logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी बनीं हिन्दू महिला सभा बाड़मेर की जिलाध्यक्ष बायतु राष्ट्रीय स्तर की साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। धापू चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धापू चौधरी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने धापू चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

20 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
20 hrs ago

राष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी बनीं हिन्दू महिला सभा बाड़मेर की जिलाध्यक्ष बायतु राष्ट्रीय स्तर की साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। धापू चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धापू चौधरी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने धापू चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी बनीं हिन्दू महिला सभा बाड़मेर की जिलाध्यक्ष बायतु राष्ट्रीय स्तर की साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। धापू चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धापू चौधरी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने धापू चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
    1
    राष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी बनीं हिन्दू महिला सभा बाड़मेर की जिलाध्यक्ष
बायतु 
राष्ट्रीय स्तर की साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
धापू चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धापू चौधरी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने धापू चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है” — राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने GDP के आंकड़ों से दिया जवाब राहुल गांधी का बड़ा दावा: “भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है” कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जून 2026 में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत में “भयंकर आर्थिक सुनामी” आने वाली है और इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने वाले “प्रोटेक्शन सिस्टम” को कमजोर कर दिया है। उनका दावा था कि आने वाला आर्थिक संकट इतना गंभीर हो सकता है कि लोगों ने अपने जीवन में ऐसा संकट पहले नहीं देखा होगा। उन्होंने महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक दबाव का भी मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने आर्थिक संकट के साथ-साथ देश की संस्थाओं में कथित “विद्रोह” का भी दावा किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। बीजेपी ने किया पलटवार राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने उनके आर्थिक संकट के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। बीजेपी की ओर से 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का आंकड़ा सामने रखते हुए राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए गए। इस तरह राहुल गांधी की “आर्थिक सुनामी” वाली चेतावनी ने देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर सियासी बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि “आर्थिक सुनामी” राहुल गांधी की राजनीतिक चेतावनी है, इसे अपने-आप में किसी प्रमाणित आर्थिक भविष्यवाणी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
    1
    भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है” — राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने GDP के आंकड़ों से दिया जवाब
राहुल गांधी का बड़ा दावा: “भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है”
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जून 2026 में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत में “भयंकर आर्थिक सुनामी” आने वाली है और इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। 
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने वाले “प्रोटेक्शन सिस्टम” को कमजोर कर दिया है। उनका दावा था कि आने वाला आर्थिक संकट इतना गंभीर हो सकता है कि लोगों ने अपने जीवन में ऐसा संकट पहले नहीं देखा होगा। उन्होंने महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक दबाव का भी मुद्दा उठाया। 
राहुल गांधी ने आर्थिक संकट के साथ-साथ देश की संस्थाओं में कथित “विद्रोह” का भी दावा किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। 
बीजेपी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने उनके आर्थिक संकट के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। बीजेपी की ओर से 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का आंकड़ा सामने रखते हुए राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए गए। 
इस तरह राहुल गांधी की “आर्थिक सुनामी” वाली चेतावनी ने देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर सियासी बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि “आर्थिक सुनामी” राहुल गांधी की राजनीतिक चेतावनी है, इसे अपने-आप में किसी प्रमाणित आर्थिक भविष्यवाणी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क श्रीगंगानगर। पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4, 13, 18 एवं 60 में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं से संवाद कर समर्थन एवं मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज को प्राथमिकता देती है और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। पूर्व विधायक गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने आमजन से कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
    2
    पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क
श्रीगंगानगर। पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4, 13, 18 एवं 60 में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं से संवाद कर समर्थन एवं मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज को प्राथमिकता देती है और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए निरंतर प्रयासरत रही है।
पूर्व विधायक गौड़ व पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने आमजन से कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • *हैडलाइन* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा (हनुमानगढ़) 06 सितंबर 2026।* नगरपालिका भादरा चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल सैनी (चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान, बैलेट नंबर 01) के समर्थन में कल शाम 8 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भादरा कॉ. बलवान पूनिया एवं पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. रफीक दाऊद कुरैशी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एकजुट इंडिया, मजबूत इंडिया, संघर्ष, समानता, समृद्धि, सबका साथ, सबका विकास" के नारे के साथ वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मजबूत वार्ड, जागरूक मतदाता, विकास हमारा संकल्प" के साथ वे वार्ड 05 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सभा में वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता - राजेश चौधरी* *जयपुर (राजस्थान)* *मोबाइल नं. - 9983919191*
    3
    *हैडलाइन* 
*भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
*भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
*भादरा (हनुमानगढ़) 06 सितंबर 2026।* नगरपालिका भादरा चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल सैनी (चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान, बैलेट नंबर 01) के समर्थन में कल शाम 8 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भादरा कॉ. बलवान पूनिया एवं पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. रफीक दाऊद कुरैशी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एकजुट इंडिया, मजबूत इंडिया, संघर्ष, समानता, समृद्धि, सबका साथ, सबका विकास" के नारे के साथ वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इस दौरान प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मजबूत वार्ड, जागरूक मतदाता, विकास हमारा संकल्प" के साथ वे वार्ड 05 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
सभा में वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
*संवाददाता - राजेश चौधरी*
*जयपुर (राजस्थान)*
*मोबाइल नं. - 9983919191*
    user_राजेश चौधरी
    राजेश चौधरी
    Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बीकानेर से निकाय चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला शुरू बीकानेर से चुनावी खबर निकाय चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला शुरू राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया जा रहा जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन सहित तमाम अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए कुल 448 मतदान दलों की होगी रवानगी हर मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल 4 मतदान कार्मिक शामिल 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान बीकानेर नगर निगम के 448 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ईवीएम और मतदान सामग्री के वितरण के साथ परिवहन व्यवस्था भी की गई सुनिश्चित मतदान दलों की रवानगी को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासन की पूरी टीम तैनात जिला निर्वाचन प्रशासन की तैयारियों के बीच अब मतदान की ओर बढ़ा बीकानेर
    1
    बीकानेर से 
निकाय चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला शुरू
बीकानेर से चुनावी खबर
निकाय चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला शुरू
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया जा रहा
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन सहित तमाम अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए कुल 448 मतदान दलों की होगी रवानगी
हर मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल 4 मतदान कार्मिक शामिल
9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
बीकानेर नगर निगम के 448 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
ईवीएम और मतदान सामग्री के वितरण के साथ परिवहन व्यवस्था भी की गई सुनिश्चित
मतदान दलों की रवानगी को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासन की पूरी टीम तैनात
जिला निर्वाचन प्रशासन की तैयारियों के बीच अब मतदान की ओर बढ़ा बीकानेर
    user_Bikaner times
    Bikaner times
    Insurance Agent श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सादुलपुर: लापता बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरवास पुलिस थाने के बाहर लापता बेटी की बरामदगी को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। विगत 10 दिनों से धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। ​धरने पर बैठे लोगों समेत छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव कानावासी की लापता युवती की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले 10 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाने के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों तक को नहीं बख्शा गया। ​सांसद कस्वां बोले- 'न्याय मांगने वालों पर लाठियां, क्या यही सुशासन है?' घटना की निंदा करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार को लाठियां थमाना पूरी तरह अमानवीय और तानाशाही पूर्ण रवैया है। ​"क्या पुलिस को यही काम सौंप दिया गया है कि कोई न्याय के लिए आवाज उठाए तो लाठियों से वार करो? निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बरसाई गई एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती।" — राहुल कस्वां, सांसद, चूरू ​क्षेत्र में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग लाठीचार्ज के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने लापता युवती की शीघ्र बरामदगी और निहत्थे लोगों पर लाठी भांजने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसपास अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
    4
    सादुलपुर: लापता बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा
सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरवास पुलिस थाने के बाहर लापता बेटी की बरामदगी को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। विगत 10 दिनों से धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
​धरने पर बैठे लोगों समेत छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव कानावासी की लापता युवती की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले 10 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाने के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों तक को नहीं बख्शा गया।
​सांसद कस्वां बोले- 'न्याय मांगने वालों पर लाठियां, क्या यही सुशासन है?'
घटना की निंदा करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार को लाठियां थमाना पूरी तरह अमानवीय और तानाशाही पूर्ण रवैया है।
​"क्या पुलिस को यही काम सौंप दिया गया है कि कोई न्याय के लिए आवाज उठाए तो लाठियों से वार करो? निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बरसाई गई एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती।"
— राहुल कस्वां, सांसद, चूरू
​क्षेत्र में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग
लाठीचार्ज के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने लापता युवती की शीघ्र बरामदगी और निहत्थे लोगों पर लाठी भांजने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसपास अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बीकानेर,शहर कांग्रेस महासचिव बागी रमजान अली कच्छावा से ?
    1
    बीकानेर,शहर कांग्रेस महासचिव बागी रमजान अली कच्छावा से ?
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    45 min ago
  • मुख्यमंत्री ने जोधपुर में किया रोड शो,अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत ट्रिपल इंजन की सरकार, करेगी नगर विकास के संकल्प को साकार : भजनलाल शर्मा जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने हमेशा से युवाओं को धोखा देने का काम किया है। पहले की कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुआ करते थे, लेकिन पिछले ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक करने वाले अपराधियों को जेल के पीछे पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। वे रविवार रात को जोधपुर में घंटाघर में आमजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहर के भीतरी क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और झूठ पर काम करती है। यही वजह है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल के अंदर हैं। वहीं भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया। भाजपा अब नगर विकास का संकल्प पत्र लेकर आई है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और अब आमजन के सहयोग से इसको ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलना है ताकि नगरों का विकास हो सके। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। युवाओं के सपनों को कुचलने का काम गहलोत सरकार ने किया है। वे हमसे जवाब मांग रहे हैं, जवाब तो उन्हें देना चाहिए। हमनें विधानसभा में कहा था- पांच साल बनाम दो साल के काम की तुलना कर लजिए। लेकिन, इनके लोग मैदान छोड़कर चले गए। वे बोले संकल्प पत्र में 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। विधायकों ने जितना मांगा उन्हें उतना बजट दिया है। ढाई साल में विधायकों को 28 करोड़ देने का काम किया है। इससे पहले निकाय चुनाव प्रचार के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे जालोरी गेट सर्किल पर पहुंचे। यहां उनकी एक सभा प्रस्तावित थी लेकिन देरी से आने के कारण उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया और सीधा रोड शो शुरू कर दिया। उनके साथ में केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी थे। शहर के भीतरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान अचानक कुछ लोगों की ओर से अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली। इसका एक वीडियो रात को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुष्प वर्षा से किया स्वागत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर रोड शो के दौरान कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। सीएम का काफिला जैसे ही सिटी में पहुंचा, यहां शहरवासियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। घरों की छत और बालकनी से फूलों की बारिश की गई। इस दौरान सीएम ने भी लोगों पर फूल बरसाए और सभी का हाथ जोडकर अभिनंदन भी किया।
    1
    मुख्यमंत्री ने जोधपुर में किया रोड शो,अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत
ट्रिपल इंजन की सरकार, करेगी नगर विकास के संकल्प को साकार : भजनलाल शर्मा
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने हमेशा से युवाओं को धोखा देने का काम किया है। पहले की कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुआ करते थे, लेकिन पिछले ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक करने वाले अपराधियों को जेल के पीछे पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। वे रविवार रात को जोधपुर में घंटाघर में आमजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहर के भीतरी क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
तुष्टिकरण और झूठ पर काम करती है। यही वजह है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल के अंदर हैं। वहीं भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया। भाजपा अब नगर विकास का संकल्प पत्र लेकर आई है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और अब आमजन के सहयोग से इसको ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलना है ताकि नगरों का विकास हो सके।
सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। युवाओं के सपनों को कुचलने का काम गहलोत सरकार ने किया है। वे हमसे जवाब मांग रहे हैं, जवाब तो उन्हें देना चाहिए। हमनें विधानसभा में कहा था- पांच साल बनाम दो साल के काम की तुलना कर लजिए। लेकिन, इनके लोग मैदान छोड़कर चले गए। वे बोले संकल्प पत्र में 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। विधायकों ने जितना मांगा उन्हें उतना बजट दिया है। ढाई साल में विधायकों को 28 करोड़ देने का काम किया है। 
इससे पहले निकाय चुनाव प्रचार के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे जालोरी गेट सर्किल पर पहुंचे। यहां उनकी एक सभा प्रस्तावित थी लेकिन देरी से आने के कारण उन्होंने सभा को
संबोधित नहीं किया और सीधा रोड शो शुरू कर दिया। उनके साथ में केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी थे। शहर के भीतरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान अचानक कुछ लोगों की ओर से अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली। इसका एक वीडियो रात को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
पुष्प वर्षा से किया स्वागत :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर रोड शो के दौरान कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। सीएम का काफिला जैसे ही सिटी में पहुंचा, यहां शहरवासियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। घरों की छत और बालकनी से फूलों की बारिश की गई।
इस दौरान सीएम ने भी लोगों पर फूल बरसाए और सभी का हाथ जोडकर अभिनंदन भी किया।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.