logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चंदीपुर–सुलतानपुर। पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, चंदीपुर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय परिसर में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

12 hrs ago
user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चंदीपुर–सुलतानपुर। पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, चंदीपुर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय परिसर में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चंदीपुर–सुलतानपुर। पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, चंदीपुर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय परिसर में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
    1
    श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चंदीपुर–सुलतानपुर। पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, चंदीपुर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय परिसर में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अमेठी के भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार की शाम अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने किया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व द्वारा अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। इस नियुक्ति को अमेठी के लिए गौरव का विषय मानते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। आतिशबाजी कर पूरे माहौल को भगवामय कर दिया गया। "भारत माता की जय" और "स्मृति ईरानी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।इसके बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भव्य रैली निकाली। रैली गांधी चौक से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए चल रहे थे।जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता के लिए जो संघर्ष किया है, उसी का परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति अमेठी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।महेश सोनी ने कहा कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उनकी मेहनत और संगठन क्षमता से भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी के अमेठी से जुड़ाव और मजबूत होगा। पूरे दिन गांधी चौक पर जश्न का माहौल बना रहा।
    1
    स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री

अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न
स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री
अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न
अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अमेठी के भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार की शाम अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने किया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए।
पार्टी नेतृत्व द्वारा अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। इस नियुक्ति को अमेठी के लिए गौरव का विषय मानते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। आतिशबाजी कर पूरे माहौल को भगवामय कर दिया गया। "भारत माता की जय" और "स्मृति ईरानी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।इसके बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भव्य रैली निकाली। रैली गांधी चौक से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए चल रहे थे।जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता के लिए जो संघर्ष किया है, उसी का परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति अमेठी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।महेश सोनी ने कहा कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उनकी मेहनत और संगठन क्षमता से भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी के अमेठी से जुड़ाव और मजबूत होगा। पूरे दिन गांधी चौक पर जश्न का माहौल बना रहा।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतों में एक का निस्तारण अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस सामान्यतः सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। हालांकि, जगदीशपुर स्थित दंडेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम के चलते सोमवार को समाधान दिवस की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण कुछ अधिकारी निर्धारित समय के बाद समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अमेठी तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान अमेठी, संग्रामपुर, रामगंज सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश प्रसाद, लेखपाल सुधांशु, प्रभात सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार, विद्युत, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    3
    अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतों में एक का निस्तारण

अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस सामान्यतः सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। हालांकि, जगदीशपुर स्थित दंडेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम के चलते सोमवार को समाधान दिवस की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण कुछ अधिकारी निर्धारित समय के बाद समाधान दिवस में पहुंचे।
समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अमेठी तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान अमेठी, संग्रामपुर, रामगंज सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश प्रसाद, लेखपाल सुधांशु, प्रभात सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार, विद्युत, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नागपंचमी पर शिवालयों और नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमेठी में दूध-फूल से हुआ नाग देवता का पूजन, ग्रामीण क्षेत्रों में हुए खेल-कूद नागपंचमी पर शिवालयों और नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमेठी में दूध-फूल से हुआ नाग देवता का पूजन, ग्रामीण क्षेत्रों में हुए खेल-कूद अमेठी। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व पर सोमवार को पूरे अमेठी जिले में आस्था और उल्लास का माहौल रहा। जिले के शिवालयों, नाग मंदिरों और घरों में महिलाओं ने नाग देवता का दूध, दही, फूल और चंदन से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता की पूजा-अर्चना में जुट गए। मुसाफिरखाना, गौरीगंज, जगदीशपुर और अमेठी नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर नाग देवता को दूध चढ़ाया और आरती की। लोक मान्यता है कि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता और घर में सुख-शांति बनी रहती है। खेल-कूद और मेले से बढ़ी रौनक नागपंचमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल-कूद और मेले का भी आयोजन किया गया। गांवों में झूले लगाए गए, कुश्ती, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में दुकानें सजीं और बच्चों ने नए कपड़े पहनकर खरीदारी की। किसानों ने खेतों में नाग देवता का पूजन कर अच्छी फसल की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसरों और मेला स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    नागपंचमी पर शिवालयों और नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमेठी में दूध-फूल से हुआ नाग देवता का पूजन, ग्रामीण क्षेत्रों में हुए खेल-कूद

नागपंचमी पर शिवालयों और नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमेठी में दूध-फूल से हुआ नाग देवता का पूजन, ग्रामीण क्षेत्रों में हुए खेल-कूद
अमेठी। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व पर सोमवार को पूरे अमेठी जिले में आस्था और उल्लास का माहौल रहा। जिले के शिवालयों, नाग मंदिरों और घरों में महिलाओं ने नाग देवता का दूध, दही, फूल और चंदन से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता की पूजा-अर्चना में जुट गए। मुसाफिरखाना, गौरीगंज, जगदीशपुर और अमेठी नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर नाग देवता को दूध चढ़ाया और आरती की। लोक मान्यता है कि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
खेल-कूद और मेले से बढ़ी रौनक
नागपंचमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल-कूद और मेले का भी आयोजन किया गया। गांवों में झूले लगाए गए, कुश्ती, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में दुकानें सजीं और बच्चों ने नए कपड़े पहनकर खरीदारी की। किसानों ने खेतों में नाग देवता का पूजन कर अच्छी फसल की कामना की।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसरों और मेला स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दंडेश्वर मंदिर में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा सुल्तानपुर/अमेठी-जगदीशपुर। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कोछित गांव स्थित प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में सावन के अवसर पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अचानक आसमान से फूलों की वर्षा होते देख श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस विशेष आयोजन का स्वागत किया। पुष्पवर्षा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया। प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
    1
    दंडेश्वर मंदिर में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
सुल्तानपुर/अमेठी-जगदीशपुर। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कोछित गांव स्थित प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में सावन के अवसर पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
अचानक आसमान से फूलों की वर्षा होते देख श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस विशेष आयोजन का स्वागत किया। पुष्पवर्षा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया। प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *स्मृति ईरानी के भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर अमेठी में जश्न* *गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, पटाखे और मिठाइयों से मनाई खुशी* *अमेठी* भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कस्बे में पटाखे फोड़े गए, शोभायात्रा निकाली गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। *भाजपा नेता महेश सोनी* के नेतृत्व में *गांधी चौराहे से ददन सदन चौराहे* तक ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने "दीदी स्मृति ईरानी जिंदाबाद" के नारे लगाए। ददन सदन चौराहे पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर *भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राजेश शुक्ला, देव प्रकाश शुशील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं *भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू* ने अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाईं। बढ़ाया है, बल्कि महिलाओं को भी बड़ा सम्मान दिया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होगा।"
    3
    *स्मृति ईरानी के भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर अमेठी में जश्न*  
*गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, पटाखे और मिठाइयों से मनाई खुशी*  
*अमेठी*  
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कस्बे में पटाखे फोड़े गए, शोभायात्रा निकाली गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
*भाजपा नेता महेश सोनी* के नेतृत्व में *गांधी चौराहे से ददन सदन चौराहे* तक ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने "दीदी स्मृति ईरानी जिंदाबाद" के नारे लगाए। ददन सदन चौराहे पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर *भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राजेश शुक्ला, देव प्रकाश शुशील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
वहीं *भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू* ने अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाईं।
बढ़ाया है, बल्कि महिलाओं को भी बड़ा सम्मान दिया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होगा।"
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेठी में रंगदारी न देने पर हत्या का मामला; कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाया आजीवन कारावास की सजा, 80% जुर्माना पीड़ित परिवार को होगा देना सुल्तानपुर कोर्ट ने रंगदारी न देने पर हत्या के चार दोषियों को सोमवार 5 बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला जज (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषियों पर 3 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसका 80 प्रतिशत पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। यह मामला अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र से संबंधित है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि घटना की एफआईआर अर्पित सिंह ने 13 नवंबर 2019 को दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, 12 नवंबर 2019 की शाम अर्पित सिंह अपने भाई विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू के साथ बाइक से चचेरे भाई के गौरीगंज स्थित मकान पर दावत खाने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर अमरेंद्र सिंह भी उनके साथ थे। जब वे मुसाफिरखाना रोड मोड़ पर बैंक के पास पहुंचे, तो वहां चंद्रशेखर केसरवानी और शुभम तिवारी निवासी मवई, तीन अन्य लोगों के साथ पहले से खड़े थे। आरोपियों ने दो दिन पहले विजय कुमार से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर शुभम और चंद्रशेखर ने असलहों से फायर कर दिया, जबकि बाकी तीनों ने विजय को जान से मारने के लिए उकसाया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की विवेचना में शिवम जायसवाल, कल्लू मिर्चावाला और एक नाबालिग का नाम भी सामने आया। चश्मदीदों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर, जज ने चारों आरोपियों को हत्या और रंगदारी मांगने सहित अन्य अपराधों का दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।
    1
    अमेठी में रंगदारी न देने पर हत्या का मामला; कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाया आजीवन कारावास की सजा, 80% �जुर्माना पीड़ित परिवार को होगा देना 
सुल्तानपुर कोर्ट ने रंगदारी न देने पर हत्या के चार दोषियों को सोमवार 5 बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला जज (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषियों पर 3 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसका 80 प्रतिशत पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
यह मामला अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र से संबंधित है। 
सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि घटना की एफआईआर अर्पित सिंह ने 13 नवंबर 2019 को दर्ज कराई थी।
एफआईआर के अनुसार, 12 नवंबर 2019 की शाम अर्पित सिंह अपने भाई विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू के साथ बाइक से चचेरे भाई के गौरीगंज स्थित मकान पर दावत खाने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर अमरेंद्र सिंह भी उनके साथ थे। जब वे मुसाफिरखाना रोड मोड़ पर बैंक के पास पहुंचे, तो वहां चंद्रशेखर केसरवानी और शुभम तिवारी निवासी मवई, तीन अन्य लोगों के साथ पहले से खड़े थे।
आरोपियों ने दो दिन पहले विजय कुमार से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर शुभम और चंद्रशेखर ने असलहों से फायर कर दिया, जबकि बाकी तीनों ने विजय को जान से मारने के लिए उकसाया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस की विवेचना में शिवम जायसवाल, कल्लू मिर्चावाला और एक नाबालिग का नाम भी सामने आया। चश्मदीदों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर, जज ने चारों आरोपियों को हत्या और रंगदारी मांगने सहित अन्य अपराधों का दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना संग्रामपुर पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
    1
    थाना संग्रामपुर पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह अमेठी।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी में खुशी का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर अमेठी-अंतू रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विशु मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी को मिली यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी अमेठी के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ‘जय भाजपा’, ‘जय अमेठी’ के नारे भी लगाए गए।
    4
    स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
अमेठी।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी में खुशी का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर अमेठी-अंतू रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।
अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विशु मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी को मिली यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी अमेठी के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ‘जय भाजपा’, ‘जय अमेठी’ के नारे भी लगाए गए।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.