logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, मस्जिद कमेटी की कब्जाई भूमि कराई गई मुक्त ज्ञापन मिलते ही एसडीएम राकेश सोनी ने गठित की जांच कमेटी, नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया अतिक्रमण जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में आम रास्ते एवं भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में ज्ञापन प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी जालौन राकेश सोनी ने तत्काल जांच कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच कमेटी में नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार एवं सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी को शामिल किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि एवं अतिक्रमण की जांच की गई। जांच के बाद नगर पालिका एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण की गई भूमि से सरिया, गिट्टी, बालू सहित अन्य निर्माण सामग्री को हटाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमण को हटाकर रास्ते एवं भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद का निर्माण जिस भूमि पर किया गया है, वह अलग भूमि बताई जा रही है, जबकि इसके आसपास की अतिरिक्त भूमि पर कथित रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की गई थी। हालांकि इस संबंध में अंतिम स्थिति प्रशासन की जांच एवं अभिलेखों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक रास्ते अथवा सरकारी/अन्य भूमि पर किया गया अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिस तरह नगर पालिका और प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाया, उससे नगर में योगी सरकार की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री हटाते हुए अतिक्रमण को खाली करा दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद प्रशासन मस्जिद कमेटी अथवा अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई या जुर्माना निर्धारित करता है। प्रशासनिक अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

1 hr ago
user_अखिलेश सोनी
अखिलेश सोनी
Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, मस्जिद कमेटी की कब्जाई भूमि कराई गई मुक्त ज्ञापन मिलते ही एसडीएम राकेश सोनी ने गठित की जांच कमेटी, नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया अतिक्रमण जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में आम रास्ते एवं भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में ज्ञापन प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी जालौन राकेश सोनी ने तत्काल जांच कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच कमेटी में नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार एवं सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी को शामिल किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि एवं अतिक्रमण की जांच की गई। जांच के बाद नगर पालिका एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण की गई भूमि से सरिया, गिट्टी, बालू सहित अन्य निर्माण सामग्री को हटाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमण को हटाकर रास्ते एवं भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद का निर्माण जिस भूमि पर किया गया है, वह अलग भूमि बताई जा रही है, जबकि इसके आसपास की अतिरिक्त भूमि पर कथित रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की गई थी। हालांकि इस संबंध में अंतिम स्थिति प्रशासन की जांच एवं अभिलेखों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक रास्ते अथवा सरकारी/अन्य भूमि पर किया गया अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिस तरह नगर पालिका और प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाया, उससे नगर में योगी सरकार की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री हटाते हुए अतिक्रमण को खाली करा दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद प्रशासन मस्जिद कमेटी अथवा अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई या जुर्माना निर्धारित करता है। प्रशासनिक अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसडीएम की चौखट पर पहुंचा शिकायती पत्र… और दवगरान में उतर आया प्रशासन! “एसडीएम हो तो राकेश सोनी जैसा…” शिकायत मिलते ही एक्शन मोड, मौके पर पहुंची टीम और कथित कब्जे पर चला प्रशासन का हंटर जालौन। नगर के मोहल्ला दवगरान में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब मस्जिद के बगल में कथित कब्जे की शिकायत प्रशासन तक पहुंची और देखते ही देखते मामला कागज से निकलकर जमीन पर पहुंच गया। शिकायत लेकर पहुंचे हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी जालौन राकेश सोनी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा तो मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित स्थान का निरीक्षण किया और कथित कब्जे को हटवाने की कार्रवाई की। कागज पहुंचा एसडीएम तक… कार्रवाई पहुंच गई मौके तक दवगरान में कार्रवाई की सबसे ज्यादा चर्चा उसकी तेजी को लेकर रही। शिकायत मिलने के बाद मामले को केवल फाइलों में रखने के बजाय मौके पर टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही— “एसडीएम हो तो राकेश सोनी जैसा… शिकायत पहुंची और प्रशासन एक्शन में आ गया।” लोगों का कहना था कि शिकायतों पर यदि इसी तरह त्वरित संज्ञान लिया जाए तो आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय तक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मौके पर पहुंची टीम तो बढ़ गई हलचल प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही आसपास के लोगों की नजरें कार्रवाई पर टिक गईं। लेखपाल और नगर पालिका कर्मचारियों ने मौके की स्थिति देखी और कार्रवाई करते हुए कथित कब्जे को हटवाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मोहल्ले में काफी देर तक चर्चा होती रही। शिकायतकर्ता की ओर से उठाए गए मुद्दे पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद संबंधित स्थान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। शिकायत से कार्रवाई तक—दवगरान में दिखा प्रशासन का बदला अंदाज इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल भी खड़ा किया कि शिकायतों के निस्तारण में कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर मौके पर पहुंचना कितना महत्वपूर्ण है। दवगरान में शिकायत सामने आई, प्रशासन ने संज्ञान लिया, टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई भी दिखाई दी। फिलहाल दवगरान की इस कार्रवाई की चर्चा नगर में बनी हुई है। लोगों के बीच एसडीएम राकेश सोनी की त्वरित कार्रवाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक प्रार्थना पत्र… एक्शन मोड में प्रशासन… मौके पर टीम… और कथित कब्जे पर कार्रवाई।
    3
    एसडीएम की चौखट पर पहुंचा शिकायती पत्र… और दवगरान में उतर आया प्रशासन!
“एसडीएम हो तो राकेश सोनी जैसा…” शिकायत मिलते ही एक्शन मोड, मौके पर पहुंची टीम और कथित कब्जे पर चला प्रशासन का हंटर
जालौन। नगर के मोहल्ला दवगरान में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब मस्जिद के बगल में कथित कब्जे की शिकायत प्रशासन तक पहुंची और देखते ही देखते मामला कागज से निकलकर जमीन पर पहुंच गया। शिकायत लेकर पहुंचे हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी जालौन राकेश सोनी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत मिलते ही प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा तो मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित स्थान का निरीक्षण किया और कथित कब्जे को हटवाने की कार्रवाई की।
कागज पहुंचा एसडीएम तक… कार्रवाई पहुंच गई मौके तक
दवगरान में कार्रवाई की सबसे ज्यादा चर्चा उसकी तेजी को लेकर रही। शिकायत मिलने के बाद मामले को केवल फाइलों में रखने के बजाय मौके पर टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही—
“एसडीएम हो तो राकेश सोनी जैसा… शिकायत पहुंची और प्रशासन एक्शन में आ गया।”
लोगों का कहना था कि शिकायतों पर यदि इसी तरह त्वरित संज्ञान लिया जाए तो आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय तक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मौके पर पहुंची टीम तो बढ़ गई हलचल
प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही आसपास के लोगों की नजरें कार्रवाई पर टिक गईं। लेखपाल और नगर पालिका कर्मचारियों ने मौके की स्थिति देखी और कार्रवाई करते हुए कथित कब्जे को हटवाया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान मोहल्ले में काफी देर तक चर्चा होती रही। शिकायतकर्ता की ओर से उठाए गए मुद्दे पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद संबंधित स्थान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
शिकायत से कार्रवाई तक—दवगरान में दिखा प्रशासन का बदला अंदाज
इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल भी खड़ा किया कि शिकायतों के निस्तारण में कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर मौके पर पहुंचना कितना महत्वपूर्ण है। दवगरान में शिकायत सामने आई, प्रशासन ने संज्ञान लिया, टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई भी दिखाई दी।
फिलहाल दवगरान की इस कार्रवाई की चर्चा नगर में बनी हुई है। लोगों के बीच एसडीएम राकेश सोनी की त्वरित कार्रवाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एक प्रार्थना पत्र… एक्शन मोड में प्रशासन… मौके पर टीम… और कथित कब्जे पर कार्रवाई।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
    4
    जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • जालौन से बड़ी खबर नदियों के घटते जलस्तर से प्रशासन ने ली राहत जालौन। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल 100.60 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है। हालांकि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    1
    जालौन से बड़ी खबर
नदियों के घटते जलस्तर से प्रशासन ने ली राहत
जालौन। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल 100.60 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है।
हालांकि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • कदौरा विकास खंड ग्राम पंचायत उड़नपुर से कुसमरा तक रोड की हालत बहुत खराब है जिसमें बच्चों को स्कूल जाने में होती है | कुसमरा की सड़क बनी मुसीबत, 10 मिनट का सफर 45 मिनट में! कदौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान कदौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के चलते जो रास्ता महज 10 मिनट में पूरा होना चाहिए, उसमें करीब 45 मिनट तक लग रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस रास्ते से एंबुलेंस नहीं गुजरती? अगर किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़े तो खराब सड़क के कारण उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है। इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और रोजाना आने-जाने वाले राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ रही। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल जांच कराकर निर्माण/मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। 📍 स्थान: ग्राम पंचायत कुसमरा, विकासखंड कदौरा, जनपद जालौन सवाल साफ है—आखिर कब सुधरेगी कुसमरा की सड़क?
    1
    कदौरा विकास खंड ग्राम पंचायत उड़नपुर से कुसमरा तक रोड की हालत बहुत खराब है जिसमें बच्चों को स्कूल जाने में होती है 
| कुसमरा की सड़क बनी मुसीबत, 10 मिनट का सफर 45 मिनट में!
कदौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान
कदौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के चलते जो रास्ता महज 10 मिनट में पूरा होना चाहिए, उसमें करीब 45 मिनट तक लग रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस रास्ते से एंबुलेंस नहीं गुजरती? अगर किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़े तो खराब सड़क के कारण उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है।
इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और रोजाना आने-जाने वाले राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ रही।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल जांच कराकर निर्माण/मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
📍 स्थान: ग्राम पंचायत कुसमरा, विकासखंड कदौरा, जनपद जालौन
सवाल साफ है—आखिर कब सुधरेगी कुसमरा की सड़क?
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आम रास्ते पर मदरसा निर्माण को लेकर मचा विवाद, प्रशासन ने गिराई निर्माणाधीन दीवार आम रास्ते पर निर्माण को लेकर मचा विवाद, प्रशासन ने गिराई निर्माणाधीन दीवार हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग; जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत मिलने पर हुई कार्रवाई जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला दवगरान में मंगलवार सुबह आम रास्ते पर कथित रूप से किए जा रहे निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई। मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी जालौन के निवर्तमान अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मोहल्ला दवगरान में स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी मस्जिद के आसपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार मस्जिद का मूल निर्माण क्षेत्र लगभग 27×27 फीट बताया गया है। आरोप है कि इसके आसपास की नजूल भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर चारदीवारी का निर्माण कराया गया है। साथ ही मस्जिद के चारों तरफ आम रास्ता होने तथा पूर्व दिशा में करीब 80 फीट खाली भूमि होने की बात भी ज्ञापन में कही गई। आम रास्ते पर छह फीट ऊंची दीवार खड़ी करने का आरोप हिंदू युवा वाहिनी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर स्थिति देखने पर आम रास्ते की ओर भी निर्माण कार्य होता पाया गया। आरोप है कि रास्ते के हिस्से को घेरते हुए करीब छह फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई थी। मौके पर निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताए जाने पर दूसरे पक्ष की ओर से कथित तौर पर प्रशासनिक आदेश होने की बात कही गई। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण ज्ञापन मिलने के बाद उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान आम रास्ते में किया जा रहा निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित करा दिया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित पक्ष को निर्देश दिए कि आम रास्ते में बनाई गई निर्माणाधीन दीवार को शाम 5 बजे तक स्वयं ध्वस्त कर दिया जाए। निर्धारित समय तक दीवार नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई। आदेश का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने गिराई दीवार निर्धारित समय तक निर्माणाधीन दीवार को स्वयं नहीं हटाया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान लेखपाल वैभव त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सत्येंद्र सिंह सहित जालौन प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम की मौजूदगी में आम रास्ते पर उठाई गई निर्माणाधीन दीवार का ध्वस्तीकरण कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते अथवा सरकारी भूमि पर नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भविष्य में आम रास्ते एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों एवं स्थल की स्थिति की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार किए जाने की बात कही गई है।
    1
    आम रास्ते पर मदरसा निर्माण को लेकर मचा विवाद, प्रशासन ने गिराई निर्माणाधीन दीवार

आम रास्ते पर निर्माण को लेकर मचा विवाद, प्रशासन ने गिराई निर्माणाधीन दीवार
हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग; जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत मिलने पर हुई कार्रवाई
जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला दवगरान में मंगलवार सुबह आम रास्ते पर कथित रूप से किए जा रहे निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई। मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी जालौन के निवर्तमान अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मोहल्ला दवगरान में स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी मस्जिद के आसपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार मस्जिद का मूल निर्माण क्षेत्र लगभग 27×27 फीट बताया गया है। आरोप है कि इसके आसपास की नजूल भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर चारदीवारी का निर्माण कराया गया है। साथ ही मस्जिद के चारों तरफ आम रास्ता होने तथा पूर्व दिशा में करीब 80 फीट खाली भूमि होने की बात भी ज्ञापन में कही गई।
आम रास्ते पर छह फीट ऊंची दीवार खड़ी करने का आरोप
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर स्थिति देखने पर आम रास्ते की ओर भी निर्माण कार्य होता पाया गया। आरोप है कि रास्ते के हिस्से को घेरते हुए करीब छह फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई थी।
मौके पर निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताए जाने पर दूसरे पक्ष की ओर से कथित तौर पर प्रशासनिक आदेश होने की बात कही गई। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण
ज्ञापन मिलने के बाद उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान आम रास्ते में किया जा रहा निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित करा दिया।
उपजिलाधिकारी ने संबंधित पक्ष को निर्देश दिए कि आम रास्ते में बनाई गई निर्माणाधीन दीवार को शाम 5 बजे तक स्वयं ध्वस्त कर दिया जाए। निर्धारित समय तक दीवार नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।
आदेश का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने गिराई दीवार
निर्धारित समय तक निर्माणाधीन दीवार को स्वयं नहीं हटाया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान लेखपाल वैभव त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सत्येंद्र सिंह सहित जालौन प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम की मौजूदगी में आम रास्ते पर उठाई गई निर्माणाधीन दीवार का ध्वस्तीकरण कराया गया।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते अथवा सरकारी भूमि पर नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भविष्य में आम रास्ते एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों एवं स्थल की स्थिति की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार किए जाने की बात कही गई है।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मदरसा के सामने खाली पड़े प्लाट में हो रहे अवैध निर्माण को नगर पालिका टीम ने ढहाया मुहल्ला दबगरान में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, निर्माण कराया ध्वस्त जालौन। नगर जालौन के मुहल्ला दबगरान में अवैध निर्माण की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। जालौन एसडीएम के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसमें नायब तहसीलदार, सदर लेखपाल एवं नगर पालिका की टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद अवैध पाए गए निर्माण को प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    मदरसा के सामने खाली पड़े प्लाट में हो रहे अवैध निर्माण को नगर पालिका टीम ने ढहाया 
मुहल्ला दबगरान में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, निर्माण कराया ध्वस्त
जालौन। नगर जालौन के मुहल्ला दबगरान में अवैध निर्माण की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। जालौन एसडीएम के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसमें नायब तहसीलदार, सदर लेखपाल एवं नगर पालिका की टीम शामिल रही।
टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद अवैध पाए गए निर्माण को प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम लोडर चालक पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी कुठौंद। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को माधौगढ़ चौराहे पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण भी परिजनों के समर्थन में जाम में शामिल हो गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुर्घटना में शामिल लोडर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
    1
    सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

लोडर चालक पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी

कुठौंद। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को माधौगढ़ चौराहे पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण भी परिजनों के समर्थन में जाम में शामिल हो गए।

परिजनों का आरोप है कि हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुर्घटना में शामिल लोडर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम लोडर चालक पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी कुठौंद। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को माधौगढ़ चौराहे पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण भी परिजनों के समर्थन में जाम में शामिल हो गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुर्घटना में शामिल लोडर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
    1
    सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

लोडर चालक पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी

कुठौंद। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को माधौगढ़ चौराहे पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण भी परिजनों के समर्थन में जाम में शामिल हो गए।

परिजनों का आरोप है कि हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुर्घटना में शामिल लोडर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.