logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महवा में गौ सम्मान की गूंज, राष्ट्रमाता के दर्जे की उठी बुलंद मांग

5 hrs ago
user_महवा न्यूज़ लाइव
महवा न्यूज़ लाइव
महवा, दौसा, राजस्थान•
5 hrs ago

महवा में गौ सम्मान की गूंज, राष्ट्रमाता के दर्जे की उठी बुलंद मांग

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by महवा न्यूज़ लाइव
    1
    Post by महवा न्यूज़ लाइव
    user_महवा न्यूज़ लाइव
    महवा न्यूज़ लाइव
    महवा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    1
    बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग 
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बांदीकुई।। उपखंड के नंदेरा गांव में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव के बनवारी लाल और पप्पू राम सैनी के छप्परपोश घरों में लगी इस भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हृदयविदारक हादसे में एक मवेशी की जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों का नुकसान, चारा भी जलकर राख हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक छप्परपोश में रखा भारी मात्रा में रखा चारा जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। आग की लपटों के बीच फंसे मवेशियों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन एक मवेशी को नहीं बचाया जा सका। झुलसे हुए दो मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। विधायक भागचंद सैनी टांकडा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भागचंद सैनी टांकडा तुरंत नंदेरा गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नुकसान का उचित आकलन करने और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद सुनिश्चित करेंगे। जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या चिंगारी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
    1
    बांदीकुई।। उपखंड के नंदेरा गांव में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव के बनवारी लाल और पप्पू राम सैनी के छप्परपोश घरों में लगी इस भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हृदयविदारक हादसे में एक मवेशी की जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
लाखों का नुकसान, चारा भी जलकर राख हो गया 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक छप्परपोश में रखा भारी मात्रा में रखा चारा जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। आग की लपटों के बीच फंसे मवेशियों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन एक मवेशी को नहीं बचाया जा सका। झुलसे हुए दो मवेशियों का उपचार किया जा रहा है।
विधायक भागचंद सैनी टांकडा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भागचंद सैनी टांकडा तुरंत नंदेरा गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नुकसान का उचित आकलन करने और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद सुनिश्चित करेंगे।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या चिंगारी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    17 min ago
  • कांचरौली गांव में हुआ मोहन दास जी महाराज का सत्संग पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी रविन्द्र, संजय तिवारी के यहां श्री गुरुदेव 1008 मोहनदास जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान से कार्यक्रम हुआ साथ ही सोमवार की रात सत्संग का आयोजन किया गया सुरोठ विजयपुरा हिण्डोन वजीरपुर ठहरा से आएं भक्तों ने महाराज जी के भजनों पर सत्संग में गुरु का ध्यान लगाया जिसमें भरतलाल पी टी आई सुरेश, विनीत, विजय,क्षेत्रपाल दास,आदि ने सत्संग में सहयोग प्राप्त किया इस दौरान गांव के लोगों ने सत्संग सुना प्रसादी ग्रहण की सत्संग में बाहर से आए भक्तों का आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया
    2
    कांचरौली गांव में हुआ मोहन दास जी महाराज का सत्संग 
पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी रविन्द्र, संजय तिवारी के यहां श्री गुरुदेव 1008 मोहनदास जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान से कार्यक्रम हुआ साथ ही सोमवार की रात सत्संग का आयोजन किया गया 
सुरोठ विजयपुरा हिण्डोन वजीरपुर ठहरा से आएं भक्तों ने महाराज जी के भजनों पर सत्संग में गुरु का ध्यान लगाया 
जिसमें भरतलाल पी टी आई सुरेश, विनीत, विजय,क्षेत्रपाल दास,आदि ने सत्संग में सहयोग प्राप्त किया इस दौरान गांव के लोगों ने सत्संग सुना  प्रसादी ग्रहण की सत्संग में बाहर से आए भक्तों का आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    30 min ago
  • रात करीब 8:30 p.m पर तेज आंधी गर्जना और बिजली के साथ बरसात शुरू हुई जो समाचार डालने तक जारी है। खबरों की लाइव अपडेट के लिए बने रहें शुरू ऐप पर और हमें Follow 🎉 करें।
    2
    रात करीब 8:30 p.m पर तेज आंधी गर्जना और बिजली के साथ बरसात शुरू हुई जो समाचार डालने तक जारी है।
खबरों की लाइव अपडेट के लिए बने रहें शुरू ऐप पर और हमें Follow 🎉 करें।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Hanis Sheikh
    1
    Post by Hanis Sheikh
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौडगढ:अभियान’ मे पूरा शहर मैदान मे* गौ माता को राष्ट्रमाता एवं गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हो उसके लिए पूज्य संतो के सानिध्य में प्रार्थना पत्र देने का कार्य सम्पन्न हुआ । रैली में संतों, गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से प्रार्थना पत्र दिया गया राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री महोदय राज्यपाल महोदय मुख्यमंत्री महोदय को प्रार्थना पत्र में 40 मांगों के साथ चित्तौड़ तहसील से 21000 हस्ताक्षर के साथ एसडीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र को संतो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। उपस्थित संतों ने सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण किया जाए तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य किया जाए। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो। इसके साथ और कहीं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु को जोड़ा गया एवं यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो 27 जुलाई को पुन पूरे चित्तौड़गढ़ जिले से लाखों की संख्या में गो भक्त एकत्रित होंगे चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सयोजक गौरव सोमानी ने बताया की सुभाष चौक से प्रातः 9:30 बजे रैली का संतो के आह्वान से आरंभ किया गया अभियान पूरी तरह अहिंसक रहा , इसमें केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया संतो मे संत दिग्विजय राम जी , 1008 मुगना धाम अनुज दास जी, मूंगाना धाम रामपाल दास जी ,श्री श्री 108 महंत शिवरामदास महाराज(त्यागी)खेरी आश्रम, सावा गौशाला राघवनाथ जी सरकार , संत विनोद यति जी सभी संत उपस्थित थे इसके अंदर सभी धर्म लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विश्वास दिलाया भविष्य में गौ माता के सम्मान के लिए सभी समरसता से एक होकर एकता का परिचय देंगे मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा एवं श्रीमती डॉक्टर सुशीला लड्डा ने सभी संतों एवं पधारे हुए प्रबुद्ध जनों एवंं समस्तत गौशाला समितियां का आभार व्यक्त किया
    2
    चित्तौडगढ:अभियान’ मे पूरा शहर मैदान मे* गौ माता को राष्ट्रमाता एवं गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हो उसके लिए पूज्य  संतो के सानिध्य में प्रार्थना पत्र देने का कार्य सम्पन्न हुआ ।
रैली में संतों, गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से प्रार्थना पत्र दिया गया राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री महोदय राज्यपाल महोदय मुख्यमंत्री महोदय को प्रार्थना पत्र में 40 मांगों के साथ चित्तौड़ तहसील से 21000 हस्ताक्षर के साथ एसडीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र को संतो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। उपस्थित संतों ने सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण किया जाए तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य किया जाए। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो। इसके साथ और कहीं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु को जोड़ा गया एवं यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो 27 जुलाई को पुन पूरे चित्तौड़गढ़ जिले से लाखों की संख्या में गो भक्त एकत्रित होंगे चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी।  
गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सयोजक गौरव सोमानी ने बताया की सुभाष चौक से प्रातः 9:30 बजे रैली का संतो के आह्वान से आरंभ किया गया अभियान पूरी तरह अहिंसक रहा , इसमें केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया संतो मे संत दिग्विजय राम जी , 1008 मुगना धाम अनुज दास जी, मूंगाना धाम रामपाल दास जी ,श्री श्री 108 महंत शिवरामदास महाराज(त्यागी)खेरी आश्रम, सावा गौशाला राघवनाथ जी सरकार , संत विनोद यति जी सभी संत उपस्थित थे इसके अंदर सभी धर्म लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विश्वास दिलाया भविष्य में गौ माता के सम्मान के लिए सभी समरसता से एक होकर एकता का परिचय देंगे मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा एवं श्रीमती डॉक्टर सुशीला लड्डा ने सभी संतों एवं पधारे हुए प्रबुद्ध जनों एवंं समस्तत गौशाला समितियां का आभार व्यक्त किया
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • काचरौली गांव में पांचवें दिन भागवत कथा में एकादशी व्रत रहें श्रद्धालुओं को भोजन कराया कथा सुनने आए भक्तों को प्रसादी वितरण किया
    4
    काचरौली गांव में पांचवें दिन भागवत कथा में एकादशी व्रत रहें श्रद्धालुओं को भोजन कराया कथा सुनने आए भक्तों को प्रसादी वितरण किया
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.