पिता को सर्प ने डसा, कुछ घंटों बाद बेटी की मौत से गांव में मातम किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा सिहोरा। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा है। रविवार देर रात घर में सो रहे 40 वर्षीय बसंत कोल को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर जबलपुर जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके कुछ ही समय बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। किशोरी की मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल, पिता भद्दी कोल, को रविवार देर रात घर में सोते समय सर्प ने डस लिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए जबलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जिस सर्प ने बसंत को डसा था, उसे मार दिया गया था और वह घर में ही पड़ा मिला। सोमवार को बसंत कोल का शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने श्मशान घाट से किशोरी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा की मर्चुरी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। एक के बाद एक दो मौतों से टूटा परिवार पिता की सर्पदंश से मौत और उसके बाद बेटी की मौत की खबर से बरखेड़ा गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि किशोरी की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इनका कहना "पीएम रिपोर्ट आने के बाद बेटी की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।" प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी, सिहोरा

- पिता को सर्प ने डसा, कुछ घंटों बाद बेटी की मौत से गांव में मातम किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा सिहोरा। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा है। रविवार देर रात घर में सो रहे 40 वर्षीय बसंत कोल को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर जबलपुर जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके कुछ ही समय बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। किशोरी की मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल, पिता भद्दी कोल, को रविवार देर रात घर में सोते समय सर्प ने डस लिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए जबलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जिस सर्प ने बसंत को डसा था, उसे मार दिया गया था और वह घर में ही पड़ा मिला। सोमवार को बसंत कोल का शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने श्मशान घाट से किशोरी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा की मर्चुरी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। एक के बाद एक दो मौतों से टूटा परिवार पिता की सर्पदंश से मौत और उसके बाद बेटी की मौत की खबर से बरखेड़ा गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि किशोरी की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इनका कहना "पीएम रिपोर्ट आने के बाद बेटी की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।" प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी, सिहोरा1
- शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल कटनी। ग्राम पंचायत खरखरी, तहसील रीठी, जिला कटनी में शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासकीय भूमि पर कब्जे की कार्रवाई के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा रही है। वहीं पंचायत के सरपंच, सचिव एवं संबंधित पटवारी की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में जब सरपंच से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इस संबंध में कलेक्टर के समक्ष शिकायत की गई है। हालांकि, शिकायत किए जाने का कोई प्रमाण अथवा शिकायत की प्रति सामने नहीं आने से मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने शासकीय भूमि की सीमांकन एवं मौके की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग इस मामले में जांच कर शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि करता है अथवा नहीं।1
- 🚨 ग्वारीघाट मेले में दुकानों को लेकर विवाद, पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल विहिप-बजरंग दल ने जताया विरोध, दुकानों की अनुमति और जमीन के स्वामित्व की जांच की मांग न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर | ग्वारीघाट। ग्वारीघाट स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर के समीप लगे मेले में कुछ दुकानों को लेकर विवाद सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों की पहचान, भुगतान विवरण और दुकानों की अनुमति को लेकर आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूपीआई भुगतान संबंधी जानकारी में अलग-अलग नाम सामने आए। इसके बाद मंदिर प्रबंधन से जानकारी ली गई। प्रबंधन ने कथित तौर पर स्पष्ट किया कि संबंधित दुकानें मंदिर की भूमि पर नहीं हैं और उसने दुकानों के संचालन की अनुमति नहीं दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन दुकानों को लगाने की अनुमति किसने दी और प्रशासन ने इसकी जांच क्यों नहीं की? यदि दुकानों के संचालन में नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कौन करेगा? विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा और कार्रवाई की चेतावनी दी। अब पुलिस एवं प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन के स्वामित्व, दुकानों की अनुमति और लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाई जाए। प्रशासन की चुप्पी के बजाय स्पष्ट जवाब और नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।4
- डभौरा में प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऑटो प्रवेश पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग1
- बंगाल: मछुआरों ने नन्हे हाथी की ऐसे बचाई जान, मां से मिलाया पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग के अधिकारियों ने समय रहते तीस्ता नदी में बहकर लगभग चार किलोमीटर दूर चले गए चार दिन के हाथी के बच्चे को बचाया. मछुआरों ने एक छोटी नाव ली और बच्चे को बचाने के लिए तेजी से आगे बढ़े. थोड़ी देर में वे डूबते हुए बछड़े तक पहुंचने में सफल रहे. उन्होंने उसे छोटी नाव में सवार होकर बचाया और नन्हे हाथी को उसकी मां से मिलाया. सोशल मीडिया पर इन मछुआरों की जमकर सराहना हो रही है. देखिए वीडियो -1
- विद्यालय में समानता और समान अधिकार का संदेश लेकर मनाया उमंग दिवस कटनी/बहोरीबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला-पुरुष तथा बालक-बालिकाओं में समानता, समान शिक्षा और समान अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं को उमंग दिवस के उद्देश्य की जानकारी देते हुए हर क्षेत्र में समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को समानता से संबंधित पोस्टर दिखाकर जागरूक किया गया तथा समान अधिकारों को लेकर शपथ भी दिलाई गई। उमंग कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने उमंग के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में दीपक हनुमत, एकता विश्वकर्मा, पूजा मरावी, अजय कुमार चौबे एवं अनामिका पांडे का सहयोग रहा।1
- शराब पीने को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या हनुमानताल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद जबलपुर। थाना हनुमानताल क्षेत्र के बाबाटोला में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान आरोपी ने 22 वर्षीय सूरज चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी भूरा उर्फ अजीत चौधरी (27 वर्ष), निवासी भोलानगर, थाना हनुमानताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर विवाद के बाद चाकू से हमला करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश पाण्डे, उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #जबलपुर #हनुमानताल #BreakingNews #CrimeNews #MurderCase #JabalpurNews #PoliceAction2
- 🔴 जबलपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत: वारदात का वीडियो आया सामने, 5 आरोपी घेरकर पीटते दिखे; 3 गिरफ्तार, 2 फरार जबलपुर। तिलहरी में दो दिन पहले अंडे के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में अब वारदात का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चिकन शॉप संचालक समेत करीब पांच लोग दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गोराबाजार निवासी अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ तिलहरी स्थित दुकान पर अंडे खाने गया था। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर सिकंदर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सिकंदर के अन्य साथी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए अर्जुन भागकर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण वह खंदारी नाले में गिर गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। दो से तीन घंटे चला रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलने के बाद गोराबाजार और कैंट थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने करीब दो से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर अर्जुन को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अर्जुन का साथी रूपेंद्र किसी तरह गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सिकंदर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी सीएसपी उदयभान बागरी के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब सामने आए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ते हुए नाले की ओर ले गए, जहां अर्जुन नाले में गिर गया। मामले की जांच जारी है।1