Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम चंपारण कर्मचारी संघ के द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना तथा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई पश्चिम चंपारण के सभी अंचल के कर्मचारी धरना स्थल पर बैठकर अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार के विरोध में नारा लगाते रहे|
Chitranjan kumar media
पश्चिम चंपारण कर्मचारी संघ के द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना तथा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई पश्चिम चंपारण के सभी अंचल के कर्मचारी धरना स्थल पर बैठकर अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार के विरोध में नारा लगाते रहे|
More news from बिहार and nearby areas
- भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।1
- चनपटिया विधानसभा के विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा सदन में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय स्थित जीएमसीएच अस्पताल की गंभीर बदहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल पश्चिम चंपारण ही नहीं, बल्कि पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले हजारों मरीजों का प्रमुख इलाज केंद्र है। इसके बावजूद यहां मरीजों और उनके परिजनों के साथ लगातार मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। विधायक ने सदन में मांग करते हुए कहा कि दोषी डॉक्टरों एवं संबंधित कर्मियों पर अविलंब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार कर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विधायक ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा कर जानकारी दी।1
- +2 बिपिन उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट का परीक्षा चल रहा है। परिक्षार्थियों से हुई परीक्षा पर चर्चा। 05.02.2026.1
- बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आठ साल से फरार लूट-डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में दर्ज एक गंभीर डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 301/16, दिनांक 02 जुलाई 2016, धारा 395 भारतीय दंड संहिता (डकैती) के तहत नामजद आरोपी असलम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चनपटिया थाना क्षेत्र के खड़देउर महना (वार्ड संख्या-02) का निवासी है। उसके पिता का नाम हदीश अंसारी है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। डकैती की घटना के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापामारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस इसे अपनी सतत एवं सक्रिय कार्रवाई का परिणाम बता रही है।1
- माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में 1 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 3 प्रगतिशील प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें नरकटियागंज के दीपेंद्र दुबे, भवाल, रामनगर के बच्चा सिंह और रुल्ही, मझौलिया के परशुराम सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी आर, वैज्ञानिक (फसल उत्पादन), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया, जो केंद्रीय सरकार के एनएमएनएफ परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती के लिए नोडल अधिकारी भी हैं। इस अवसर पर डॉ. चेल्पुरी रामुलू, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) और डॉ. जग पाल, वैज्ञानिक (मत्स्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की विधियों, इसके लाभ और इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को एनएमएनएफ के तहत ड्रम, स्प्रेयर, बेसन और गुड़ प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को इस विधि के माध्यम से स्वस्थ और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।2
- Post by Sadhana national News1
- बिहार का अजूबा पुल जो की गंडक नदी के बीचो-बीच में बना है।1
- बैरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत अंतर्गत तधवा गांव से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है तथा एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान तधवा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तधवा गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को शराब और बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।1
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बेतिया। आज दिनांक 05/02/2026 को जिला पदाधिकारी महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के अवसर पर बेतिया जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1