Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार दूसरे दिन भी युवकों की तलाश में चला सर्च, ऑपरेशन, गंगा किनारे की जा रही तलाश अरवल। कल श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कुसुमखोर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों नारद एवं ऋषि निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल की तलाश कल पूरे दिन बिलग्राम से आई एसडीआरएफ के द्वारा की गई, परंतु शाम तक कोई सफलता न मिलने से रात होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। तड़के सुबह से स्थानीय अरवल थाना पुलिस द्वारा मृतकों के परिवारी जनों को साथ में लेकर गंगा किनारे पैदल एवं नाव के माध्यम से तलाश की जा रही है परंतु खबर लिखने तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। कुछ ही देर में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
Abhishek Trivedi
लगातार दूसरे दिन भी युवकों की तलाश में चला सर्च, ऑपरेशन, गंगा किनारे की जा रही तलाश अरवल। कल श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कुसुमखोर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों नारद एवं ऋषि निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल की तलाश कल पूरे दिन बिलग्राम से आई एसडीआरएफ के द्वारा की गई, परंतु शाम तक कोई सफलता न मिलने से रात होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। तड़के सुबह से स्थानीय अरवल थाना पुलिस द्वारा मृतकों के परिवारी जनों को साथ में लेकर गंगा किनारे पैदल एवं नाव के माध्यम से तलाश की जा रही है परंतु खबर लिखने तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। कुछ ही देर में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लगातार दूसरे दिन भी युवकों की तलाश में चला सर्च, ऑपरेशन, गंगा किनारे की जा रही तलाश अरवल। कल श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कुसुमखोर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों नारद एवं ऋषि निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल की तलाश कल पूरे दिन बिलग्राम से आई एसडीआरएफ के द्वारा की गई, परंतु शाम तक कोई सफलता न मिलने से रात होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। तड़के सुबह से स्थानीय अरवल थाना पुलिस द्वारा मृतकों के परिवारी जनों को साथ में लेकर गंगा किनारे पैदल एवं नाव के माध्यम से तलाश की जा रही है परंतु खबर लिखने तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। कुछ ही देर में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।3
- सावन के प्रथम सोमवार पर मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था कन्नौज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घाट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है। एसपी ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और निर्धारित घाट पर ही स्नान करने की अपील की।2
- उन्नाव में रास्ता बंद करने का आरोप! पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार | KPTV BHARAT NEWS1
- डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई1
- युवाओं के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल! IBM के साथ साझेदारी से युवाओं को मिलेगा AI आधारित कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके कौशल को निखारना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।1
- समझौते का दबाव बनाने का आरोप, पत्रकार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हाथियाखाना निवासी पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में शानू खां ने बताया कि उनकी पत्नी की ओर से 18 जुलाई 2026 को कोतवाली फतेहगढ़ में एक शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच अभी लंबित है। आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 2 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल नंबर 7394035163 से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ बंटी बताया और समझौता करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समझौते से इन्कार करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से वह काफी तनाव में आ गया। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए आरोपी शहजाद अली उर्फ बंटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* *अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* हरदोई/पिहानी। पिहानी थाना क्षेत्र के जाजूपारा गांव में एक डीसीएम चालक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चालक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक ने क्षेत्र में कथित अवैध लकड़ी कटान से जुड़ा एक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक पत्रकार के कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद चालक इतना भयभीत हो गया कि उसने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है।1