logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पडरौना विकासखंड कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ का धरना, खंड विकास अधिकारी पर अमर्यादित भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

20 hrs ago
user_विकास गुप्ता पत्रकार
विकास गुप्ता पत्रकार
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

पडरौना विकासखंड कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ का धरना, खंड विकास अधिकारी पर अमर्यादित भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    1
    पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से खुला फ्रॉड पडरौना/कुशीनगर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खिरकिया शाखा की सतर्कता और बैंक कर्मियों की सूझबूझ से शनिवार को एक खाताधारक के 42 हजार रुपये ठगी का शिकार होने से बच गए। बैंक की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत बैंक कर्मियों ने ग्राहक को साइबर ठगी से बचाया।जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण, बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी राम भरोसे कुशवाहा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नंबर पर लॉटरी निकली है और सात लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर उन्हें महज दो लाख रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए तत्काल 42 हजार रुपये एक खाते में भेजने की बात कही गई।लॉटरी की बात सुनकर राम भरोसे कुशवाहा पैसे भेजने के लिए खिरकिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। उन्होंने 42 हजार रुपये का निकासी फॉर्म भरकर सहायक प्रबंधक शिव सिंह को दिया। सहायक प्रबंधक ने जब इतनी बड़ी रकम दूसरे खाते में भेजने का कारण पूछा और संबंधित खाताधारक के बारे में जानकारी ली तो राम भरोसे ने बताया कि वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं।मामला संदिग्ध लगने पर सहायक प्रबंधक ने तत्काल शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की तो लेनदेन संदिग्ध प्रतीत हुआ और ग्राहक को रकम ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद कथित लॉटरी देने वाले व्यक्ति का फोन भी आया। बैंक कर्मियों ने उससे लॉटरी से संबंधित जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय बात को घुमाने लगा। इससे बैंक कर्मियों का संदेह और गहरा गया।बैंक कर्मियों की सतर्कता के चलते राम भरोसे कुशवाहा के 42 हजार रुपये साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने बैंक के सहायक प्रबंधक शिव सिंह और शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक परिसर में लगाए गए जागरूकता बैनर के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया जा रहा है। बैनर पर “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” तथा “Say NO to Corruption: Commit to the Nation” का संदेश अंकित है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन और बैंक से जुड़े लोगों को भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदार और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है। बैंक की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर खाते से रकम ट्रांसफर न करें और संदिग्ध लेनदेन से पहले बैंक कर्मचारियों से जानकारी अवश्य लें।
    2
    लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से खुला फ्रॉड
पडरौना/कुशीनगर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खिरकिया शाखा की सतर्कता और बैंक कर्मियों की सूझबूझ से शनिवार को एक खाताधारक के 42 हजार रुपये ठगी का शिकार होने से बच गए। बैंक की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत बैंक कर्मियों ने ग्राहक को साइबर ठगी से बचाया।जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण, बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी राम भरोसे कुशवाहा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नंबर पर लॉटरी निकली है और सात लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर उन्हें महज दो लाख रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए तत्काल 42 हजार रुपये एक खाते में भेजने की बात कही गई।लॉटरी की बात सुनकर राम भरोसे कुशवाहा पैसे भेजने के लिए खिरकिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। उन्होंने 42 हजार रुपये का निकासी फॉर्म भरकर सहायक प्रबंधक शिव सिंह को दिया। सहायक प्रबंधक ने जब इतनी बड़ी रकम दूसरे खाते में भेजने का कारण पूछा और संबंधित खाताधारक के बारे में जानकारी ली तो राम भरोसे ने बताया कि वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं।मामला संदिग्ध लगने पर सहायक प्रबंधक ने तत्काल शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की तो लेनदेन संदिग्ध प्रतीत हुआ और ग्राहक को रकम ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद कथित लॉटरी देने वाले व्यक्ति का फोन भी आया। बैंक कर्मियों ने उससे लॉटरी से संबंधित जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय बात को घुमाने लगा। इससे बैंक कर्मियों का संदेह और गहरा गया।बैंक कर्मियों की सतर्कता के चलते राम भरोसे कुशवाहा के 42 हजार रुपये साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने बैंक के सहायक प्रबंधक शिव सिंह और शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक परिसर में लगाए गए जागरूकता बैनर के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया जा रहा है। बैनर पर “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” तथा “Say NO to Corruption: Commit to the Nation” का संदेश अंकित है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन और बैंक से जुड़े लोगों को भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदार और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है। बैंक की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर खाते से रकम ट्रांसफर न करें और संदिग्ध लेनदेन से पहले बैंक कर्मचारियों से जानकारी अवश्य लें।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पडरौना विकासखंड कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ का धरना, खंड विकास अधिकारी पर अमर्यादित भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
    1
    पडरौना विकासखंड कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ का धरना, खंड विकास अधिकारी पर अमर्यादित भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा रोहित का शव, परिजनों का हंगामा; घायल नीरज ने बताई झगड़े की पूरी कहानी
    1
    पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा रोहित का शव, परिजनों का हंगामा; घायल नीरज ने बताई झगड़े की पूरी कहानी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं 
कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_मोहन राव
    मोहन राव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी में 35 IPS- 31 PPS के ट्रांसफर - ilake mein sansani
    1
    यूपी में 35 IPS- 31 PPS के ट्रांसफर - ilake mein sansani
    user_Desi Dispatch News
    Desi Dispatch News
    Commercial property estate agent तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दुदही सीएचसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटा केक, मरीजों में बांटे गए फल दुदही, कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी दुदही, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, दुदही नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर सीएचसी स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    दुदही सीएचसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटा केक, मरीजों में बांटे गए फल
दुदही, कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी दुदही, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, दुदही नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया।
इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर सीएचसी स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला,नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला - नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला - हमले में रोहित खरवार की इलाज के दौरान मौत - नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल - जिला अस्पताल में इलाज जारी - पुलिस के मुताबिक 6-7 माह पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला - नीरज को पूर्व की घटना में गवाह होने का था शक - आरोपियों ने पहले भी नीरज के साथ मारपीट की थी - घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमें गठित - शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा की घटना।
    1
    कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला,नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला
कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला
- नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला
- हमले में रोहित खरवार की इलाज के दौरान मौत
- नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल
- जिला अस्पताल में इलाज जारी
- पुलिस के मुताबिक 6-7 माह पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला
- नीरज को पूर्व की घटना में गवाह होने का था शक
- आरोपियों ने पहले भी नीरज के साथ मारपीट की थी
- घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमें गठित
- शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा की घटना।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.