Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर मेडिकल अस्पताल की पार्किंग में कथित वसूली का आरोप! ₹10 की पार्किंग के बाद 3 घंटे में अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप, वायरल VIDEO में महिला और पुलिसकर्मी से बहस करता दिखा पार्किंग कर्मचारी। वायरल VIDEO ने पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल! #Jabalpur #BreakingNews #MedicalCollegeJabalpur #Parking #ViralVideo AawazNews247 जबलपुर ब्रेकिंगन्यूज
Deepak Vishawakarma
ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर मेडिकल अस्पताल की पार्किंग में कथित वसूली का आरोप! ₹10 की पार्किंग के बाद 3 घंटे में अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप, वायरल VIDEO में महिला और पुलिसकर्मी से बहस करता दिखा पार्किंग कर्मचारी। वायरल VIDEO ने पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल! #Jabalpur #BreakingNews #MedicalCollegeJabalpur #Parking #ViralVideo AawazNews247 जबलपुर ब्रेकिंगन्यूज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जबलपुर में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक संपन्न, 9 सत्रों में हुआ मार्गदर्शन जबलपुर। मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को जबलपुर कृषि महाविद्यालय में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संयोजिका मातृशक्ति आदरणीय श्रीमती सरोज सोनी दीदी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक कुल 9 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्र की संयोजिका आदरणीय श्रीमती सुनीता गर्ग दीदी, प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री सुनील भागचंदानी जी भाई साहब एवं प्रांत मंत्री आदरणीय श्री उमेश जी भाई साहब का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दो दिवसीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा मिली। बैठक का समापन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। जबलपुर न्यूज़ | रिपोर्टर मोहित संघी4
- पिता को सर्प ने डसा, कुछ घंटों बाद बेटी की मौत से गांव में मातम किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा सिहोरा। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा है। रविवार देर रात घर में सो रहे 40 वर्षीय बसंत कोल को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर जबलपुर जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके कुछ ही समय बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। किशोरी की मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल, पिता भद्दी कोल, को रविवार देर रात घर में सोते समय सर्प ने डस लिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए जबलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जिस सर्प ने बसंत को डसा था, उसे मार दिया गया था और वह घर में ही पड़ा मिला। सोमवार को बसंत कोल का शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने श्मशान घाट से किशोरी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा की मर्चुरी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। एक के बाद एक दो मौतों से टूटा परिवार पिता की सर्पदंश से मौत और उसके बाद बेटी की मौत की खबर से बरखेड़ा गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि किशोरी की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इनका कहना "पीएम रिपोर्ट आने के बाद बेटी की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।" प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी, सिहोरा1
- खेत में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों ने सड़क किनारे किया सुरक्षित नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौती खेत सिंह में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में एक विशाल मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए मगरमच्छ को खेत से बाहर निकालकर सड़क किनारे कर दिया। समय रहते मगरमच्छ के दिखाई देने से बड़ी अनहोनी टल गई।1
- शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल कटनी। ग्राम पंचायत खरखरी, तहसील रीठी, जिला कटनी में शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासकीय भूमि पर कब्जे की कार्रवाई के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा रही है। वहीं पंचायत के सरपंच, सचिव एवं संबंधित पटवारी की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में जब सरपंच से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इस संबंध में कलेक्टर के समक्ष शिकायत की गई है। हालांकि, शिकायत किए जाने का कोई प्रमाण अथवा शिकायत की प्रति सामने नहीं आने से मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने शासकीय भूमि की सीमांकन एवं मौके की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग इस मामले में जांच कर शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि करता है अथवा नहीं।1
- गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच, 9 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार दिनांक 16.09.2026 को प्रार्थी लाखन सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम खकरिया, थाना पलोहा द्वारा थाना पलोहा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर उम्र 28 वर्ष दिनांक 14.09.2026 की शाम करीब 08:00 बजे उत्तरा बाई को छोड़ने अपने मामा के घर ग्राम गुज्जरखेड़ा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। गुमशुदा की मोटरसाइकिल पावर हाउस के पास भटेरा में लावारिस हालत में मिली। रिपोर्ट पर थाना पलोहा में तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 140 (3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित की गई विशेष टीम:* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा की तलाश एवं घटना के संबंध में सघन पतासाजी प्रारंभ की गई। *संदेही से पूछताछ में हुआ हत्या का खुलासा :* जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा तरवर उर्फ बड्डू का ग्राम भटेरा में आना-जाना था तथा उसे घटना वाले दिन सुरेन्द्र जाटव के साथ आखिरी बार देखा गया था। दोनों के साथ शराब पीने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस द्वारा संदेही सुरेन्द्र जाटव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर तरवर उर्फ बड्डू की हत्या की योजना बनाने एवं घटना को अंजाम देने की जानकारी दी गई। *बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की बात आई सामने :* पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाया गया था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि तरवर उर्फ बड्डू के वहां पहुंचने पर बिजली का करंट प्रवाहित किया गया, जिससे उसकी मृत्यु होना बताया गया। *शव नर्मदा नदी में फेंकने का खुलासा :* आरोपियों द्वारा शव को छिपाने के उद्देश्य से अन्य साथियों के साथ मिलकर एनटीपीसी घाट, नर्मदा नदी में फेंकना बताया गया। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम की सहायता से नर्मदा नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका जिसकी निरंतर तलाश जारी है। *09 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त :* पुलिस द्वारा प्रकरण में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238(2), 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी :* सुरेन्द्र जाटव, लखन उर्फ भुज्जू जाटव, हेमराज उर्फ हिम्मू जाटव, बाबूलाल जाटव, भगवत जाटव, कमलेश उर्फ कम्मू जाटव, पूरन जाटव, राजेन्द्र जाटव, लक्ष्मण जाटव सभी निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चैधरी, निरीक्षक बी.एल. त्यागी थाना प्रभारी पलोहा, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, उपनिरीक्षक मनीष मरावी, उपनिरीक्षक अंकित रावत, उपनिरीक्षक गौरव नेमा, उपनिरीक्षक अमित गोटिया, उपनिरीक्षक दिव्या सनोडिया, सउनि राकेश दीक्षित सहित थाना पलोहा, तेंदूखेड़ा एवं साइबर सेल से महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।1
- मझौली : अवैध रेत परिवहन में डम्फर चालक निक्कू बर्मन गिरफ्तार मझौली : थाना प्रभारी श्रीमति पूर्वा चौरसिया ने बताया कि दिनांक 22-9-26 को इंद्राना रोड गेरा मार्केट के पास भीड़-भाड़ के बीच एक डम्फर को पंडाल के पास से रोककर जांच की गई। वाहन चालक निक्कू बर्मन (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी कटंगी) से नाम पता पूछा गया। चालक ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया, लेकिन वाहन का बीमा, फिटनेस और ई-खनिज में पंजीयन (रायल्टी) नहीं था। डम्फर मालिक अंशुुल सिंह चंदेल के कहने पर निक्कू बर्मन द्वारा बिना रायल्टी की रेत लोड कर अवैध परिवहन किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से डम्फर मय रेत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनों के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में दशेन्द्र कुमार दीक्षित और रोहित जैन की सराहनीय भूमिका रही।2
- बंडा-जहरीली शराब कांड 30 हजार इनामी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में मनीष के पैर में गोली लगी और उसके साथी आशीष साहू भी घायल हुआ। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।1
- मेहरगांव के सरपंच ने स्कूल में सुधार के लिए साढे चार साल में दिए 18 आवेदन फिर भी मांग अधूरी , फिर मिला आश्वासन प्रशासन मौन नरसिंहपुर जिले की एक ऐसी ग्राम पंचायत जहां की सरपंच ने अपनी ही ग्राम पंचायत के स्कूल के लिए बीते साढे चार सालों में स्कूल की मरम्मत के लिए प्रशासन के अधिकारियों को 18 आवेदन दिए उसके बाद भी मरम्मत का कार्य न होने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज फिर वह आवेदन लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंची जहां पर उन्होंने फिर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल में मरम्मत कराए जाने की मांग की है ।2