logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यापारी नेता सुंदरलाल कसौंधन को नम आँखों से किया याद, व्यापार मंडल ने जताया गहरा दुख रायबरेली l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली ने आज अपने वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य सुंदरलाल कसौंधन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि 29 जुलाई को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सुंदरलाल कसौंधन को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के कारण वह गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके परिणामस्वरूप ब्रेन हेमरेज हो गया। इसी कारणवश उनका निधन हो गया। अतुल गुप्ता ने कहा कि सुंदरलाल कसौंधन का निधन व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, वीके रावत, नगर युवा अध्यक्ष जिला राईनी, चंद्रिका शर्मा और रमेश चंद्रवेदी शामिल रहे। सभी ने सुंदरलाल कसौंधन के व्यापारिक और सामाजिक योगदान को याद किया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

6 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
6 hrs ago
e90edc4a-d869-4aca-9e85-45cc6355abdf

व्यापारी नेता सुंदरलाल कसौंधन को नम आँखों से किया याद, व्यापार मंडल ने जताया गहरा दुख रायबरेली l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली ने आज अपने वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य सुंदरलाल कसौंधन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि 29 जुलाई को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सुंदरलाल कसौंधन को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के कारण वह गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके परिणामस्वरूप ब्रेन हेमरेज हो गया। इसी कारणवश उनका निधन हो गया। अतुल गुप्ता ने कहा कि सुंदरलाल कसौंधन का निधन व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, वीके रावत, नगर युवा अध्यक्ष जिला राईनी, चंद्रिका शर्मा और रमेश चंद्रवेदी शामिल रहे। सभी ने सुंदरलाल कसौंधन के व्यापारिक और सामाजिक योगदान को याद किया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का युवाओं ने किया विरोध, बोले– 'खेल मैदान बचाइए, बच्चों का भविष्य न उजाड़िए' तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का युवाओं ने किया विरोध, बोले– 'खेल मैदान बचाइए, बच्चों का भविष्य न उजाड़िए' रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के अमावा ब्लॉक के अंतर्गत स्थित तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड बनाए जाने के विरोध में शनिवार सुबह स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। युवाओं का कहना है कि यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखारते हैं। उनका आरोप है कि हेलीपैड निर्माण के चलते मैदान की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी और आने वाली पीढ़ी खेल के लिए खुले मैदान से वंचित हो जाएगी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एकत्र हुए युवाओं ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बाबा ग्राउंड केवल एक खाली जमीन नहीं, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम है। यहां से कई युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और भविष्य की तैयारी करते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा मैदान में हेलीपैड बनाए जाने का निर्णय खेल गतिविधियों के हित में नहीं है। विरोध कर रहे युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया के दौरान मैदान परिसर में मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो क्षेत्र में हरियाली के साथ-साथ बच्चों के खेलने का सुरक्षित स्थान भी समाप्त हो जाएगा। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि हेलीपैड निर्माण के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए और बाबा ग्राउंड को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाए। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन युवाओं की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
    2
    तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का युवाओं ने किया विरोध, बोले– 'खेल मैदान बचाइए, बच्चों का भविष्य न उजाड़िए'
तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का युवाओं ने किया विरोध, बोले– 'खेल मैदान बचाइए, बच्चों का भविष्य न उजाड़िए'
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के अमावा ब्लॉक के अंतर्गत स्थित तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में हेलीपैड बनाए जाने के विरोध में शनिवार सुबह स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। युवाओं का कहना है कि यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखारते हैं। उनका आरोप है कि हेलीपैड निर्माण के चलते मैदान की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी और आने वाली पीढ़ी खेल के लिए खुले मैदान से वंचित हो जाएगी।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे एकत्र हुए युवाओं ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बाबा ग्राउंड केवल एक खाली जमीन नहीं, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम है। यहां से कई युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और भविष्य की तैयारी करते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा मैदान में हेलीपैड बनाए जाने का निर्णय खेल गतिविधियों के हित में नहीं है।
विरोध कर रहे युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया के दौरान मैदान परिसर में मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो क्षेत्र में हरियाली के साथ-साथ बच्चों के खेलने का सुरक्षित स्थान भी समाप्त हो जाएगा।
युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि हेलीपैड निर्माण के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए और बाबा ग्राउंड को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाए। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन युवाओं की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    1
    खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, 
ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। ​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    1
    उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र


रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।
​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का विरोध, युवाओं बोले– खेल मैदान बचाइए रायबरेली। सदर तहसील के अमावा ब्लॉक स्थित तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण का स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों ने शनिवार को विरोध किया। सुबह करीब आठ बजे एकत्र हुए युवाओं ने कहा कि बाबा ग्राउंड वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और खिलाड़ियों के लिए खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों का अभ्यास होता है और कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि मैदान में हेलीपैड बनने से खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी और आने वाली पीढ़ी खुले मैदान से वंचित हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान परिसर के कई पेड़ों की कटाई भी की गई है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि हेलीपैड के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए और बाबा ग्राउंड को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।
    1
    बाबा ग्राउंड में हेलीपैड निर्माण का विरोध, युवाओं बोले– खेल मैदान बचाइए
रायबरेली। सदर तहसील के अमावा ब्लॉक स्थित तकिया चौराहे के पास बाबा ग्राउंड में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण का स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों ने शनिवार को विरोध किया। सुबह करीब आठ बजे एकत्र हुए युवाओं ने कहा कि बाबा ग्राउंड वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और खिलाड़ियों के लिए खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों का अभ्यास होता है और कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि मैदान में हेलीपैड बनने से खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी और आने वाली पीढ़ी खुले मैदान से वंचित हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान परिसर के कई पेड़ों की कटाई भी की गई है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि हेलीपैड के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए और बाबा ग्राउंड को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं।
वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऊंचाहार:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद,,,, ऊंचाहार। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वही वृक्षारोपण का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव में हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गांव के पास ही अवैध तरीके से नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े लकड़ी ठेकेदार ने लकड़ी काट कर उठा ले गया। सड़क किनारे होने पर व ग्रामीणों की सूचना पर भी जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा है। जबकि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखभाल के नाम पर लाखों रुपएवारा न्यारा करने वाले जिम्मेदार मोन धारण किए हुए हैं। अगर किसान को जरूरत पड़ने पर यही जिम्मेदार परमीशन से लेकर परेशान करते हैं। लेकिन यही लकड़कटे सांठ गांठ के बल पर बिना किसी परमीशन के धड़ल्ले से दर्जनों पेड़ काट कर धरासाईं कर देते हैं। हो हल्ला होने पर कार्यवाही के नाम पर जुर्माना की रस्म अदायगी करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है। कि लकड़ी काटने वाला ठेकेदार पूर्व में जिला बदर की भी रह चुका है। बावजूद धड़ल्ले से लकड़ी कटवा रहा है।
    1
    ऊंचाहार:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद,,,, 
ऊंचाहार। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वही वृक्षारोपण का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव में हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गांव के पास ही अवैध तरीके से नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े लकड़ी ठेकेदार ने लकड़ी काट कर उठा ले गया। सड़क किनारे होने पर व ग्रामीणों की सूचना पर भी जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा है। जबकि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखभाल के नाम पर लाखों रुपएवारा न्यारा करने वाले जिम्मेदार मोन धारण किए हुए हैं। अगर किसान को जरूरत पड़ने पर यही जिम्मेदार परमीशन से लेकर परेशान करते हैं। लेकिन यही लकड़कटे सांठ गांठ के बल पर बिना किसी परमीशन के धड़ल्ले से दर्जनों पेड़ काट कर धरासाईं कर देते हैं। हो हल्ला होने पर कार्यवाही के नाम पर जुर्माना की रस्म अदायगी करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है। कि लकड़ी काटने वाला ठेकेदार पूर्व में जिला बदर की भी रह चुका है। बावजूद धड़ल्ले से लकड़ी कटवा रहा है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    11 hrs ago
  • लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.