करजान पंचायत में सहयोग शिविर, सैकड़ों लोगों ने दर्ज कराई अपनी समस्याएं अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय मुखिया आरती कुमारी, जनता दल यूनाइटेड के अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रीना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों के आवेदनों को स्वीकार करते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित मामलों पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने की बात कही गई।

- करजान पंचायत में सहयोग शिविर, सैकड़ों लोगों ने दर्ज कराई अपनी समस्याएं अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय मुखिया आरती कुमारी, जनता दल यूनाइटेड के अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रीना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों के आवेदनों को स्वीकार करते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित मामलों पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने की बात कही गई।1
- बाढ़ में चोरो ने अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी, 5 लाख कैश-जेवरात और लैपटॉप ले उड़े, पुलिस को चुनौती बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के चकैनवादा गांव में अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप सहित कई कीमती सामान शामिल हैं। पीड़ित रामेश्वर चौधरी, अधिवक्ता सिविल कोर्ट बाढ़ के पुत्र के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से वे घर पर नहीं थे। उनके पिता की तबीयत खराब थी और ऑपरेशन के लिए घर में रुपये रखे हुए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर के कई कमरों के दरवाजे खुले थे और जिन कमरों में ताला लगा था, चोरों ने उनके ताले भी तोड़ दिए थे। परिजनों के मुताबिक, चोर घर के अंदर रखे करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घर का पिछला दरवाजा भी खुला मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद चोर पीछे के रास्ते से फरार हुए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि मुख्य सड़क पर स्थित एक अधिवक्ता के घर में चोरों ने बेखौफ होकर ताला तोड़कर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चोर दिन-रात आवाजाही वाले इलाके में अधिवक्ता के घर को निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं, तो आम लोगों के घर कितने सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद एनटीपीसी थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- अंतरराज्यीय लुटेरे एवं अपराधी गिरोह का पर्दाफाश मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी न केवल हथियार और गांजा तस्करी में संलिप्त थे, बल्कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, लगभग 1.027 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य साथियों की तलाश तेज पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी आपराधिक घटनाओं और अंतरराज्यीय लूट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश की बात स्वीकार की है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- रानीसराय गंगा घाट हादसा: डूबे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि बख्तियारपुर। रानीसराय गंगा घाट पर डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया। बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी और अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने मृतकों के परिजनों को अपने हाथों से सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक अरुण कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सहायता राशि मिलने के दौरान भी परिजनों की आंखों से आंसू छलकते रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।1
- लुट कि योजना बना रहे तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई शैंको ज्वेलर्स के लुटेरा वांटेड राजतिलक समेत दो अन्य अपराधी गोलू, और अमन को मनियर गांव से पिस्टल गांजा चाकू और मैगजीन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में पटोरी डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेधावी ने किया सनसनी खेज का खुलासा।1
- मुफसील थाना क्षेत्र के रहिमपुर रुदौली गांव में जमीनी बिवाद में, महिला को मारपीट कर किया बुरी तरह घायल.1
- पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट एलाइनमेंट को लेकर रविवार को सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय (केएसआर कॉलेज) से पटना के लिए पैदल मार्च शुरू किया गया। मार्च का नेतृत्व सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुणाल कुमार कर रहे हैं। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में काले झंडे और पर्चे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित रूट से क्षेत्र के कई गांवों, किसानों और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च निकाला गया है। कुणाल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के हित और न्यायपूर्ण रूट एलाइनमेंट की मांग को लेकर है। पैदल मार्च के माध्यम से पटना पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी जाएगी। मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से एक्सप्रेसवे के रूट एलाइनमेंट पर पुनर्विचार कर प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखने की मांग की। साथ ही कहा कि मांगों पर उचित विचार नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।1