बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात कोडरमा घाटी में हुआ। 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके 22 वर्षीय चचेरे भाई सह उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव झारखंड से रजौली की ओर लोडेड ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में चालक और उपचालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विभा देवी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने अपने प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं बृज यादव ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले दोनों शव कोडरमा थाना लाए जा चुके थे, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। विधायक विभा देवी ने पटना से फोन पर मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि मृतक परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा। साधू यादव अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम पुत्री है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में महज 20 मिनट की बारिश ने शहर का बुरा हाल कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि थोड़ी सी बारिश में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि पानी की तेज़ धार सड़कों पर बह रही है और लोग मुश्किल से अपने घरों तक पहुंच पा रहे हैं। दुकानों में पानी घुस गया है और वाहन फंस गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति हर बारिश में बनती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता।1
- गोविंदपुर (नवादा): बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले 'पंचायत विकास दिवस' के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड की बनिया बीघा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन देते हुए योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यान्वयन, पारदर्शिता तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से ग्राम सभा एवं पंचायत की बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही पंचायत का समग्र एवं सतत विकास संभव है। बैठक में पंचायत सचिव प्रिंस कुमार, जी. राम जी, पीटीए रवींद्र कुमार, PRS अमित कुमार, स्वच्छता प्रेक्षक रंजन कुमार, ग्राम पंचायत की मुखिया मिनती देवी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, कार्यपालक सहायक नीलम कुमारी सहित दिनेश यादव, अरमान खान, मनोज राम, माणिक चंद चौधरी, पिंटू यादव तथा पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- नवादा जिले के रजौली में शिव परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में शिव परिवार की महिलाओं ने हिस्सा लिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। रैली के दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।1
- बिहार के एक युवक को पकरीबरावां की रसकदम मिठाई के कारण हवालात जाना पड़ा है। इस मामले में युवक को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर ने जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं के मुद्दों को उठा रहे थे। हालांकि, इस्तीफे के कारणों और इस आंदोलन के बीच संबंध को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इस पर विभिन्न पक्षों की अपनी-अपनी राय है। प्रदर्शनकारी 27 से 40 दिनों तक चले आंदोलन के बाद इस खबर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। इस बीच, लोगों में यह चर्चा भी ज़ोर पकड़ रही है कि क्या ऐसे आंदोलनों से वास्तव में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।1
- बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।1
- बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती ने शादी की बात कही। वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक की रफ्तार में दौड़ रहा है और युवती बाइक पकड़े हुए जमीन पर घिसटती जा रही है। करीब 100 मीटर तक युवती चीखती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन बेदर्द प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार-पांच दिन पहले जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने शादी का दबाव बनाया। बस यही बात 'साहब' को नागवार गुजरी। बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय बाइक भगा दी और युवती को सड़क पर घसीटता रहा। बाइक सड़क पर असंतुलित होकर गिर गया, इसके बाद नोकझोंक हुआ और भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ा और आरोपी गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पकड़े जाने पर शातिर प्रेमी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 'घरेलू झगड़ा' और युवती को अपनी 'पत्नी' तक बता डाला। राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामला शादी के विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी सरकारी पद (अमीन) पर तैनात है। युवती ने अब नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।1