खनियाधाना में जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़ने का मामला सुलझा, CCTV से सामने आए तीन युवकों के नाम । जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र की खनियाधाना तहसील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर बना विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर फाड़ने वाले युवकों की पहचान किए जाने का दावा किया गया। बताया गया कि घटना से जुड़े युवकों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ के सामने युवकों के नाम बताए। मामले में महेंद्र यादव, अमित यादव और अवधेश यादव के नाम सामने आए हैं। तीनों को यादव समाज से संबंधित बताया जा रहा है। CCTV फुटेज से खुली मामले की परत जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। इसी बीच घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान किए जाने की बात कही गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उपस्थित लोगों को मामले से जुड़ी जानकारी दी। बताया गया कि पहचान सामने आने के बाद संबंधित युवकों द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है। धार्मिक विवाद नहीं, आपसी खींचतान की बात ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे किसी धार्मिक विवाद के बजाय स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चल रही आपसी खींचतान की बात सामने आई है।
खनियाधाना में जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़ने का मामला सुलझा, CCTV से सामने आए तीन युवकों के नाम । जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र की खनियाधाना तहसील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर बना विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर फाड़ने वाले युवकों की पहचान किए जाने का दावा किया गया। बताया गया कि घटना से जुड़े युवकों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ के सामने युवकों के नाम बताए। मामले में महेंद्र यादव, अमित यादव और अवधेश यादव के नाम सामने आए हैं। तीनों को यादव समाज से संबंधित बताया जा रहा है। CCTV फुटेज से खुली मामले की परत जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। इसी बीच घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान किए जाने की बात कही गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उपस्थित लोगों को मामले से जुड़ी जानकारी दी। बताया गया कि पहचान सामने आने के बाद संबंधित युवकों द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है। धार्मिक विवाद नहीं, आपसी खींचतान की बात ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे किसी धार्मिक विवाद के बजाय स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चल रही आपसी खींचतान की बात सामने आई है।
- मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को अब प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल से सुसज्जित होगा नया केन्द्रः सिंधिया *समाचार* *केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में रखी देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल डाक सेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, दो वर्षों में डाक विभाग के राजस्व में ₹2,155 करोड़ की अभूतपूर्व वृद्धि* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। यह केन्द्र डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के तंत्र को मजबूत करने के साथ मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह केन्द्र डाक विभाग को बदलते समय की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *अब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, शिवपुरी में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुरी में ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी भावना के साथ यह केन्द्र ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाएगा। बदलते समय के साथ डाक सेवाओं का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है और कर्मचारियों को इन परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। *देश के 7वें केन्द्र से मजबूत होगा डाक विभाग का प्रशिक्षण तंत्र* इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी का यह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर देश में पहले से संचालित छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटरों की शृंखला का विस्तार है। वर्तमान में सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरई और दरभंगा में ये केन्द्र संचालित हैं और प्रतिवर्ष लगभग 2,000 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और भारत के मध्य में स्थित शिवपुरी अपनी भौगोलिक स्थिति एवं कनेक्टिविटी के कारण राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां डाक कर्मचारियों को विशेषज्ञता आधारित, तकनीक-सक्षम और नई पीढ़ी के प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। *“डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ना है”* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ा जाए। इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में डाक विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है और पिछले दो वर्षों में विभाग ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जिस डाक विभाग में कभी वार्षिक राजस्व वृद्धि 100-200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करती थी, उसी विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में ₹13,218 करोड़ था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹15,296 करोड़ हो गया। यानी केवल एक वर्ष में ₹2,078 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डाक विभाग की बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक के बढ़ते उपयोग और नई सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है। *नई तकनीक, नए कौशल और नए भारत के लिए तैयार होगा डाक विभाग* सिंधिया ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से देश के नागरिकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार कर रहा है। शिवपुरी का नया पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर इस परिवर्तन को गति देगा और डाक कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए तैयार करेगा।2
- खनियाधाना में जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़ने का मामला सुलझा, CCTV से सामने आए तीन युवकों के नाम । जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र की खनियाधाना तहसील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर बना विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर फाड़ने वाले युवकों की पहचान किए जाने का दावा किया गया। बताया गया कि घटना से जुड़े युवकों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ के सामने युवकों के नाम बताए। मामले में महेंद्र यादव, अमित यादव और अवधेश यादव के नाम सामने आए हैं। तीनों को यादव समाज से संबंधित बताया जा रहा है। CCTV फुटेज से खुली मामले की परत जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। इसी बीच घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान किए जाने की बात कही गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उपस्थित लोगों को मामले से जुड़ी जानकारी दी। बताया गया कि पहचान सामने आने के बाद संबंधित युवकों द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है। धार्मिक विवाद नहीं, आपसी खींचतान की बात ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे किसी धार्मिक विवाद के बजाय स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चल रही आपसी खींचतान की बात सामने आई है।1
- नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर खौफनाक घटना: टपकेश्वर मंदिर के नीचे युवक पर जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर खौफनाक घटना: टपकेश्वर मंदिर के नीचे युवक पर जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर सिर में आई गंभीर चोट, भाजपा नेता बशर अली ने दिखाई मानवता; घायल को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज किया रेफर नरवर/शिवपुरी। नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर टपकेश्वर मंदिर के नीचे मंगलवार रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर कथित तौर पर शेर द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम चकरमपुर निवासी विकास कुशवाहा पुत्र करण सिंह कुशवाह नरवर से मणिखेड़ा डैम की ओर जा रहा था। इसी दौरान टपकेश्वर मंदिर के नीचे अचानक कथित तौर पर एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में विकास के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। भाजपा नेता ने घायल को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद वहां से गुजर रहे भाजपा नेता बशर अली ने मानवता दिखाते हुए अपनी टीम के साथियों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार दिलाने की पहल की। उन्होंने घटना की सूचना शिवपुरी पुलिस अधीक्षक एवं सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार को दी। साथ ही घायल युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और वन विभाग ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद नरवर-सतनवाड़ा मार्ग के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि युवक पर हमला किस जंगली जानवर ने किया था। फिलहाल घटना में शेर के हमले की बात कथित तौर पर सामने आई है, जबकि वन विभाग की जांच के बाद ही हमलावर जानवर की वास्तविक पहचान स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक घायल विकास कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। #Narwar #Satnawada #Shivpuri #NarwarNews #BreakingNews #TapkeshwarMandir #ShivpuriNews #WildAnimalAttack1
- भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में युवक की मौत के बाद हंगामा,परिजनों ने किया चक्काजाम1
- खाद के लिए फिर लगी किसानों की कतारें, कहीं दुकानें बंद तो कहीं स्टॉक खत्म क्षेत्र में एक बार फिर खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं कई जगह दुकानें बंद मिलने से किसान निराश होकर लौटे। किसानों का कहना है कि एक-एक कट्टे खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बुकिंग कर खाद लेने पहुंचे किसानों को भी कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। नए नियम लागू होने से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक खत्म किए जाने की चर्चा भी किसानों में है।1
- दिन में सुने मकान को बनाया चोरों ने निशाना , बेख़ौफ़ हुए चोर दिन दहाड़े सुने मकान को दीवार फोड़कर बना रहे थे निशाना -- सूचना मिलने पर पहुंची 112 पुलिस -- नगर एवं अंचल में बढ़ता नशा , जिसके चलते बढ़ रही है चोरियां --1
- 🚨 करैरा पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार करैरा। करैरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गिल्ला उर्फ कमल सिंह परिहार, पुत्र ठाकुरदास परिहार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चौका, थाना करैरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नाबालिगों से जुड़े मामलों में तत्परता से की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले की जांच जारी है। 🚨 करैरा पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार करैरा। करैरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गिल्ला उर्फ कमल सिंह परिहार, पुत्र ठाकुरदास परिहार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चौका, थाना करैरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नाबालिगों से जुड़े मामलों में तत्परता से की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।1
- शिवपुरी-पिछोर: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की FIR की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम पिछोर/भौती। भौती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले एक व्यक्ति उसे अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो। अपनी मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार सुबह शिवपुरी-पिछोर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करती और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी मांग पर कायम रहेंगे। शिवपुरी-पिछोर: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की FIR की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया जाम पिछोर/भौती। भौती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले एक व्यक्ति उसे अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो। अपनी मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार सुबह शिवपुरी-पिछोर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करती और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी मांग पर कायम रहेंगे।1