कोंच के अवध विहारी मन्दिर में संगीत मय शिवमहापुराण कथा में निराकार स्वरूप और अमर कथा का वर्णन कोंच नगर के गांधी नगर स्थित श्री अवध विहारी मन्दिर में चल रही 7 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के चौथे दिन कथा वाचक कृपा सिंधु द्विवेदी सिमिरिया बृन्दावन धाम द्वारा शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और उनके निराकार स्वरूप की कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास ने भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महत्ता और सृष्टि के निर्माण से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। कथा के दौरान धार्मिक भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप निराकार है। वे समस्त चराचर जगत में व्याप्त हैं और सृष्टि के कण-कण में उनका अस्तित्व माना गया है। उन्होंने शिव की अमर कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, साधना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान सृष्टि की उत्पत्ति और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। बताया गया कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं तथा उनकी महिमा का पूर्ण वर्णन करना संभव नहीं है। शिव तत्व को समझने के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर श्रद्धा और भक्ति के साथ ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मनोयोग से धार्मिक प्रसंगों को सुना। बीच-बीच में लगाए गए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
कोंच के अवध विहारी मन्दिर में संगीत मय शिवमहापुराण कथा में निराकार स्वरूप और अमर कथा का वर्णन कोंच नगर के गांधी नगर स्थित श्री अवध विहारी मन्दिर में चल रही 7 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के चौथे दिन कथा वाचक कृपा सिंधु द्विवेदी सिमिरिया बृन्दावन धाम द्वारा शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और उनके निराकार स्वरूप की कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास ने भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महत्ता और सृष्टि के निर्माण से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। कथा के दौरान धार्मिक भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप निराकार है। वे समस्त चराचर जगत में व्याप्त हैं और सृष्टि के कण-कण में उनका अस्तित्व माना गया है। उन्होंने शिव की अमर कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, साधना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान सृष्टि की उत्पत्ति और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। बताया गया कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं तथा उनकी महिमा का पूर्ण वर्णन करना संभव नहीं है। शिव तत्व को समझने के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर श्रद्धा और भक्ति के साथ ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मनोयोग से धार्मिक प्रसंगों को सुना। बीच-बीच में लगाए गए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
- जालौन. चुर्खी रोड राधे कॉलोनी.. रोड से घर तक पानी ही पानी.. कैसे पहुंचे बच्चे स्कूल.. घर तक चलना पड़ता हैँ कीचड़ मे घुसकर.. एम्बुलेंस भी नहीं पहुँचती. अगर कोई गर्भवती महिला को हॉस्पिटल ले जाना चाहे तो पहले उसे चारपाई से रोड तक लाना पड़ेगा कब आएंगे राधे कॉलोनी वालों के अच्छे दिन यही सवाल सभी मुहल्ले वालों की जुबान पर है..... भीम राजावत पत्रकार1
- जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* जनपद जालौन सहावनाका मोहल्ले में 40 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र स्व श्री राम की आत्महत्या के मामले में कोतवाली जालौन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था वीडियो में प्रदीप कुमार ने भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने भी मामले में नामजद एवं आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी आप को बता दें मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली जालौन पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव पुत्र स्व.सीताराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्यवाही के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्यवाही माना जा रहा है गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें वीडियो के बाद गरमाया था मामला प्रदीप कुमार द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो ने मामले को गंभीर बना दिया था वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर परिवार की ओर से कार्यवाही की मांग उठी थी इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई फिलहाल राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं बता दें मामले में आगे की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपों पर भी कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी2
- छोटे-छोटे बच्चे सत्ता की आँख में आँख डालकर अपने भविष्य का हिसाब माँग रहे हैं। इनकी बेख़ौफ़ आवाज़ उम्मीद जगाती है - नई पीढ़ी अपने हक़ के लिए बोलना भी जानती है और लड़ना भी। छोटे-छोटे बच्चे सत्ता की आँख में आँख डालकर अपने भविष्य का हिसाब माँग रहे हैं। इनकी बेख़ौफ़ आवाज़ उम्मीद जगाती है - नई पीढ़ी अपने हक़ के लिए बोलना भी जानती है और लड़ना भी।1
- कोंच में बुलडोजर एक्शन! नालों से हटाए अवैध कब्जे, अतिक्रमणकारियों से हुई नोंकझोंक!!.. जालौन में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नालों से हटाए कब्जे कोंच में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों से हुई नोकझोंक जालौन :- कोंच नगर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नालों की सफाई के लिए प्रशासन ने बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। नायब तहसीलदार, नगर पालिका परिषद की टीम और पुलिस बल की संयुक्त मौजूदगी में चंदकुआं चौराहे के आसपास नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका परिषद कोंच की टीम ने बुलडोजर की मदद से नालों के ऊपर और आसपास किए गए कब्जों को हटाकर सफाई अभियान शुरू कराया। प्रशासन के मुताबिक, अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई और जल निकासी प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और नगर पालिका टीम एवं पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया और अभियान जारी रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।1
- चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 *चार महीने पुरानी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार* माधौगढ़,जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे करीब चार महीने पुराना विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी समारोह के दौरान तेल की रस्म में उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बुजुर्ग गिरजाशंकर तिवारी से विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब पीने को लेकर नाराज बुजुर्ग ने आरोपी को थप्पड़ मारकर कथित रूप से अपमानित किया और उसे घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना को अपने मन में रखे रहा और करीब चार महीने बाद उसने कथित तौर पर पुरानी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बनाई। 22 जून को अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा पृथ्वीपुरा गांव निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने 22 जून 2026 को गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 51/26 दर्ज कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर भौतिक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस हत्या के खुलासे के लिए एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और गोहन थाना पुलिस को विवेचना आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के साथ इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला। साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी घटना से नाराज होकर बदला लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। शादी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कथित बेइज्जती की रंजिश उसके मन में बनी रही। करीब चार महीने बाद मौका पाकर उसने गिरजाशंकर तिवारी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में बरामद डंडे समेत अन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।3
- नोडल अधिकारी ने स्कूलों में परखी निपुण भारत मिशन की हकीकत उरई,जालौन। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जनपद की नोडल अधिकारी श्वेता किरण ने गुरुवार को डकोर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण और नॉन निपुण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और निपुण भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति परखी। उनके साथ जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपेश कुमार सिंह और एआरपी मोहित गुप्ता मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मौखरी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान निपुण प्लस एप के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षक डायरी और कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। संदर्शिका के ट्रैकर की स्थिति भी देखी और शिक्षकों से उसके उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में नवीन निपुण लक्ष्यों के विस्तारीकरण से संबंधित पोस्टर लगाए जाने की स्थिति देखी। इसके साथ ही शिक्षक और छात्र उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और कक्षा शिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डकोर ब्लॉक में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से प्रशिक्षण की गतिविधियों और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई।1
- कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कदौरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही /जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार /1.65 लाख रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां बरामद कार्यवाही से जुआरियों में मचा हड़कंप* *कदौरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा /9 जुआरी गिरफ्तार डेढ़ लाख से अधिक रुपये बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कदौरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही /जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार /1.65 लाख रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां बरामद कार्यवाही से जुआरियों में मचा हड़कंप* *कदौरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा /9 जुआरी गिरफ्तार डेढ़ लाख से अधिक रुपये बरामद* जनपद जालौन थाना कदौरा पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए नौ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 1 लाख 65 हजार रुपये की नकदी तथा ताश की गड्डियां बरामद की अचानक हुई पुलिस कार्यवाही से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कदौरा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों अवैध गतिविधियों और अपराधों पर निगरानी कर रही थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक स्थान पर एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया पुलिस कार्यवाही के दौरान नाजिर वेग उर्फ रिकू मांझा निवासी गांव हमीरपुर शेखर सिंह प्रशांत सिंह और उमेश गुप्ता निवासीगण कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रिठारी कुरारा हमीरपुर कुबेर शर्मा पुत्र अशोक कुमार अशोक कुमार पुत्र जयराम निवासीगण कस्बा व थाना कुरारा प्रत्यय शुक्ला निवासी कलारी कस्बा व थाना कुरारा तथा अंकित निवासी मोहल्ला अलीबाग थाना कुरारा जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मौके पर पुलिस टीम ने जुआ फड़ की जांच और आरोपियों की तलाशी ली इस दौरान 1,65,000 रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां बरामद हुईं पुलिस ने बरामद नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस की इस कार्यवाही के बाद स्थानीय क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और अन्य स्थानों पर जुआ खेलने जैसी गतिविधियों से माहौल खराब होता है ऐसे में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने की बात कह रही है वहीं एक साथ नौ लोगों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने की कार्यवाही को क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है पुलिस की इस कार्रवाई से जहां जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा है वहीं स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की बता दें लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार निगरानी और कार्यवाही जारी रही तो क्षेत्र में जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है2
- विशाखापत्तनम के लिटिल गार्डन स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर 6 साल के छात्र की शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कथित रूप से कही जा रही है विशाखापत्तनम के लिटिल गार्डन स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर 6 साल के छात्र की शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात कही जा रही है1