बांगरमऊ में होटल पर बाल मजदूरी,जुबेर आलम चिकन होटल पर नाबालिगों से काम, वीडियो वायरल उन्नाव जिले के बांगरमऊ स्थित जुबेर आलम चिकन बिरयानी होटल में नाबालिग बच्चों से काम कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित इस होटल में 10 से 12 साल के बच्चों से बर्तन धुलवाने और ग्राहकों को खाना परोसने का काम लिया जा रहा है। यह वीडियो शनिवार सुबह 10 बजे सामने आया।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों से बर्तन साफ कराने और ग्राहकों तक खाना पहुंचाने का काम लिया जा रहा है। होटल में काम करने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से यहां काम कर रहा है। उसे सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक काम करना पड़ता है और इसके बदले में नाममात्र का भुगतान किया जाता है।वायरल वीडियो के संबंध में जब दैनिक भास्कर टीम ने होटल संचालक जुबेर आलम से बात की, तो उन्होंने कहा कि उनके यहां सभी काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिसे पैसे की जरूरत होती है, वह खुद काम करने आता है, वे किसी को लेने नहीं जाते।गौरतलब है कि उन्नाव जिले में बड़े रेस्टोरेंट्स और होटलों में नाबालिगों से काम कराने की सूचना पर प्रशासन ने पहले भी कई बार कार्रवाई की है। इसके बावजूद बांगरमऊ में कई नामी रेस्टोरेंट्स धड़ल्ले से बाल श्रमिकों को रखकर काम करा रहे हैं। प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।वायरल वीडियो में जुबेर आलम चिकन बिरयानी होटल में एक नहीं, बल्कि तीन नाबालिग बच्चे काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों से आने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।1
- घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़1
- #हरदोई डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर की प्रेस वार्ता, डीएम अनुनय झा ने कह1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। श्री धनेश्वर धाम में मुर्री तिश्ती में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए। वहीँ आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पावन स्थल में पहुंचकर लोगों ने रामलीला में भाग लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को गौर से देखा रामलीला के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।इसके साथ ही बच्चों ने झूला झूले और लोगों ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में भारी भीड़ होती हैं। आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्री धनेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेले में लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध रहता है।2
- खबर थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत नया खेड़ा गांव में डाल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ पड़ोसी ने महिला निर्मला व उसकी बहन को लोहे के साबड हमला कर दिया जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं घायल महिला निर्मला का आरोप है कि राजू रजनू बच्चू पुत्रगण मंगल,सोनू व मोनू पुत्रगण बच्चू और दामाद शंकर लाल ने या हमला किया है1
- उन्नाव के बीएसए ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. यहां तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का 50 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो सामने आया है. आरोप है कि तमोरिया बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल से नोटिस खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगे गए. खुफिया कैमरे में कैद वीडियो में बाबू ने कबूल किया कि साहब के कहने पर ही नोटिस की कार्रवाई होती है. करीब 15 साल से बीएसए ऑफिस में तैनात बाबू पर पैसे न देने पर स्कूल को बार-बार नोटिस देने का भी आरोप है. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है!!1
- हरदोई में कलयुगी जेठ का खूनी खेल,तवे पर रोटी सेंक रही थी बहू पीछे से दरिंदे ने मार दी गोली,जिस जेठ को पिता माना उसी ने उजाड़ दिया छोटे भाई का घर,मासूम के सिर से छीना माँ का साया घर को बनाया श्मशान,नशे की लत और गुस्से की आग ने ली एक बेगुनाह महिला की जान..... #Hardoi #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceUpdate" #LegalAction #HardoiPolice #NewsUpdate"1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालाभगत के पास नहर में डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर का शव तीसरे दिन पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शहबाजपुर नहर पुल से बरामद कर लिया। तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटे थे दो दिनों तक सफलता नहीं मिली लेकिन तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के बड़े भाई रंजीत पिता किशनलाल व पत्नी अलका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर दिखाई दी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा। प्रथम पाली शुरू होने से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने डीएसएन कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज और अन्य केंद्रों का जायजा लिया। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की एंट्री और पुलिस ड्यूटी का गहन निरीक्षण किया और साफ संदेश दिया— परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक देव रंजन वर्मा ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा कर पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर उन्नाव में पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और सख्त सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जा रही है। Co-editor Shyam Ji Gupta 8738946333 94529307001