logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के एक युवक को पकरीबरावां की रसकदम मिठाई के कारण हवालात जाना पड़ा है। इस मामले में युवक को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

16 hrs ago
user_Avdhesh kumar raj
Avdhesh kumar raj
Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
16 hrs ago

बिहार के एक युवक को पकरीबरावां की रसकदम मिठाई के कारण हवालात जाना पड़ा है। इस मामले में युवक को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के एक युवक को पकरीबरावां की रसकदम मिठाई के कारण हवालात जाना पड़ा है। इस मामले में युवक को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    बिहार के एक युवक को पकरीबरावां की रसकदम मिठाई के कारण हवालात जाना पड़ा है। इस मामले में युवक को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में नर्सरी से कक्षा पाँच तक तथा द्वितीय सत्र में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर अभिभावकों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और लगभग शत-प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने अध्येता, अध्यापक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय को बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है। यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए स्वाध्याय, पुस्तक-पठन और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि मॉडर्न की पहचान केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छी शिक्षा, अनुशासन, सुंदर लिखावट, संस्कार, खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी इसकी विशेषता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सामने अपने व्यवहार, भाषा और आदतों का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता से ही जीवन के प्रारंभिक संस्कार सीखते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को बच्चों के जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया। विद्यालय के प्राचार्य योगलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना पहला कदम है, लेकिन उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी में शैक्षणिक, व्यवहारिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे, तो अभिभावक बिना संकोच विद्यालय प्रशासन अथवा संबंधित वर्ग शिक्षक से संपर्क करें। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर है। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं नियमित संवाद की सराहना की। अनेक अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ भी विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिभावकों ने इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
    2
    मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में नर्सरी से कक्षा पाँच तक तथा द्वितीय सत्र में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर अभिभावकों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और लगभग शत-प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने अध्येता, अध्यापक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय को बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है। यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए स्वाध्याय, पुस्तक-पठन और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि मॉडर्न की पहचान केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छी शिक्षा, अनुशासन, सुंदर लिखावट, संस्कार, खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी इसकी विशेषता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सामने अपने व्यवहार, भाषा और आदतों का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता से ही जीवन के प्रारंभिक संस्कार सीखते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को बच्चों के जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया।

विद्यालय के प्राचार्य योगलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना पहला कदम है, लेकिन उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी में शैक्षणिक, व्यवहारिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे, तो अभिभावक बिना संकोच विद्यालय प्रशासन अथवा संबंधित वर्ग शिक्षक से संपर्क करें। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर है।

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं नियमित संवाद की सराहना की। अनेक अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ भी विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिभावकों ने इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    5 hrs ago
  • बिहार के शेखपुरा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार सुबह एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभया ब्रिगेड एवं पुलिस दीदी टीम ने शेखपुरा शहर के कच्ची रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में यह अभियान आयोजित किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई रास्ते में छेड़खानी करता है, बदसलूकी करता है या किसी भी प्रकार से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सबसे प्रभावी सहायता सेवा है। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अपने परिवार और पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    बिहार के शेखपुरा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार सुबह एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभया ब्रिगेड एवं पुलिस दीदी टीम ने शेखपुरा शहर के कच्ची रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में यह अभियान आयोजित किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई रास्ते में छेड़खानी करता है, बदसलूकी करता है या किसी भी प्रकार से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सबसे प्रभावी सहायता सेवा है। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अपने परिवार और पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात कोडरमा घाटी में हुआ। 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके 22 वर्षीय चचेरे भाई सह उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव झारखंड से रजौली की ओर लोडेड ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में चालक और उपचालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विभा देवी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने अपने प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं बृज यादव ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले दोनों शव कोडरमा थाना लाए जा चुके थे, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। विधायक विभा देवी ने पटना से फोन पर मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि मृतक परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा। साधू यादव अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम पुत्री है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    1
    बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात कोडरमा घाटी में हुआ। 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके 22 वर्षीय चचेरे भाई सह उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव झारखंड से रजौली की ओर लोडेड ट्रक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में चालक और उपचालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विभा देवी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने अपने प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं बृज यादव ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले दोनों शव कोडरमा थाना लाए जा चुके थे, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए।

विधायक विभा देवी ने पटना से फोन पर मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि मृतक परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा। साधू यादव अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम पुत्री है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में एक पोस्ट ने भूमिहार ब्राह्मण समुदाय की पहचान पर जोर दिया है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमिहार ब्राह्मण थे, हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से समुदाय की ऐतिहासिक और वर्तमान पहचान को रेखांकित किया गया है।
    1
    शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में एक पोस्ट ने भूमिहार ब्राह्मण समुदाय की पहचान पर जोर दिया है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमिहार ब्राह्मण थे, हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से समुदाय की ऐतिहासिक और वर्तमान पहचान को रेखांकित किया गया है।
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • नवादा जिले के रजौली क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों को कीड़ा नुमा खाना दिया जा रहा है। रजौली के इस अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खाने में कीड़े युक्त भोजन ही परोसा जाता है।
    1
    नवादा जिले के रजौली क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों को कीड़ा नुमा खाना दिया जा रहा है। रजौली के इस अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खाने में कीड़े युक्त भोजन ही परोसा जाता है।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा इसकी प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्राप्त आवेदनों के साथ 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक तथा 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता बिजली विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    1
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा इसकी प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें।

बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्राप्त आवेदनों के साथ 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक तथा 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता बिजली विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने देशी पिस्तौल दिखाकर भय का माहौल बनाया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मनीष सिंह और विक्की किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे। घटना के बाद पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए गांव में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने देशी पिस्तौल दिखाकर भय का माहौल बनाया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मनीष सिंह और विक्की किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

घटना के बाद पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए गांव में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.