Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ballia : भारत अमेरिका के समझौते के खिलाफ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पर विरोध प्रदर्शन किया तथा पत्रक सौंपा
गंगा 24 ख़बर
Ballia : भारत अमेरिका के समझौते के खिलाफ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पर विरोध प्रदर्शन किया तथा पत्रक सौंपा
More news from Ballia and nearby areas
- Ballia : भारत अमेरिका के समझौते के खिलाफ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पर विरोध प्रदर्शन किया तथा पत्रक सौंपा1
- बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पत्नी गिरफ्तार, बीच बचाव में दो भाई घायल, पुलिस की घेराबंदी में दोनों आरोपी गिरफ्तार आला कत्ल बरामद। बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पारिवारिक कलह ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपनी ही जिंदगी देने वाले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों सगे भाइयों पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया वही हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।देर रात हुआ खूनी संघर्ष जानकारी के मुताबिक भगवानपुर निवासी लालजी यादव के परिवार में काफी समय से जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि बेटे मुकेश यादव (25 वर्ष) ने पत्नी पुष्पा देवी (22 वर्ष) के उकसावे में आकर आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पिता लालजी यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता की चीख-पुकार सुनकर भाई राकेश यादव और गोविन्द यादव बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ ही पलों में घर का आंगन खून से लाल हो गया और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। अस्पताल में पिता ने जिंदगी मौत के बीच दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पिता की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमें के क्रम मृतक की पत्नी चिन्ता देवी ने थाने पहुंचकर अपने बेटे और बहू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्या व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लंबे समय से चल रहा पारिवारिक बंटवारा विवाद ही इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह बना। आरोपी भागने की फिराक में थे, जो पकड़े गए शनिवार सुबह पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी सोनिया मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास कहीं भागने की तैयारी में खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश यादव व पुष्पा देवी बताया। तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।न्यायालय भेजे गए आरोपी पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। वहीं घायल भाइयों का इलाज जारी है।गांव में मातम, रिश्तों पर उठे सवालघटना के बाद पूरे भगवानपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में बेटे द्वारा पिता की हत्या बेहद दु:खद और समाज के लिए चिंताजनक है। लोग आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।यह वारदात एक बार फिर बता गई कि जायदाद का विवाद जब रिश्तों पर हावी हो जाता है तो परिवार ही सबसे असुरक्षित जगह बन जाता है।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव मेंपारिवारिक विवाद के दौरान मुकेश यादव ने अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।3
- मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बभनौली गांव का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता सायदा खातून ने बताया कि वह 5 जनवरी को अपनी बेटी के घर गई थीं। 12 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला, कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 40 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, अनाज समेत कई कीमती सामान गायब थे। इस मामले में पीड़िता ने मैरवा थाना में आज आवेदन दिया हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में आज आवेदन मिला हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मुंब्रा मे ठाणे मनपा की हॉकर्स पर कारवाई को लेकर AMC और दुकानदारों मे झड़प1
- सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के महेंद्र नाथ धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विकास सिंह ने दी जानकारी।1
- रुचि तिवारी के साथ दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। यह मामला दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े नियमों पर हो रहे प्रोटेस्ट की कवरेज के वक्त बताया जा रहा है। रुचि तिवारी का कहना है कि रिपोर्टिंग के दौरान भीड़ ने उन्हें घेरकर धक्का-मुक्की की, नाम-जाति पूछकर अभद्र भाषा बोली और धमकियाँ भी दीं; कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी घूम रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ छात्र संगठनों का दावा है कि झड़प पहले किसी और यूट्यूबर से हुई कहासुनी के बाद बढ़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज होने की बात कही जा रही है।1
- पटना सिवान व्यूरो रिपोर्ट सिवान जंक्शन में लगे एलईडी टीवी पर शनिवार को अचानक अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा ।1
- Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽1