अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों को आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण सिखाए गये व्यावहारिक तरीके हमीरपुर। बुधवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत गांधी इंटर कॉलेज मौदहा में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और सुरक्षित तरीके से बुझाने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी अनुज सिंह सेंगर और फायरमैन सिद्धार्थ पटेल ने छात्र-छात्राओं को आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि आग लगने के कारणों और उसे बुझाने के तरीकों में परिस्थितियों के अनुसार भिन्नता होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेना आवश्यक है। इस दौरान छात्रों को आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, जिसमें अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की जानकारी शामिल थी। अधिकारियों ने जोर दिया कि शुरुआती स्तर पर सही कदम उठाकर बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएन त्रिपाठी और समस्त शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने इस प्रशिक्षण को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन विभाग की टीम नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों को आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए सजग करना है।
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों को आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण सिखाए गये व्यावहारिक तरीके हमीरपुर। बुधवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत गांधी इंटर कॉलेज मौदहा में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और सुरक्षित तरीके से बुझाने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी अनुज सिंह सेंगर और फायरमैन सिद्धार्थ पटेल ने छात्र-छात्राओं को आग के विभिन्न प्रकारों
की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि आग लगने के कारणों और उसे बुझाने के तरीकों में परिस्थितियों के अनुसार भिन्नता होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेना आवश्यक है। इस दौरान छात्रों को आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, जिसमें अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की जानकारी शामिल थी। अधिकारियों ने जोर दिया कि शुरुआती स्तर पर सही
कदम उठाकर बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएन त्रिपाठी और समस्त शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने इस प्रशिक्षण को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन विभाग की टीम नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों को आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए सजग करना है।
- हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।2
- घाटमपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी सुनील (पुत्र महादेव, उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में खड़े नीम के पेड़ से युवक का शव लटकते हुए देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने सुनील को फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। मामले में हल्का प्रभारी एसआई संदीप तोमर ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार मृतक सुनील शराब का आदी था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।1
- मौदहा हमीरपुर, बीते एक पखवाड़ा पहले अधिवक्ता और उपजिलाधिकारी के पेशकार के बीच तू तू मैं मैं से शुरू हुआ विवाद आंदोलन में बदल गया जिसके चलते गुरूवार को वकीलों ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सभी न्यायलय का बहिष्कार शुरू कर दिया है हालांकि इसके पहले अपर जिलाधिकारी की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रस्ताव आया था जिसे वकीलों ने ठुकरा दिया था।1
- हमीरपुर। स्मार्ट विद्युत मीटरों से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उपखंड अधिकारी (SDO) के न मिलने पर नाराज महिलाओं ने अवर अभियंता (JE) का घेराव कर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कस्बे के वार्ड नंबर छह की महिलाएं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने पहुंची थीं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली से गरीब और मजदूर वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज नहीं करा पाते, जिससे बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है और उन्हें अंधेरे में रहना पड़ता है। महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अवर अभियंता ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और मीटरों को पोस्टपेड में बदलवाने की बात कही, जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर जनपद कानपुर देहात में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान महोदया ने रिक्रूट आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण की प्रगति, शारीरिक व मानसिक तैयारी, अनुशासन, पुलिस कर्तव्यों के प्रति जागरूकता तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आरक्षियों को सेवा भावना, ईमानदारी, सतर्कता और जन-सेवा के उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल की रीढ़ हैं। उनकी अच्छी तैयारी और सही मार्गदर्शन से ही जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।1
- हमीरपुर - धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, जुलूस में हजारों की संख्या में युवक युवतियां औऱ नगर के नागरिक हुए शामिल, डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आए युवक युवतियां, जुलूस के दौरान निकाली गयी महापुरुषों की झाकियां, जुलूस में हाथी पर सवार होकर बसपा चेयरमैन ने किया नगर भ्रमण, अम्बेडकर जयंती पर जुलूस निकालकर बसपा चेयरमैन ने मिशन 2027 को लेकर दिया संदेश, सुरक्षा व्यवस्था को जगह जगह मुस्तैद रहे यूपी पुलिस के जवान, हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे का मामला।4
- हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।4
- हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।2