logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती ने शादी की बात कही। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक की रफ्तार में दौड़ रहा है और युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा। बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया, इसके बाद नोकझोंक हुआ और भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

6 hrs ago
user_ख़बरें टी वी
ख़बरें टी वी
Journalist Nalanda, Bihar•
6 hrs ago

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती ने शादी की बात कही। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक की रफ्तार में दौड़ रहा है और युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा। बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया, इसके बाद नोकझोंक हुआ और भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    13 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'तेरी अदालत' में कभी कोई वकील नहीं होता। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'तेरी अदालत' में कभी कोई वकील नहीं होता। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
  • मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में नर्सरी से कक्षा पाँच तक तथा द्वितीय सत्र में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर अभिभावकों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और लगभग शत-प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने अध्येता, अध्यापक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय को बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है। यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए स्वाध्याय, पुस्तक-पठन और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि मॉडर्न की पहचान केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छी शिक्षा, अनुशासन, सुंदर लिखावट, संस्कार, खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी इसकी विशेषता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सामने अपने व्यवहार, भाषा और आदतों का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता से ही जीवन के प्रारंभिक संस्कार सीखते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को बच्चों के जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया। विद्यालय के प्राचार्य योगलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना पहला कदम है, लेकिन उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी में शैक्षणिक, व्यवहारिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे, तो अभिभावक बिना संकोच विद्यालय प्रशासन अथवा संबंधित वर्ग शिक्षक से संपर्क करें। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर है। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं नियमित संवाद की सराहना की। अनेक अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ भी विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिभावकों ने इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
    2
    मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में नर्सरी से कक्षा पाँच तक तथा द्वितीय सत्र में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर अभिभावकों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और लगभग शत-प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने अध्येता, अध्यापक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय को बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है। यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए स्वाध्याय, पुस्तक-पठन और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि मॉडर्न की पहचान केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छी शिक्षा, अनुशासन, सुंदर लिखावट, संस्कार, खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी इसकी विशेषता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सामने अपने व्यवहार, भाषा और आदतों का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता से ही जीवन के प्रारंभिक संस्कार सीखते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को बच्चों के जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया।

विद्यालय के प्राचार्य योगलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना पहला कदम है, लेकिन उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी में शैक्षणिक, व्यवहारिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे, तो अभिभावक बिना संकोच विद्यालय प्रशासन अथवा संबंधित वर्ग शिक्षक से संपर्क करें। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर है।

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं नियमित संवाद की सराहना की। अनेक अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ भी विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिभावकों ने इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात कोडरमा घाटी में हुआ। 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके 22 वर्षीय चचेरे भाई सह उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव झारखंड से रजौली की ओर लोडेड ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में चालक और उपचालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विभा देवी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने अपने प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं बृज यादव ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले दोनों शव कोडरमा थाना लाए जा चुके थे, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। विधायक विभा देवी ने पटना से फोन पर मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि मृतक परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा। साधू यादव अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम पुत्री है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    1
    बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात कोडरमा घाटी में हुआ। 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके 22 वर्षीय चचेरे भाई सह उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव झारखंड से रजौली की ओर लोडेड ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में चालक और उपचालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विभा देवी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने अपने प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं बृज यादव ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले दोनों शव कोडरमा थाना लाए जा चुके थे, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए।

विधायक विभा देवी ने पटना से फोन पर मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि मृतक परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा। साधू यादव अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम पुत्री है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • नवादा जिले के रजौली क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों को कीड़ा नुमा खाना दिया जा रहा है। रजौली के इस अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खाने में कीड़े युक्त भोजन ही परोसा जाता है।
    1
    नवादा जिले के रजौली क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों को कीड़ा नुमा खाना दिया जा रहा है। रजौली के इस अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खाने में कीड़े युक्त भोजन ही परोसा जाता है।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के मंझवे, तुंगी, चक, धरमपुर, उमराव बीघा समेत कई गांवों में सोमवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने गर्मी से हलकान लोगों को राहत प्रदान की। बारिश का लुत्फ उठाते नन्हे बच्चे अली और आफिया की तस्वीर ने बारिश की खुशी को और बढ़ा दिया। हालांकि, यह बारिश सिर्फ 10 मिनट तक ही हुई, लेकिन इस छोटे से समय में ही मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
    1
    नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के मंझवे, तुंगी, चक, धरमपुर, उमराव बीघा समेत कई गांवों में सोमवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने गर्मी से हलकान लोगों को राहत प्रदान की। बारिश का लुत्फ उठाते नन्हे बच्चे अली और आफिया की तस्वीर ने बारिश की खुशी को और बढ़ा दिया। हालांकि, यह बारिश सिर्फ 10 मिनट तक ही हुई, लेकिन इस छोटे से समय में ही मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर ने जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं के मुद्दों को उठा रहे थे। हालांकि, इस्तीफे के कारणों और इस आंदोलन के बीच संबंध को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इस पर विभिन्न पक्षों की अपनी-अपनी राय है। प्रदर्शनकारी 27 से 40 दिनों तक चले आंदोलन के बाद इस खबर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। इस बीच, लोगों में यह चर्चा भी ज़ोर पकड़ रही है कि क्या ऐसे आंदोलनों से वास्तव में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर ने जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं के मुद्दों को उठा रहे थे। हालांकि, इस्तीफे के कारणों और इस आंदोलन के बीच संबंध को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इस पर विभिन्न पक्षों की अपनी-अपनी राय है।

प्रदर्शनकारी 27 से 40 दिनों तक चले आंदोलन के बाद इस खबर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। इस बीच, लोगों में यह चर्चा भी ज़ोर पकड़ रही है कि क्या ऐसे आंदोलनों से वास्तव में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही में नालंदा जिले के नालंदा डेयरी का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने डेयरी के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य नालंदा डेयरी की गतिविधियों और लाभों को समझना था। सचिव ने बताया कि इस डेयरी से स्थानीय किसानों को काफी लाभ होगा और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके अलावा, डेयरी से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने डेयरी के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही में नालंदा जिले के नालंदा डेयरी का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने डेयरी के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य नालंदा डेयरी की गतिविधियों और लाभों को समझना था। सचिव ने बताया कि इस डेयरी से स्थानीय किसानों को काफी लाभ होगा और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके अलावा, डेयरी से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने डेयरी के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    13 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक पोस्ट में उन लोगों की आलोचना की गई है जो सिर्फ रील और स्टेट्स पर भक्ति का दिखावा करते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इस तरह की भक्ति झूठी है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक पोस्ट में उन लोगों की आलोचना की गई है जो सिर्फ रील और स्टेट्स पर भक्ति का दिखावा करते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इस तरह की भक्ति झूठी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.