रणधीरपुरा किशोर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में घायल हुए दो आरोपी, सभी अभियुक्त गिरफ्तार आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के रणधीरपुरा में हुए किशोर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पकड़े गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया। घायल आरोपियों की पहचान सद्दाम और राशिद के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी खैरागढ़ प्रीता दुबे ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
रणधीरपुरा किशोर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में घायल हुए दो आरोपी, सभी अभियुक्त गिरफ्तार आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के रणधीरपुरा में हुए किशोर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पकड़े गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया। घायल आरोपियों की पहचान सद्दाम और राशिद के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी खैरागढ़ प्रीता दुबे ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
- हेड पम्प खराब हो गया है कोई सुनबाई नहीं हो रही है बेसे प्रसासन जलजीवन मिशन की बात होती है7
- आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के रणधीरपुरा में हुए किशोर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पकड़े गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया। घायल आरोपियों की पहचान सद्दाम और राशिद के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी खैरागढ़ प्रीता दुबे ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जीत के बाद राजस्थान में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। राजधानी जयपुर से लेकर धौलपुर, करौली और भरतपुर तक जश्न का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रदेश कार्यालय में भी खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। धौलपुर समेत आसपास के इलाकों में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव जैसा माहौल बना दिया गया। आम लोगों में भी इस जीत को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।1
- Post by राजू फौजी लोहागढ🇮🇳1
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय बाड़ी में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा एवं जिला महामंत्री अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती को जीत का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और उसी के समर्पण एवं मेहनत के बल पर चुनावों में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं जिला महामंत्री अनिल गोयल ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, नरेश यादव, धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, सुनील बंसल, श्रीनिवास मित्तल, प्रदीप भारद्वाज, मनोज कोहली, महेश कुशवाहा, सतीश चंद्र मंगल, नाजिया खान, अनीता सिंघल, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, मोहन मंगल, बीएल प्रजापति, दीनदयाल कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- डॉ संतोष कुमार एक दृष्टि बंधु है जो पूर्व में इंग्लिश से एचडी एवं बहुत योग्य व्यक्ति हैं उनका वीडियो वायरल होती एनडीए विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला कर उनके पास तक पहुंच गई और उनको अपने साथ ले जाने का फैसला किया1
- धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।1
- जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।2