logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई

8 hrs ago
user_भारत न्यूज
भारत न्यूज
Citizen Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई
    1
    डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर 
लाला बाजार मल्लावां हरदोई
    user_भारत न्यूज
    भारत न्यूज
    Citizen Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लगातार दूसरे दिन भी युवकों की तलाश में चला सर्च, ऑपरेशन, गंगा किनारे की जा रही तलाश अरवल। कल श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कुसुमखोर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों नारद एवं ऋषि निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल की तलाश कल पूरे दिन बिलग्राम से आई एसडीआरएफ के द्वारा की गई, परंतु शाम तक कोई सफलता न मिलने से रात होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। तड़के सुबह से स्थानीय अरवल थाना पुलिस द्वारा मृतकों के परिवारी जनों को साथ में लेकर गंगा किनारे पैदल एवं नाव के माध्यम से तलाश की जा रही है परंतु खबर लिखने तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। कुछ ही देर में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
    3
    लगातार दूसरे दिन भी युवकों की तलाश में चला सर्च, ऑपरेशन, गंगा किनारे की जा रही तलाश
अरवल। कल श्रावण माह के प्रथम  सोमवार को कुसुमखोर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों नारद एवं ऋषि निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल की तलाश कल पूरे दिन बिलग्राम से आई एसडीआरएफ के द्वारा की गई, परंतु शाम तक कोई सफलता न मिलने से रात होने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। तड़के सुबह से स्थानीय अरवल थाना पुलिस द्वारा मृतकों के परिवारी जनों को साथ में लेकर गंगा किनारे पैदल एवं नाव के माध्यम से तलाश की जा रही है परंतु खबर लिखने तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। कुछ ही देर में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
    user_Abhishek Trivedi
    Abhishek Trivedi
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था कन्नौज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घाट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है। एसपी ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और निर्धारित घाट पर ही स्नान करने की अपील की।
    2
    सावन के प्रथम सोमवार पर मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
मेहंदी घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
कन्नौज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घाट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है। एसपी ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और निर्धारित घाट पर ही स्नान करने की अपील की।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • युवाओं के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल! IBM के साथ साझेदारी से युवाओं को मिलेगा AI आधारित कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके कौशल को निखारना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
    1
    युवाओं के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल!
IBM के साथ साझेदारी से युवाओं को मिलेगा AI आधारित कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर।
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेगा जॉब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके कौशल को निखारना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। (1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। (2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे। (3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए। स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
    4
    एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं
संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
(1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है।
(2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे।
(3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए।
स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
    user_शिव शर्मा (रवि) पत्रकार
    शिव शर्मा (रवि) पत्रकार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया #हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर घाट पर सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में बह गए, जबकि उनके एक साथी को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लापता दोनों युवकों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम चौसार निवासी नारद (15), ऋषि (15) और शिवम (21) सुबह करीब 7:30 बजे कुसुमखोर घाट पहुंचे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें चिन्हित सुरक्षित घाट पर ही नहाने की सलाह दी थी, लेकिन तीनों उसे अनदेखा कर मुख्य धारा की ओर चले गए। गहरे पानी में जाने के कारण नारद और ऋषि डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए शिवम को तो सकुशल बचा लिया, लेकिन नारद और ऋषि नदी के तेज बहाव में लापता हो गए। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरों की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया
#हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर घाट पर सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में बह गए, जबकि उनके एक साथी को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लापता दोनों युवकों की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चौसार निवासी नारद (15), ऋषि (15) और शिवम (21) सुबह करीब 7:30 बजे कुसुमखोर घाट पहुंचे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें चिन्हित सुरक्षित घाट पर ही नहाने की सलाह दी थी, लेकिन तीनों उसे अनदेखा कर मुख्य धारा की ओर चले गए।
गहरे पानी में जाने के कारण नारद और ऋषि डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए शिवम को तो सकुशल बचा लिया, लेकिन नारद और ऋषि नदी के तेज बहाव में लापता हो गए।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरों की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में छात्रों का धरना प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था व भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग।* रिपोर्टर आलोक सिंह ✍️जागो न्यूज✍️ शाहजहांपुर। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर विद्यार्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने दिनांक 3 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और बाद में हथौड़ा बुजुर्ग चौराहे तक पहुंचकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 की #बोर्ड #परीक्षा में कक्षा 12 के 11 विद्यार्थी #अनुत्तीर्ण हो गए, जबकि 22 विद्यार्थियों को केवल पासिंग अंक प्राप्त हुए। विद्यार्थियों और कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग दस वर्षों में ऐसा परिणाम पहली बार देखने को मिला है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। धरना दे रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला। कुछ विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तथा गलती स्वीकार करने संबंधी शपथ-पत्र लिखवाए जाते हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। #विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि छात्रावास में कई बार रात के समय बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती, जिससे उन्हें देर रात तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है, जबकि पढ़ाई भी प्रभावित होती है। इसके अलावा पीने के लिए पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से भी छात्रों में नाराजगी है। कुछ लोगों का दावा है कि पिछले एक वर्ष में विद्यालय प्रशासन में हुए बदलाव के बाद शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है और विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय में भी विभिन्न शिकायतें की गईं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। *विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए प्रमुख सवाल* 1. आखिर कक्षा 12 के 11 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण कैसे हुए? क्या शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी? 2. पिछले लगभग 10 वर्षों में पहली बार इतना बड़ा छात्र प्रदर्शन क्यों हुआ? 3. क्या विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? 4. क्या विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे बिजली, पेयजल और छात्रावास व्यवस्था में सुधार किया जाएगा? 5. क्षेत्रीय कार्यालय को दी गई शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? 6. क्या जिला प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा? विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो जाएगा। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं तथा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान किस प्रकार सुनिश्चित किया जाता है। Jaago News MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Dr-Vivesh Singh Gaur
    1
    *जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में छात्रों का धरना प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था व भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग।* 
रिपोर्टर आलोक सिंह 
✍️जागो न्यूज✍️
शाहजहांपुर। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर विद्यार्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने दिनांक 3 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और बाद में हथौड़ा बुजुर्ग चौराहे तक पहुंचकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 की #बोर्ड #परीक्षा में कक्षा 12 के 11 विद्यार्थी #अनुत्तीर्ण हो गए, जबकि 22 विद्यार्थियों को केवल पासिंग अंक प्राप्त हुए। विद्यार्थियों और कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग दस वर्षों में ऐसा परिणाम पहली बार देखने को मिला है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
धरना दे रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला। कुछ विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तथा गलती स्वीकार करने संबंधी शपथ-पत्र लिखवाए जाते हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
#विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि छात्रावास में कई बार रात के समय बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती, जिससे उन्हें देर रात तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है, जबकि पढ़ाई भी प्रभावित होती है। इसके अलावा पीने के लिए पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से भी छात्रों में नाराजगी है।
कुछ लोगों का दावा है कि पिछले एक वर्ष में विद्यालय प्रशासन में हुए बदलाव के बाद शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है और विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय में भी विभिन्न शिकायतें की गईं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
*विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए प्रमुख सवाल* 
1. आखिर कक्षा 12 के 11 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण कैसे हुए? क्या शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी?
2. पिछले लगभग 10 वर्षों में पहली बार इतना बड़ा छात्र प्रदर्शन क्यों हुआ?
3. क्या विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाएगी?
4. क्या विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे बिजली, पेयजल और छात्रावास व्यवस्था में सुधार किया जाएगा?
5. क्षेत्रीय कार्यालय को दी गई शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
6. क्या जिला प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा?
विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो जाएगा। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं तथा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान किस प्रकार सुनिश्चित किया जाता है।
Jaago News MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Dr-Vivesh Singh Gaur
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* *अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद* हरदोई/पिहानी। पिहानी थाना क्षेत्र के जाजूपारा गांव में एक डीसीएम चालक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चालक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक ने क्षेत्र में कथित अवैध लकड़ी कटान से जुड़ा एक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक पत्रकार के कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद चालक इतना भयभीत हो गया कि उसने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है।
    1
    अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद*
*अवैध लकड़ी कटान का वीडियो बनाना पड़ा भारी, डीसीएम चालक से सरेआम मारपीट; घटना कैमरे में कैद*
हरदोई/पिहानी। पिहानी थाना क्षेत्र के जाजूपारा गांव में एक डीसीएम चालक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चालक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कस्बे का रहने वाला है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक ने क्षेत्र में कथित अवैध लकड़ी कटान से जुड़ा एक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक पत्रकार के कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद चालक इतना भयभीत हो गया कि उसने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
वीडियो में दिखाई दे रही घटना की की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.