logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा को दी डेयरी विकास की बड़ी सौगात, 'सुधा' को वैश्विक ब्रांड बनाने का लक्ष्य बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा के बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, कॉम्फेड के एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस दौरान 300 खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए गए तथा पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार में प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखते हुए 'सुधा' को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की घोषणा की। साथ ही नालंदा को बिहार का प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब बनाने, बकरी पालन के लिए अलग फेडरेशन गठित करने और प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की बात कही। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, नंद किशोर राम, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जीविका दीदियां और दुग्ध उत्पादक किसान मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_Sanjay Kumar
Sanjay Kumar
Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
6 hrs ago

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा को दी डेयरी विकास की बड़ी सौगात, 'सुधा' को वैश्विक ब्रांड बनाने का लक्ष्य बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा के बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, कॉम्फेड के एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस दौरान 300 खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए गए तथा पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार में प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखते हुए 'सुधा' को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की घोषणा की। साथ ही नालंदा को बिहार का प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब बनाने, बकरी पालन के लिए अलग फेडरेशन गठित करने और प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की बात कही। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, नंद किशोर राम, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जीविका दीदियां और दुग्ध उत्पादक किसान मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ-नालंदा। से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नालंदा जिला की ओर से बिहारशरीफ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नीट प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के पीड़ित परिवारों को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में शामिल छात्रों, उनका समर्थन करने वाले संगठनों के नेताओं, विधायकों और अभिभावकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी मांग उठाई गई कि छात्रों पर लाठीचार्ज और गोली चलाने वाले अधिकारियों तथा पहचान छिपाकर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद, शिव कुमार यादव उर्फ सरदारजी, डॉ. मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, चंदेश्वर चौधरी, मोहम्मद साहेब उर्फ गुड्डू, महेश्वरी प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता राम भवन सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, लालन पासवान, राजेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एंकर आउट्रो: फिलहाल इस खबर में इतना ही। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ-नालंदा के साथ। धन्यवाद।
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ-नालंदा। से
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नालंदा जिला की ओर से बिहारशरीफ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। 
इस दौरान नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नीट प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के पीड़ित परिवारों को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए।
साथ ही पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में शामिल छात्रों, उनका समर्थन करने वाले संगठनों के नेताओं, विधायकों और अभिभावकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी मांग उठाई गई कि छात्रों पर लाठीचार्ज और गोली चलाने वाले अधिकारियों तथा पहचान छिपाकर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद, शिव कुमार यादव उर्फ सरदारजी, डॉ. मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, चंदेश्वर चौधरी, मोहम्मद साहेब उर्फ गुड्डू, महेश्वरी प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता राम भवन सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, लालन पासवान, राजेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एंकर आउट्रो:
फिलहाल इस खबर में इतना ही। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ-नालंदा के साथ। धन्यवाद।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'तेरी अदालत' में कभी कोई वकील नहीं होता। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'तेरी अदालत' में कभी कोई वकील नहीं होता। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    23 hrs ago
  • बिहार शरीफ का सबसे पुराना पुल! 🌉 लोग कहते हैं कि इसे अंग्रेजों ने बनवाया था... क्या यह सच है या सिर्फ़ एक कहानी? 🤔 बिहार शरीफ वाले ज़रूर कमेंट करके बताइए! 👇 क्या बिहार शरीफ का सबसे पुराना पुल सच में अंग्रेजों ने बनाया था? 😮 अगर आप बिहार शरीफ से हैं, तो कमेंट में बताइए—सच या अफवाह? 👇🇮🇳
    1
    बिहार शरीफ का सबसे पुराना पुल! 🌉 लोग कहते हैं कि इसे अंग्रेजों ने बनवाया था... क्या यह सच है या सिर्फ़ एक कहानी? 🤔 बिहार शरीफ वाले ज़रूर कमेंट करके बताइए! 👇
क्या बिहार शरीफ का सबसे पुराना पुल सच में अंग्रेजों ने बनाया था? 😮 अगर आप बिहार शरीफ से हैं, तो कमेंट में बताइए—सच या अफवाह? 👇🇮🇳
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
    2
    रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान
शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
  • श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, अशोक धाम में सुरक्षा और सुविधाओं के होंगे व्यापक इंतजाम
    1
    श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, अशोक धाम में सुरक्षा और सुविधाओं के होंगे व्यापक इंतजाम
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक पोस्ट में उन लोगों की आलोचना की गई है जो सिर्फ रील और स्टेट्स पर भक्ति का दिखावा करते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इस तरह की भक्ति झूठी है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक पोस्ट में उन लोगों की आलोचना की गई है जो सिर्फ रील और स्टेट्स पर भक्ति का दिखावा करते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इस तरह की भक्ति झूठी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    23 hrs ago
  • बिहार के विराट कोहली और Dr नीतीश कुमार का सबसे सुपर कॉमेडी बिहार के विराट कोहली और Dr नीतीश कुमार का सबसे सुपर कॉमेडी
    1
    बिहार के विराट कोहली और Dr नीतीश कुमार का सबसे सुपर कॉमेडी 
बिहार के विराट कोहली और Dr नीतीश कुमार का सबसे सुपर कॉमेडी
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव व महासचिव बिनोद कुमार सिंह को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, अधिवक्ताओं का जताया आभार शेखपुरा। शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026 और 28 में निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता चन्द्रमौली यादव तथा महासचिव निर्वाचित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह निर्वाचित उपाध्यक्ष अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार विधिवत निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र मिलने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने जिला विधिज्ञ संघ के सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सभी अधिवक्ताओं के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के कारण प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, संघ की गरिमा को बनाए रखना तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता की समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी और सभी को समान सम्मान एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ की एकता, सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत है और इसी भावना के साथ सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचन प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला विधिज्ञ संघ परिसर में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। चुनाव परिणाम के बाद जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित नेतृत्व के मार्गदर्शन में संघ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी पहल की जाएगी। समारोह का वातावरण बधाइयों, शुभकामनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।
    1
    शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव व महासचिव बिनोद कुमार सिंह को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, अधिवक्ताओं का जताया आभार
शेखपुरा। शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026 और 28 में निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता चन्द्रमौली यादव तथा महासचिव निर्वाचित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह निर्वाचित उपाध्यक्ष अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार विधिवत निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र मिलने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने जिला विधिज्ञ संघ के सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सभी अधिवक्ताओं के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के कारण प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है।
अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, संघ की गरिमा को बनाए रखना तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता की समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी और सभी को समान सम्मान एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ की एकता, सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत है और इसी भावना के साथ सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
निर्वाचन प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला विधिज्ञ संघ परिसर में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
चुनाव परिणाम के बाद जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित नेतृत्व के मार्गदर्शन में संघ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी पहल की जाएगी। समारोह का वातावरण बधाइयों, शुभकामनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    4 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती ने शादी की बात कही। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक की रफ्तार में दौड़ रहा है और युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा। बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया, इसके बाद नोकझोंक हुआ और भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती ने शादी की बात कही। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक की रफ्तार में दौड़ रहा है और युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा।

आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा। बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया, इसके बाद नोकझोंक हुआ और भीड़ जमा हो गई।

गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.