logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पचास लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई डूंगरपुर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर बड़ा खुलासा हुआ। ट्रक में प्लाईवुड की आड़ में बेहद शातिर तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान प्लाईवुड और लोहे के एंगल के बीच बनाए गए एक गुप्त चैम्बर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 520 कार्टन बरामद किए गए। इस पूरे ऑपरेशन को बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक चालक जोगासिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा और उसका साथी सतीश कुमार निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

6 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

पचास लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई डूंगरपुर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर बड़ा खुलासा हुआ। ट्रक में प्लाईवुड की आड़ में बेहद शातिर तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान प्लाईवुड और लोहे के एंगल के बीच बनाए गए एक गुप्त चैम्बर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 520 कार्टन बरामद किए गए। इस पूरे ऑपरेशन को बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक चालक जोगासिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा और उसका साथी सतीश कुमार निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गोवाड़ी में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित राजस्थान पुलिस, राजस्थान पत्रिका एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत शनिवार शाम गोवाड़ी के गोवाडिया गणपति मंदिर प्रांगण में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी रोहित जोशी, रामेंग सेठ, गटू लाल पाटीदार, चंदन सिंह एवं पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप होंडा के चिराग मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जोश और जुनून को राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल ने वागड़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होते हैं, इसलिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। पुलिस उपाधीक्षक राठौड़ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पहल की सख्त जरूरत थी और इससे निश्चित रूप से जन-जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटना मुक्त वागड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। शिक्षा विद् रोहित जोशी ने युवाओं को शिक्षा और अनुशासन पर जोर देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। प्रेरक वक्ता पवन पंड्या ने युवाओं को वाहन चलाते समय ईयरफोन या ईयरबड्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व उपसरपंच वासुदेव पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को आरपीएस और आईपीएस बनकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने 20 युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और संकल्प दिलाया कि गांव का कोई भी युवा बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। इस अवसर पर यतिन शर्मा, कचरू पाटीदार, प्रताप पाटीदार, तरुण सेवक, डायालाल पाटीदार, धनपुरी गोस्वामी, अशोक जोशी, हुका सरपोटा, रामा ननोमा, कमलेश भट्ट, महेश पंचाल, अशोक डोडियार, हरिदेव उपाध्याय, दिनेश मेहता, नरेंद्र भट्ट, नवीन जोशी, हिरेन मेहता, मयूर दवे, नरेश कलाल, रमेश भाटिया और चेतन पाटीदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    गोवाड़ी में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित
राजस्थान पुलिस, राजस्थान पत्रिका एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत शनिवार शाम गोवाड़ी के गोवाडिया गणपति मंदिर प्रांगण में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी रोहित जोशी, रामेंग सेठ, गटू लाल पाटीदार, चंदन सिंह एवं पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप होंडा के चिराग मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जोश और जुनून को राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल ने वागड़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होते हैं, इसलिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।
पुलिस उपाधीक्षक राठौड़ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पहल की सख्त जरूरत थी और इससे निश्चित रूप से जन-जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटना मुक्त वागड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। शिक्षा विद् रोहित जोशी ने युवाओं को शिक्षा और अनुशासन पर जोर देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
प्रेरक वक्ता पवन पंड्या ने युवाओं को वाहन चलाते समय ईयरफोन या ईयरबड्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व उपसरपंच वासुदेव पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को आरपीएस और आईपीएस बनकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने 20 युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और संकल्प दिलाया कि गांव का कोई भी युवा बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। इस अवसर पर यतिन शर्मा, कचरू पाटीदार, प्रताप पाटीदार, तरुण सेवक, डायालाल पाटीदार, धनपुरी गोस्वामी, अशोक जोशी, हुका सरपोटा, रामा ननोमा, कमलेश भट्ट, महेश पंचाल, अशोक डोडियार, हरिदेव उपाध्याय, दिनेश मेहता, नरेंद्र भट्ट, नवीन जोशी, हिरेन मेहता, मयूर दवे, नरेश कलाल, रमेश भाटिया और चेतन पाटीदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय, सीमलवाडा़एम.ओ.यु. के तहत निशुल्क दन्त एवं मुॅख रोग परामर्श कार्यशाला का हुआ आयोजन। हर खबर वागड़ कुआं/ शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय, सीमलवाडा़ एवं राज अपोलो डेंटल क्लिनिक पीठ के मध्य हुये एम.ओ.यु. के तहत् निशुल्क दन्त एवं मुॅख रोग परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्वेश्य छात्रों के दन्त एवं मुॅह रोग जाँच करना एवं उन्हे जागरुक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी दन्त एवं मुॅख रोग विशेषज्ञ डॉं. निखिल जैन एवं अध्यक्ष रंजना चौहान रहें। डॉ. निखिल जैन ने स्थानीय क्षैत्र में बढ़ रहे कैंसर एवं मुॅह संबधित बीमारीयों के बारे में जानकारी देते हुये उनके बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपाय बतायें। राज अपोलो डेंटल क्लिनिक पीठ एवं महावीर इंटरनेशल संस्थान के द्वारा निशुल्क छात्र-छात्राओं का दन्त एवं मुॅह रोग परीक्षण किया गया साथ ही हाँस्पीटल की और से निशुल्क दंवाईया वितरीत की गई एवं उनके चिकित्सालय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विशेष छुट के साथ उपचार हेतु आश्वस्त किया गया। रंजना चौहान ने छात्र छात्राओं को हाँस्पीटल से संबधित जानकारी दी एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेेक यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय, सीमलवाडा़एम.ओ.यु. के तहत निशुल्क दन्त एवं मुॅख रोग परामर्श कार्यशाला का हुआ आयोजन।
हर खबर वागड़ कुआं/  शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय, सीमलवाडा़ एवं राज अपोलो डेंटल क्लिनिक पीठ के मध्य हुये एम.ओ.यु. के तहत् निशुल्क दन्त एवं मुॅख रोग परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्वेश्य छात्रों के दन्त एवं मुॅह रोग जाँच करना एवं उन्हे जागरुक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी दन्त एवं मुॅख रोग विशेषज्ञ डॉं. निखिल जैन एवं अध्यक्ष रंजना चौहान रहें। डॉ. निखिल जैन ने स्थानीय क्षैत्र में बढ़ रहे कैंसर एवं मुॅह संबधित बीमारीयों के बारे में जानकारी देते हुये उनके बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपाय बतायें। राज अपोलो डेंटल क्लिनिक पीठ एवं महावीर इंटरनेशल संस्थान के द्वारा निशुल्क छात्र-छात्राओं का दन्त एवं मुॅह रोग परीक्षण किया गया साथ ही हाँस्पीटल की और से निशुल्क दंवाईया वितरीत की गई एवं उनके चिकित्सालय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विशेष छुट के साथ उपचार हेतु आश्वस्त किया गया। रंजना चौहान ने छात्र छात्राओं को हाँस्पीटल से संबधित जानकारी दी एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेेक यादव ने किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सीथल घाटी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगारा गांव निवासी हरीश पुत्र नानूराम अहारी अपने सगे भाई मगन अहारी और एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सीथल घाटी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हरीश अहारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई मगन पुत्र नानूराम अहारी और गड़ा कोकल निवासी लाल शंकर पुत्र नानजी बरांडा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार के दो भाइयों के हादसे का शिकार होने से गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एंबुलेंस के पायलट पोपट सिंह और ईएमटी शांतिलाल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
    4
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सीथल घाटी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगारा गांव निवासी हरीश पुत्र नानूराम अहारी अपने सगे भाई मगन अहारी और एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सीथल घाटी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में हरीश अहारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई मगन पुत्र नानूराम अहारी और गड़ा कोकल निवासी लाल शंकर पुत्र नानजी बरांडा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार के दो भाइयों के हादसे का शिकार होने से गांव में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को हादसे की सूचना दी।
वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एंबुलेंस के पायलट पोपट सिंह और ईएमटी शांतिलाल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धंबोला. सनातन आस्था और परंपरा के उत्सव का रंग इन दिनों धंबोला कस्बे में चढ़ता नजर आ रहा है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम मंदिर डूंगरपुर के प्रथम पाटोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन के तहत 12 अप्रैल, रविवार को 5100 कलशों की भव्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम की आराधना का माध्यम बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देगा। पाटोत्सव के तहत शनिवार, 4 अप्रैल को कस्बे में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। विप्र समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से घर-घर जाकर पीले चावल रखे और निमंत्रण पत्रिका भेंट कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रीति पंड्या, विद्या पंड्या, शिल्पा पंड्या, सुष्मा पंड्या, देविका पंड्या, वंदना पंड्या, सुभद्रा पंड्या, भावना पंड्या, संध्या पंड्या सहित महिला समूह ने पूरे कस्बे में श्रद्धा का संदेश फैलाया। धार्मिक उल्लास, सामूहिक सहभागिता और परंपरागत आमंत्रण की इस अनूठी पहल ने पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण सृजित कर दिया है। पाटोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    धंबोला. सनातन आस्था और परंपरा के उत्सव का रंग इन दिनों धंबोला कस्बे में चढ़ता नजर आ रहा है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम मंदिर डूंगरपुर के प्रथम पाटोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन के तहत 12 अप्रैल, रविवार को 5100 कलशों की भव्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम की आराधना का माध्यम बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देगा। पाटोत्सव के तहत शनिवार, 4 अप्रैल को कस्बे में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। विप्र समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से घर-घर जाकर पीले चावल रखे और निमंत्रण पत्रिका भेंट कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रीति पंड्या, विद्या पंड्या, शिल्पा पंड्या, सुष्मा पंड्या, देविका पंड्या, वंदना पंड्या, सुभद्रा पंड्या, भावना पंड्या, संध्या पंड्या सहित महिला समूह ने पूरे कस्बे में श्रद्धा का संदेश फैलाया। धार्मिक उल्लास, सामूहिक सहभागिता और परंपरागत आमंत्रण की इस अनूठी पहल ने पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण सृजित कर दिया है। पाटोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल र राजस्थान सूवे की जनता को बिजली विभाग में छूट का बड़ा भारी तोहफा दिया 100% बिजली माफ होगी। कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया कहां की मुख्यमंत्री जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट।
मुख्यमंत्री भजनलाल र राजस्थान सूवे की जनता को बिजली विभाग में छूट का बड़ा भारी तोहफा दिया 100% बिजली माफ होगी।
कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया कहां की मुख्यमंत्री जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • 12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ब्रह्मा मंदिर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव प्रसाद द्विवेदी सपरिवार पहुंचे, जहां उनके साथ बागीदौरा तहसीलदार रामकिशन भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा का अनुभव किया। इस दौरान द्विवेदी ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर एवं प्राचीन संरचनाओं का अवलोकन किया और उनकी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को सराहा। मंदिर ट्रस्ट मंडल के संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य, अध्यक्ष मुकेश दवे, कोषाध्यक्ष रमेश नागर सहित भरत पुरोहित, नाथजी चौहान, खुमानसिंह चौहान, कालूसिंह खैर सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात वे सभी नव निर्मित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम द्विवेदी ने कहा कि छींच एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है, जहां आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
    4
    12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ब्रह्मा मंदिर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव प्रसाद द्विवेदी सपरिवार पहुंचे, जहां उनके साथ बागीदौरा तहसीलदार रामकिशन भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा का अनुभव किया।
इस दौरान द्विवेदी ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर एवं प्राचीन संरचनाओं का अवलोकन किया और उनकी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को सराहा। मंदिर ट्रस्ट मंडल के संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य, अध्यक्ष मुकेश दवे, कोषाध्यक्ष रमेश नागर सहित भरत पुरोहित, नाथजी चौहान, खुमानसिंह चौहान, कालूसिंह खैर सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इसके पश्चात वे सभी नव निर्मित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम द्विवेदी ने कहा कि छींच एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है, जहां आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर बड़ा खुलासा हुआ। ट्रक में प्लाईवुड की आड़ में बेहद शातिर तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान प्लाईवुड और लोहे के एंगल के बीच बनाए गए एक गुप्त चैम्बर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 520 कार्टन बरामद किए गए। इस पूरे ऑपरेशन को बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक चालक जोगासिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा और उसका साथी सतीश कुमार निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    1
    डूंगरपुर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर बड़ा खुलासा हुआ। ट्रक में प्लाईवुड की आड़ में बेहद शातिर तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान प्लाईवुड और लोहे के एंगल के बीच बनाए गए एक गुप्त चैम्बर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 520 कार्टन बरामद किए गए। इस पूरे ऑपरेशन को बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक चालक जोगासिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा और उसका साथी सतीश कुमार निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.