Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस के सुरक्षा तंत्र में हुआ बड़ा विस्तार एस पी दीपक भूकर ने 17नवीन संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार
Urvashi singh
पुलिस के सुरक्षा तंत्र में हुआ बड़ा विस्तार एस पी दीपक भूकर ने 17नवीन संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Urvashi singh2
- *(RY) ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की भीषण टक्कर, 12 से ज्यादा मासूमों को आई गंभीर चोटें; मची चीख-पुकार......!!*1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Tilakraj Raj1
- इटावा जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2
- *हाईवे पर चलते ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल* इटावा। हाईवे पर इकदिल कस्बे की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार बुजुर्ग दंपत्ति के बीच आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, पीएलवी अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे व लालमन बाथम लखना कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से जा रहे ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति के बीच झगड़ा और मारपीट होती दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ने तत्परता दिखाते हुए आगे जाकर ऑटो को इकदिल से पहले ही रुकवाया और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। पूछताछ में बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इंगुर्री गांव अपने घर लेकर जा रहे हैं, जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन व धोखे से ले जाया जा रहा है। बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वकील साहब के यहां बातचीत के बाद अपने घर ले जा रहे हैं। मामले की सत्यता जानने के लिए संबंधित वकील से फोन पर बातचीत की गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों लोगों ने दंपत्ति को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला को सुरक्षा के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। वहीं बुजुर्ग पुरुष को भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट न करने की सख्त हिदायत दी गई। समय रहते हस्तक्षेप होने से संभावित बड़ी घटना टल गई और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रित कर ली गई।1
- *(RY) UP: मथुरा के एक कार्यक्रम में भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग का यह वीडियो वायरल है......!!* यह न्यौता है किसी बड़े हादसे का। एक युवक गोलियां चला रहा है लेकिन उसे कोई रोकता या टोकता भी नही है।1