतपुडा टाइगर रिजर्व में हाथियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को समर्पित सात दिवसीय हाथी महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को कामती परिक्षेत्र के खरेर कैंप में फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा द्वारा किया गया, जो 20 सितंबर 2026 तक चलेगा, शुभारंभ अवसर पर वन्यप्राणी चिकित्सक सहायक संचालक सोहागपुर, सहायक

b174e3a2-c8a9-489d-ba38-fd7be9db1f6e

संचालक इटारसी एवं परिक्षेत्र अधिकारी कामती सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । महोत्सव के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के 6 हाथियों को नियमित गश्ती एवं वन्यजीव प्रबंधन कार्यों से विश्राम देकर विशेष देखभाल प्रदान की जा रही है जिसमें उन्हें उनकी पसंद के गन्ना, मक्का, नारियल एवं विभिन्न मौसमी फलों से युक्त पौष्टिक आहार देने के साथ प्रतिदिन नीम एवं अरंडी के तेल से मालिश की जाएगी

830a9d50-a8ad-46a3-a36d-16928f9af80d

इन सात दिनों के दौरान हाथियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण, लंबाई एवं ऊंचाई का मापन तथा आवश्यकता अनुसार दांतों की ट्रिमिंग भी की जाएगी जिसमें जबलपुर स्थित वन्यजीव स्वास्थ्य एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा । महोत्सव में हाथियों के साथ वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे महावत एवं चाराकटरों के स्वास्थ्य और उत्साह का भी विशेष ध्यान रखा गया है; उनका मेडिकल चेकअप

75992097-37bf-48e0-a33f-de363dd5b867

कराने के साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा समापन दिवस पर कबड्‌डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी, यह हाथी महोत्सव सतपुड़ा के इन महत्वपूर्ण वन्यजीव सहयोगियों को विश्राम और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ हाथी, महावत और चाराकटर के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं वर्षों पुराने भावनात्मक संबंध को और मजबूत करने की एक विशेष पहल है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्रीराम कॉलोनी में सड़क-नाली की बदहाली, जनसुनवाई में युवाओं ने SDM से लगाई गुहार पिपरिया। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हथवास क्षेत्र के युवाओं ने श्रीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एसडीएम आकिप खान को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सैकड़ों रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों का आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर मालानी द्वारा सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासियों से प्रति परिवार ₹5 हजार देने की बात कही जा रही है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में ग्राम पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में रहवासियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    श्रीराम कॉलोनी में सड़क-नाली की बदहाली, जनसुनवाई में युवाओं ने SDM से लगाई गुहार
पिपरिया। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हथवास क्षेत्र के युवाओं ने श्रीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एसडीएम आकिप खान को ज्ञापन सौंपा।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सैकड़ों रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रहवासियों का आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर मालानी द्वारा सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासियों से प्रति परिवार ₹5 हजार देने की बात कही जा रही है।
युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में ग्राम पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में रहवासियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा । ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की, इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।
    4
    पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा ।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की,
इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की ।
वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर
    1
    देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर
    user_Bhopal nrmdapuram  suraj singh
    Bhopal nrmdapuram suraj singh
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा) ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026 नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई। नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है। नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है। पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।
    1
    *सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा)  ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!*
नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026  नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही।
पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही।
पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई।
नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है।
नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा।
वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है।
पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है।
पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने EPF के तहत वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंज़ूरी दी है। सरकार का यह फैसला बेहतर सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। - श्री रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ, सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंजूरी दी है। यह बढ़ी हुई वेतन सीमा भगवान विश्वकर्मा जयंती 2026 से लागू होगी, जो कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
    2
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने EPF के तहत वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंज़ूरी दी है। सरकार का यह फैसला बेहतर सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। - श्री रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त

बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ, सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंजूरी दी है। यह बढ़ी हुई वेतन सीमा भगवान विश्वकर्मा जयंती 2026 से लागू होगी, जो कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    32 min ago
  • पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    2
    पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश
नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    2
    गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची
नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की।
गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    4
    सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील
नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की ।
आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है ।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है ।
वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.