Shuru
Apke Nagar Ki App…
लटेरी: एक बार फिर तस्करों ने वन विभाग की टीम को घेरा, बरसाए पत्थर, जान बचाकर भागे अधिकारी!
Shubham soni
लटेरी: एक बार फिर तस्करों ने वन विभाग की टीम को घेरा, बरसाए पत्थर, जान बचाकर भागे अधिकारी!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Jagdish nagar1
- भाजपा प्रशिक्षण शिविर में गूंजा 'विकास का मंत्र केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं पर हुआ मंथन अशोकनगर। मुंगावली नगर के एक निजी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी मंडल मुंगावली द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा की गई अन्य सत्रों के दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्षता की गई । विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सीखो-कमाओ योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को 'किसान विकास वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है जिससे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। भाजपा का इतिहास और अंत्योदय का लक्ष्य प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। योजनाओं का मिला ब्यौरा, लखपति दीदी से लेकर लाड़ली बहना तक शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री नरेश ग्वाल ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, पीएम-किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत (70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए विस्तार) की जानकारी दी। बूथ प्रबंधन और 'मन की बात' शिविर के अंतिम चरणों में बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाया गया। कार्यकर्ताओं को 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से जनता से जुड़ने के निर्देश दिए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना था प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिल रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार), रंजीत सिंह राजपूत पूर्व जिला मंत्री द्वारा कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, धर्मेन्द्र रघुवंशी जिला मंत्री द्वारा सोशल मीडिया ए.आई. नमो ऐप और संगठन ऐप, वीरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष द्वारा बूथ प्रबंधन एवं मन बात, सचिन चौधरी पूर्व जिला महामंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वही इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनारायण तिवारी,महेश पूरी,श्री नारायण शर्मा, ज्ञान सिंह कटारिया ,अरविंद जैन HMT,जिला महामंत्री नरेश ग्वाल,भाजपा जिला दीपक पालीवाल, मनीष मोदी, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र जैन,रूपेश जैन, मंडल महा मंत्री रामबाबू , अविनाश यादव अन्नू दुबे, संतोष ओझा, कैलाश सेन, विक्रम यादव, सौरभ सक्सेना,अनिकेत भार्गव, रंजीत राजपूत,धर्मेंद्र रघुवंशी,अजितेश श्रीवास्तव, जड़ेल यादव, विमल प्रजापति, अभिषेक माथुर, आयुष दुबे, अर्पित सोनी,अरविंद प्रजापति,सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- Post by Ankit,kushwaha1
- 🔥🔥🔥भीषण आग का तांडव: तलेन में चरोई की आग ने मचाई तबाही, किसान की मोटरसाइकिल जलकर खाक🔥🔥 तलेन (राजगढ़): तलेन क्षेत्र में आज आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत और संपत्ति जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत किसी किसान द्वारा अपने खेत में 'चरोई' (फसल अवशेष) जलाने के दौरान हुई, लेकिन हवा की गति और सूखे की वजह से यह आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई। 🔥🔥7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन🔥🔥 आग इतनी भीषण थी कि सुबह 10 बजे से ही स्थानीय ग्रामीण और दमकल विभाग (फायरब्रिगेड) की टीमें आग बुझाने में जुट गई थीं। घंटों की मशक्कत और ग्रामीणों के भारी सहयोग के बाद शाम 5 बजे जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका। भारी नुकसान: भूसे के ढेर और वाहन चपेट में इस अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों के पशु आहार (भूसे) को हुआ है। कई खेतों में रखे भूसे के ऊंचे ढेर पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खेत पर खड़ी एक किसान की मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर लोहा बन गई। 🙏🙏सावधानी की अपील🙏🙏 गर्मी के इस मौसम में खेतों में आग लगाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने अपील की है कि किसान अपने खेतों में नरवाई या चरोई जलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके और किसी दूसरे किसान को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े। रिपोर्ट: तलेन की हलचल तलेन की हल चल1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना:-विधानसभा क्षेत्र 035 बीना के सह प्रभारी महेंद्र कुमार नवैया के नेतृत्व में चलाए जा रहे बूथ संपर्क अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची की विसंगतियों और जनसमस्याओं को उजागर किया है। अभियान के अंतर्गत ग्राम सेमरखेड़ी, निवोदा, भानगढ़, मिर्जापुर, बेधई, गिरोल, बेरखेड़ी माफी और वरमान के बूथों पर विस्तृत समीक्षा की गई। श्री नवैया ने स्वयं बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची, ग्रामीण समस्याओं तथा स्थानीय जनभावनाओं का प्रत्यक्ष परीक्षण किया। समीक्षा में पाया गया कि कई बूथों पर मकान छोड़े गए हैं, जिससे मतदाता सूची कीशुद्धता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। मुख्य निष्कर्षः बेधई में 43, गिरोल में 17, मिर्जापुर में 20, वरमान में 136, निवोदा में 50 और सेमरखेड़ी में 19 मतदाता कम हुए हैं। बेरखेड़ी माफी में 11 मतदाता बढ़े पाए गए। कुल 274 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई। श्री नवैया ने इसे गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीण समस्याएँ: किसानों को उपज की तुलाई के लिए 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति खराब है। स्मार्ट मीटर, सड़क, नाली, सफाई, राशन, आवास, किसानों को खाद-बीज की समस्या पर भी चर्चा हुई। श्री नवैया ने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं को संगठित रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथसंपर्क अभियान का उद्देश्य केवल संगठनात्मक संपर्क नहीं, बल्कि वास्तविक समस्याओं को उजागर करना और जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। समीक्षा के उपरांत निर्णय लिया गया कि श्री नवैया के नेतृत्व में कलेक्टर और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बलराम सिंह, रामगोपाल, और अन्य अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह अभियान ग्रामीण जनसमस्याओं और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर एक व्यापक जनजागरण अभियान का रूप लेता दिखाई दे रहा है।2
- लोकल न्यूज बीना भानगढ़ में कट्टे से हवाई फायर, युवक पर जानलेवा हमला — हालत गंभीर दहशत फैलाकर आरोपियों ने कट्टे की बट से पीटा, घायल युवक सागर रेफर भानगढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों की दहशत देखने को मिली है, जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर इलाके में डर का माहौल बनाया, फिर युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भानगढ़ से सामने आए इस मामले में नितिन कुर्मी, पिता अर्जुन कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, के साथ कुछ लोगों ने विवाद के चलते मारपीट की। जानकारी के अनुसार, मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शैतान उर्फ शिशुपाल यादव और राहुल यादव ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद कट्टे की बट से हमला कर नितिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया। भानगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Jagdish nagar1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया। यह है पूरा मामला स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई, लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी। शेष रह गई डाक आज शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने लगा दिया चक्काजाम मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों ने सर्वोदय चौक आकर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम लगते ही चौराहा के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें शेष रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप मंडी में होते हैं परेशान ढांड गांव के किसान आकाश यादव ने कहा सरकार ने जो अनाज का मूल्य तय किया उस मूल्य से भी कम दामों पर व्यापारी माल ले रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। ऐसे वक्त पर जब शादियों का दौर चल रहा है और किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता है तब यह व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं। किसान प्रमोद राय ने बताया कि गल्ला व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन की मिली भगत से किसानों को छल कपट करके लूटा जा रहा है। सेमरा गनपत गांव के किसान विवेक दांगी ने बताया कि बीना कृषि उपज मंडी लूट का अड्डा बन गई है। जहां किसानों का शोषण लगातार हो रहा है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौन है। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का व्यवहार किसानों के प्रति सही नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी बहाने से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे किसान आज बेहद परेशान है। यदि इसी तरह का व्यवहार रहा तो हम किसान मंडी में आना बंद कर देंगे। हम्मालों ने कहा उन्हें 14 प्रतिशत वृद्धि चाहिए बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत पर अड़े रहे। सचिव ने बीच का रास्ता निकालते हुए 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर कुछ हम्माल सहमत हुए, लेकिन पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा हम्मालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 क्विंटल से अधिक उपज होने पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।1