Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना में नगर निगम की अनोखी पहल - सड़क पर तालाब, तालाब में गाड़ियां नगर निगम सतना की नई जल संरक्षण योजना हिट है। पुराने PWD, स्टेशन रोड पर सड़क नहीं, छोटे-छोटे तालाब बना दिए हैं। वाटर लेवल सुधरेगा। आज 3-4 गाड़ियों ने तो मुफ्त डुबकी भी लगा ली, विकास अब सड़क पर बह रहा है। इस स्टेशन रोड के डेवलपमेंट में अकेले स्मार्ट सिटी फंड से 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। इसके अलावा रिपेयरिंग मेंटेनेंस अलग से होगा।
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
सतना में नगर निगम की अनोखी पहल - सड़क पर तालाब, तालाब में गाड़ियां नगर निगम सतना की नई जल संरक्षण योजना हिट है। पुराने PWD, स्टेशन रोड पर सड़क नहीं, छोटे-छोटे तालाब बना दिए हैं। वाटर लेवल सुधरेगा। आज 3-4 गाड़ियों ने तो मुफ्त डुबकी भी लगा ली, विकास अब सड़क पर बह रहा है। इस स्टेशन रोड के डेवलपमेंट में अकेले स्मार्ट सिटी फंड से 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। इसके अलावा रिपेयरिंग मेंटेनेंस अलग से होगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विद्युत विभाग की लापरवाही से दहशत में कॉलोनी वासी: प्रेम विहार में झूलते जर्जर तार दे रहे हादसों को न्योता सतना। शहर के प्रेम विहार कॉलोनी (हनुमान मंदिर के पास गुप्ता किराना स्टोर के समीप) में विद्युत विभाग की घोर अनदेखी और लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। रिहाइशी इलाके और मुख्य मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि की आशंका बनी रहती है। दो माह पूर्व आवेदन देने पर भी नहीं जागी नींद स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में भी विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है। लेकिन खेद का विषय है कि दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने इन खतरनाक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। 1912 हेल्पलाइन भी साबित हो रही बेअसर विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी बार-बार दर्ज कराई गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश पनप रहा है।2
- जन भागीदारी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी सतना में राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सोपा4
- एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक हुआ पल 🇮🇳🥇 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक हुआ पल ❤️ शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया, मेडल सेरेमनी में जब तिरंगा 🇮🇳 सबसे ऊपर लहराया और जन-गण-मन की धुन गूंजी, तो दोनों खिलाड़ियों के चेहरों पर गर्व और भावुकता साफ नजर आई, भारत के लिए यह पल सिर्फ पदक का नहीं बल्कि देश के सम्मान का पल था🇮🇳❤️🥇1
- मराठा कालीन भवन के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को मिलेगा नया स्वरूप मराठाकालीन भवन में बनेगा 5करोड़ से पार्क व हाट बाजार चित्रकूट। जनपद मुख्यालय कर्वी स्थित पुरानी बाजार में बने ऐतिहासिक मराठा कालीन भवन के जीर्णोद्धार एवं फसाड लाइटिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों हेतु पर्यटन विभाग द्वारा ₹5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत भवन का पारंपरिक चूना-सुरखी तकनीक से जीर्णोद्धार एवं पेंटिंग, हॉर्टिकल्चर, इंटरलॉकिंग पाथवे, फसाड एवं स्ट्रीट लाइटिंग तथा परिसर को वृहद पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों एवं जीआई/ओडीओपी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु हाट बाजार विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय कला एवं उत्पादों को नया मंच मिलेगा। कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रचलित है तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।1
- Post by Abhay TV News2
- मामूली विवाद में महिला से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र मामूली विवाद में महिला से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र पहाड़ी/चित्रकूट। कोतवाली पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम नांदी में मामूली विवाद को लेकर एक महिला के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पहाड़ी में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता केतकी पत्नी राकेश प्रजापति निवासी ग्राम नांदी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुन्ना पुत्र सुक्खू घर के पास रखा पत्थर उठा ले गए। पीड़िता के अनुसार, बरसात के दिनों में घर के सामने कीचड़ होने के कारण छोटे बच्चों को आवागमन में परेशानी होती थी, इसी वजह से दरवाजे के पास पत्थर रखा गया था। आरोप है कि पत्थर हटाए जाने से आवागमन में परेशानी होने की बात कहने पर विपक्षी द्वारा महिला के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की गई। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद फिलहाल मामले में पुलिस स्तर से कोई कार्यवाही नहीं हुई है।1
- अजयगढ़.50 साल से रह रहे आदिवासी परिवारों ने उठाई आबादी घोषित करने की मांग अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/e4yfrP1
- सतना में नगर निगम की अनोखी पहल - सड़क पर तालाब, तालाब में गाड़ियां नगर निगम सतना की नई जल संरक्षण योजना हिट है। पुराने PWD, स्टेशन रोड पर सड़क नहीं, छोटे-छोटे तालाब बना दिए हैं। वाटर लेवल सुधरेगा। आज 3-4 गाड़ियों ने तो मुफ्त डुबकी भी लगा ली, विकास अब सड़क पर बह रहा है। इस स्टेशन रोड के डेवलपमेंट में अकेले स्मार्ट सिटी फंड से 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। इसके अलावा रिपेयरिंग मेंटेनेंस अलग से होगा।1