दंडेश्वर मंदिर में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा सुल्तानपुर/अमेठी-जगदीशपुर। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कोछित गांव स्थित प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में सावन के अवसर पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अचानक आसमान से फूलों की वर्षा होते देख श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस विशेष आयोजन का स्वागत किया। पुष्पवर्षा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया। प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
दंडेश्वर मंदिर में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा सुल्तानपुर/अमेठी-जगदीशपुर। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कोछित गांव स्थित प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में सावन के अवसर पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अचानक आसमान से फूलों की वर्षा होते देख श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस विशेष आयोजन का स्वागत किया। पुष्पवर्षा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया। प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
- दंडेश्वर मंदिर में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा सुल्तानपुर/अमेठी-जगदीशपुर। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कोछित गांव स्थित प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में सावन के अवसर पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अचानक आसमान से फूलों की वर्षा होते देख श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस विशेष आयोजन का स्वागत किया। पुष्पवर्षा का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुरेश पासी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया। प्राचीन दंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।1
- सावन के तीसरे सोमवार पर शिव आराधना से गूंजा प्राचीन हनुमान मंदिर सावन के तीसरे सोमवार पर शिव आराधना से गूंजा प्राचीन हनुमान मंदिर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सावन के तीसरे सोमवार को ग्राम पंचायत सेमरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हाथों में पूजा की थाली, जल, बेलपत्र, पुष्प और धतूरा लिए भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के सोमवार को शिव आराधना करने से मन को शांति मिलती है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मंदिर के पुजारी जगदंबा प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भगवान शिव की आराधना केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव का संदेश भी देती है। उन्होंने शिव परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग स्वभाव के जीव भी एक साथ रहते हैं। इसी तरह समाज में लोगों को आपसी भेदभाव और द्वेष छोड़कर प्रेम व भाईचारे के साथ रहना चाहिए। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।1
- सुल्तानपुर में निकला जुलूस-ए अमारी; अनीस जायसी बोले-इमाम हुसैन का संदेश मानवता से जुड़ा सुल्तानपुर शहर के खैराबाद स्थित हुसैनी हॉल से सोमवार को जुलूस-ए-अमारी निकाला गया। यह जुलूस देर रात पारंपरिक मार्गों से होते हुए उसी स्थान पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस की मजलिस को लखनऊ से आए मौलाना मिर्जा जाफर अब्बास ने संबोधित किया, जबकि इसका संचालन अनीस जायसी ने किया। मीडिया से बात करते हुए अनीस जायसी ने बताया कि इमाम हुसैन की याद में यह जुलूस पिछले 1400 वर्षों से निकाला जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य इमाम हुसैन की शहादत के पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 1400 साल पहले तत्कालीन क्रूर शासक यजीद ने इमाम हुसैन से उसके आगे झुकने की मांग की थी। इमाम हुसैन ने जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। वे अपने 72 साथियों, महिलाओं और बच्चों के साथ अन्याय के विरुद्ध खड़े हुए। अनीस जायसी के अनुसार, इमाम हुसैन ने अपने अदम्य साहस और हौसले से न केवल इस्लाम को बचाया, बल्कि मानवीय मूल्यों, रिश्तों की अहमियत और इंसानियत की रक्षा भी की। आज दुनिया में जो भी मानवता और शांति दिखती है, वह इमाम हुसैन की कुर्बानी की देन है। उन्होंने यह भी बताया कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की सत्ता के खिलाफ अपने पहले आंदोलन में 72 साथियों की संख्या रखी थी। गांधी जी ने कहा था कि अगर दुनिया में शांति चाहिए, तो इमाम हुसैन के सिद्धांतों को अपनाना होगा। पंडित रामदास जैसे विचारकों का हवाला देते हुए अनीस जायसी ने कहा कि इमाम हुसैन का संदेश सर्वसमावेशी और मानवता से जुड़ा है, जिसे भारत में हर वर्ग सम्मान की दृष्टि से देखता है। जुलूस के दौरान मौलाना जाफर खान ने इमाम-ए-सज्जाद का बिस्तर बरामद कराया। इस अवसर पर अमारी, जुलजनाह, अलम और झूले की जियारत भी कराई गई। मशहूर नौहा खां अमीर हसन आमिर ने नौहा पढ़ा। इसके अतिरिक्त, अंजुमन दुआए जहरा मुजफ्फरनगर, मीसमे अजा सिरसी मुरादाबाद, आबिदिया नौगावा सादात और गुनचए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहा मातम करके कर्बला वालों को याद किया। यह कार्यक्रम अंजुमन मोहाफिजे अजा की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान नसीम हुसैन, बाकर अब्बास, शाकिर अब्बास, जाकिर अब्बास और नासिर जैदी सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- नदी में डूबे युवक के परिवार से मिले अनीश अहमद खान, ₹10 हजार की मदद नदी में डूबे युवक के परिवार से मिले अनीश अहमद खान, ₹10 हजार की मदद सुलतानपुर। कूरेभार के नीलसहिया में नदी में डूबे 19 वर्षीय सूरज वर्मा का शव बरामद होने के बाद भावी प्रत्याशी अनीश अहमद खान व आसपा नेता सरताज खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और ₹10 हजार की आर्थिक मदद दी। ग्रामीणों ने पुल निर्माण में देरी को हादसे की वजह बताते हुए जल्द पुल निर्माण की मांग की।1
- दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट “दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकरण में नामजद अभियुक्त विनोद पांडे की पुत्री शिखा पांडे, उम्र करीब 22 वर्ष, की आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गांव वापस लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि शिखा पांडे पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं। आज उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों से बीमारी एवं उपचार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस घटना को पूर्व में दर्ज मुकदमे से जोड़कर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अनावश्यक रूप से मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की निष्पक्षता एवं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मैं जनपदवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील करता हूं कि किसी भी अपुष्ट, आधी-अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। साथ ही, ग्राम में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो। वर्तमान में ग्राम सखौली कला में पूरी तरह शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और परिजनों के संपर्क में हैं। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।”1
- स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री अमेठी में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अमेठी के भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार की शाम अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने किया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व द्वारा अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। इस नियुक्ति को अमेठी के लिए गौरव का विषय मानते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। आतिशबाजी कर पूरे माहौल को भगवामय कर दिया गया। "भारत माता की जय" और "स्मृति ईरानी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।इसके बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भव्य रैली निकाली। रैली गांधी चौक से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए चल रहे थे।जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता के लिए जो संघर्ष किया है, उसी का परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति अमेठी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।महेश सोनी ने कहा कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उनकी मेहनत और संगठन क्षमता से भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी के अमेठी से जुड़ाव और मजबूत होगा। पूरे दिन गांधी चौक पर जश्न का माहौल बना रहा।1
- अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतों में एक का निस्तारण अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस सामान्यतः सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। हालांकि, जगदीशपुर स्थित दंडेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम के चलते सोमवार को समाधान दिवस की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण कुछ अधिकारी निर्धारित समय के बाद समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अमेठी तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान अमेठी, संग्रामपुर, रामगंज सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश प्रसाद, लेखपाल सुधांशु, प्रभात सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार, विद्युत, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।3
- बल्दीराय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम इंद्रजीत सिंह ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश 160 शिकायतें मिलीं, 45 का मौके पर समाधान; भूमि विवाद और विरासत के लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी बल्दीराय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम इंद्रजीत सिंह ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश सुलतानपुर,-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बल्दीराय में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, एसडीएम बल्दीराय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाते हुए शिकायतकर्ता को पूरी तरह संतुष्ट किया जाए। भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों में राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय में निपटारे के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसीलदार, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में धारा-24 और विरासत से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विरासत के मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए और सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा हो। बल्दीराय में लंबित मामलों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को अपने न्यायालयों में नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। विद्युत, पुलिस और राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि खेतों में बिजली के पोल या खंभों से सीधे लगी जाली और तारों पर प्रभावी कार्रवाई हो ताकि दुर्घटना की संभावना न रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत को कहा गया कि फील्ड कर्मियों और लाइनमैन को जूते, ग्लव्स और हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण देकर ही काम कराया जाए। एसडीएम बल्दीराय को तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और धारा-116 के मामलों में आदेश के बाद तुरंत कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएचसी प्रभारी को एमएमआर पर गंभीरता से काम करने, केवल क्रिटिकल केस ही रेफर करने और गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान कर सुविधा देने के निर्देश दिए गए। बीएसए को विद्यालयों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जनसेवक हैं और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करने पर ही आमजन को योजनाओं का लाभ समय से मिलेगा। अंत में डीएम ने समाधान दिवस परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1