logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्यूटी निभाते-निभाते दुनिया छोड़ गईं शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा* *लंबे समय से बीमारी से थीं परेशान, विद्यालय में ही ली अंतिम सांस; शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में गहरा शोक* रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़। क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद और भावुक कर देने वाला रहा। औराटोली की शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी खराब तबीयत के बावजूद मंगलवार को विद्यालय पहुंचीं और करीब दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी निभाने के बाद विद्यालय में ही अंतिम सांस ले लीं। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। *बीमारी के बावजूद निभाती रहीं अपना फर्ज* बताया गया कि उर्सेला केरकेट्टा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के बावजूद वह अपने कर्तव्य के प्रति लगातार समर्पित रहीं। मंगलवार को भी वह विद्यालय पहुंचीं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका अंतिम कार्यदिवस होगा। दोपहर करीब 2 बजे विद्यालय में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर का माहौल गमगीन हो गया। विद्यार्थियों के बीच मातम छा गया। *शिक्षा के प्रति समर्पण को किया याद* उर्सेला केरकेट्टा के निधन पर स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया। बीमारी के दौरान भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।उनके निधन को शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। *परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* उर्सेला केरकेट्टा के निधन की खबर से उनके परिवार में भी गहरा मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

20 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
20 hrs ago
6dd7f045-988c-4350-a7b9-a617ea4c1075

ड्यूटी निभाते-निभाते दुनिया छोड़ गईं शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा* *लंबे समय से बीमारी से थीं परेशान, विद्यालय में ही ली अंतिम सांस; शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में गहरा शोक* रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़। क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद और भावुक कर देने वाला रहा। औराटोली की शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी खराब तबीयत के बावजूद मंगलवार को विद्यालय पहुंचीं और करीब दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी निभाने के बाद विद्यालय में ही अंतिम सांस ले लीं। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। *बीमारी के बावजूद निभाती रहीं अपना फर्ज* बताया गया कि उर्सेला केरकेट्टा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के बावजूद वह अपने कर्तव्य के प्रति लगातार समर्पित रहीं। मंगलवार को भी वह विद्यालय पहुंचीं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका अंतिम कार्यदिवस होगा। दोपहर करीब 2 बजे विद्यालय में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर का माहौल गमगीन हो गया। विद्यार्थियों के बीच मातम छा गया। *शिक्षा के प्रति समर्पण को किया याद* उर्सेला केरकेट्टा के निधन पर स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया। बीमारी के दौरान भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।उनके निधन को शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। *परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* उर्सेला केरकेट्टा के निधन की खबर से उनके परिवार में भी गहरा मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।
    1
    वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* 

रामप्रवेश गुप्ता 
*प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* 
महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है।
स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
*कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* 
गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है।
*प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* 
वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए
    1
    भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    1
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश
लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    46 min ago
  • कल्याण विभाग से तालाब का सुंदरीकरण हो रहा है.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #mukhiya #news
    1
    कल्याण विभाग से तालाब का सुंदरीकरण हो रहा है.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #mukhiya #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    58 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया।
अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।
कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी।
वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें।
मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    1 hr ago
  • मॉडर्न पंचायत के हकीकत जानकर आप हैरान रह जाओगे लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अरु पंचायत मॉडर्न पंचायत के हकीकत जानकर आप हैरान रह जाओगे लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अरु पंचायत
    1
    मॉडर्न पंचायत के हकीकत जानकर आप हैरान रह जाओगे लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अरु पंचायत
मॉडर्न पंचायत के हकीकत जानकर आप हैरान रह जाओगे लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अरु पंचायत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोहरदगा जिला में जितना भी सरकारी स्कूल है सभी का सच्चा है आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं
    1
    लोहरदगा जिला में जितना भी सरकारी स्कूल है सभी का सच्चा है आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.