Shuru
Apke Nagar Ki App…
धान की फसल में फंफूद से फंगस आदि को निवारण के लिए टेंपलेट में दिखाई गई दवाइयां का सूचना अनुसार प्रयोग करें जहां भी दवाई लेने जाएं जो दुकानदार है उसे अच्छे से सलाह लें और हानि और लाभ दोनों पूछे
Saksham rajpoot
धान की फसल में फंफूद से फंगस आदि को निवारण के लिए टेंपलेट में दिखाई गई दवाइयां का सूचना अनुसार प्रयोग करें जहां भी दवाई लेने जाएं जो दुकानदार है उसे अच्छे से सलाह लें और हानि और लाभ दोनों पूछे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धान की फसल में फंफूद से फंगस आदि को निवारण के लिए टेंपलेट में दिखाई गई दवाइयां का सूचना अनुसार प्रयोग करें जहां भी दवाई लेने जाएं जो दुकानदार है उसे अच्छे से सलाह लें और हानि और लाभ दोनों पूछे1
- एसपी की पाठशाला की सफलता: मध्य प्रदेश पुलिस में 10 अभ्यर्थियों का चयन, एसपी ने किया सम्मानित जबलपुर। पुलिस परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराने वाली “एसपी की पाठशाला” ने एक बार फिर सफलता की मिसाल पेश की है। पुलिस लाइन में संचालित इस निःशुल्क कोचिंग से अध्ययनरत 10 अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) के पद पर चयन हुआ है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा सहित प्रशिक्षक, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन एसपी की पाठशाला से अध्ययनरत काजल गुप्ता, अंजनी भूमिया, सुप्रिया यादव, स्मिता ठाकुर, प्रयास नामदेव, अनुराग तंतुवाय, योगेश सिंह राजपूत, शुभम सिंह, आशीष आर्य एवं प्रीति पटेल का मध्य प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इनमें आशीष आर्य वर्तमान में जीआरपी जबलपुर में आरक्षक तथा प्रीति पटेल दिल्ली पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 2020 से जारी है सफलता का सिलसिला “एसपी की पाठशाला” वर्ष 2020 से संचालित की जा रही है। यहां पुलिस परिवार एवं गरीब तबके के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी निःशुल्क दिया जाता है। विभाग के अनुसार वर्ष 2021 में 8, 2022 में 41, 2023 में 32, 2024 में 43, 2025 में 102 और वर्ष 2026 में अब तक 133 अभ्यर्थियों का शासकीय सेवाओं में चयन हो चुका है। इस तरह वर्ष 2021 से अब तक कुल 359 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हुए हैं। वर्तमान में पाठशाला में 120 विद्यार्थी थ्योरी क्लास और 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास का लाभ ले रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ फिजिकल ट्रेनिंग पर भी जोर एसपी की पाठशाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। नागरिक शास्त्र, इतिहास, मैथ्स, रीजनिंग, अर्थशास्त्र, हिंदी, भूगोल, संविधान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं योगा के साथ विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मेहनत और लगन का परिणाम है। जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों और लगातार मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह आग में तपकर सोना कुंदन बनता है, उसी तरह कठिन मेहनत से व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार एवं गरीब वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #जबलपुर #SPकीपाठशाला #JabalpurPolice #MPPolice #PoliceSI #SuccessStory #शिक्षा #प्रतियोगीपरीक्षा #सरकारीनौकरी #AawazNews2
- बांदकपुर में जल तांडव! जागेश्वर नाथ की नगरी में घर डूबे, सामान बर्बाद दमोह की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बांदकपुर में बारिश और जलभराव ने मचा दी तबाही। घरों में घुसा पानी, कई घर क्षतिग्रस्त, गेहूं-चावल, कपड़े और घरेलू सामान बर्बाद। कैमरे पर लोगों का आक्रोश—नाली और व्यवस्था को लेकर नेताओं से सवाल।1
- मड़ियादो क्षेत्र में राहगीरों के सामने जंगली शेर दिखने का वीडियो आया सामने1
- बीना कटनी यात्री मेमू ट्रेन में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए एक आरोपी गिरफ्त दूसरे के तलाश जारी सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एवम भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जीआरपीएफ पुलिस एवं पुलिस चौकी बनवार को सूचना देकर बांदकपुर रेल्वे स्टेशन से बीना कटनी मेमो ट्रेन नंबर 11601 से दो थेलों में 150 लाल मसाला शराब की अबैध तस्करी आरोपी अर्जुन सींग आदिवासी पिता दुर्जन सींग उम्र 25 वर्ष निवासी घटेरा द्वारा समय 09:05 बजे दिनांक 14/09/2026 को घटेरा स्टेशन ले जा रही थी मोके पर सीआरपीएफ पुलिस थाना जिला सागर सहायता केंद्र दमोह उप निरीक्षक सीआरपीएफ शेख जुम्मन द्वारा मध्यप्रदेश आवकारी अधिनियम धारा 34 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई3
- माता तिरुपुर सुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को गणेश उत्सव पर्व एवं प्रकट उत्सव समारोह में आकर्षक साथ सजा 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर सजा परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर। पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर स्थित माता त्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।1
- 🔴 MP शराबकांड: फरार आरोपी शिवांजय का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली सागर जहरीली शराबकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद - मध्य प्रदेश के सागर जहरीली शराबकांड में फरार चल रहे आरोपी शिवांजय राजपूत (21) को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे कठुआ नाला के पास जंगल में पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। - पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवांजय जंगल के रास्ते अपने गांव छापरी पहुंचने वाला है। इसके बाद बांदरी और बहरोल थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। - 🔴 पुलिस के मुताबिक हुई फायरिंग - पुलिस का कहना है कि टीम ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक शिवांजय ने तीन गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी। - गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर से गोली निकाल दी। - 🔫 कट्टा और कारतूस बरामद - पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। - शिवांजय पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। - 🍺 शराबकांड में क्या भूमिका बताई गई? - पुलिस जांच के अनुसार, शिवांजय शराबकांड के मुख्य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू का रिश्तेदार है और कथित तौर पर शराब की सप्लाई नेटवर्क की अहम कड़ी था। - जांच में अब तक 33 आरोपियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें 19 गिरफ्तार किए जा चुके हैं, एक आरोपी की मौत हो चुकी है और एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं 12 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। - पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को चंदू के मक्के के खेत में करीब 50 पेटी अवैध शराब तैयार की गई थी, जिसे बाद में आसपास के गांवों में सप्लाई किया गया। मौतों का सिलसिला शुरू होने के बाद करीब 25 पेटी शराब जलाने और शराब बनाने की सामग्री को नाले में बहाने की बात भी जांच में सामने आई है। - 🚔 इससे पहले रवि लखेरा भी गिरफ्तार - इस मामले के मुख्य आरोपियों में बताए जा रहे रवि लखेरा को भी शुक्रवार को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। - फिलहाल शिवांजय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शराबकांड से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। - नोट: एनकाउंटर और आरोपियों की भूमिका से जुड़ी जानकारी पुलिस के बयानों/जांच पर आधारित है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा। - 🎙️ रिपोर्ट — दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | रायसेन जेल से भागने की कोशिश में कैदी ने गार्ड को मारी गोली! रायसेन जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल से भागने की फिराक में एक कैदी ने गार्ड पर गोली चला दी। गार्ड ने घायल होने के बावजूद कैदी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। #रायसेन #मध्यप्रदेश #Raisen #BreakingNews #Jail #CrimeNews #CCTV #MPNews #Police #तेजन्यूज1