logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद के लिए फिर लगी किसानों की कतारें, कहीं दुकानें बंद तो कहीं स्टॉक खत्म क्षेत्र में एक बार फिर खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं कई जगह दुकानें बंद मिलने से किसान निराश होकर लौटे। किसानों का कहना है कि एक-एक कट्टे खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बुकिंग कर खाद लेने पहुंचे किसानों को भी कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। नए नियम लागू होने से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक खत्म किए जाने की चर्चा भी किसानों में है।

9 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
9 hrs ago

खाद के लिए फिर लगी किसानों की कतारें, कहीं दुकानें बंद तो कहीं स्टॉक खत्म क्षेत्र में एक बार फिर खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं कई जगह दुकानें बंद मिलने से किसान निराश होकर लौटे। किसानों का कहना है कि एक-एक कट्टे खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बुकिंग कर खाद लेने पहुंचे किसानों को भी कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। नए नियम लागू होने से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक खत्म किए जाने की चर्चा भी किसानों में है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खाद के लिए फिर लगी किसानों की कतारें, कहीं दुकानें बंद तो कहीं स्टॉक खत्म क्षेत्र में एक बार फिर खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं कई जगह दुकानें बंद मिलने से किसान निराश होकर लौटे। किसानों का कहना है कि एक-एक कट्टे खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बुकिंग कर खाद लेने पहुंचे किसानों को भी कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। नए नियम लागू होने से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक खत्म किए जाने की चर्चा भी किसानों में है।
    1
    खाद के लिए फिर लगी किसानों की कतारें, कहीं दुकानें बंद तो कहीं स्टॉक खत्म


क्षेत्र में एक बार फिर खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं कई जगह दुकानें बंद मिलने से किसान निराश होकर लौटे। किसानों का कहना है कि एक-एक कट्टे खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बुकिंग कर खाद लेने पहुंचे किसानों को भी कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। नए नियम लागू होने से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक खत्म किए जाने की चर्चा भी किसानों में है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को अब प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल से सुसज्जित होगा नया केन्द्रः सिंधिया *समाचार* *केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में रखी देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल डाक सेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, दो वर्षों में डाक विभाग के राजस्व में ₹2,155 करोड़ की अभूतपूर्व वृद्धि* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। यह केन्द्र डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के तंत्र को मजबूत करने के साथ मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह केन्द्र डाक विभाग को बदलते समय की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *अब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, शिवपुरी में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुरी में ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी भावना के साथ यह केन्द्र ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाएगा। बदलते समय के साथ डाक सेवाओं का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है और कर्मचारियों को इन परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। *देश के 7वें केन्द्र से मजबूत होगा डाक विभाग का प्रशिक्षण तंत्र* इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी का यह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर देश में पहले से संचालित छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटरों की शृंखला का विस्तार है। वर्तमान में सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरई और दरभंगा में ये केन्द्र संचालित हैं और प्रतिवर्ष लगभग 2,000 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और भारत के मध्य में स्थित शिवपुरी अपनी भौगोलिक स्थिति एवं कनेक्टिविटी के कारण राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां डाक कर्मचारियों को विशेषज्ञता आधारित, तकनीक-सक्षम और नई पीढ़ी के प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। *“डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ना है”* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ा जाए। इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में डाक विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है और पिछले दो वर्षों में विभाग ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जिस डाक विभाग में कभी वार्षिक राजस्व वृद्धि 100-200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करती थी, उसी विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में ₹13,218 करोड़ था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹15,296 करोड़ हो गया। यानी केवल एक वर्ष में ₹2,078 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डाक विभाग की बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक के बढ़ते उपयोग और नई सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है। *नई तकनीक, नए कौशल और नए भारत के लिए तैयार होगा डाक विभाग* सिंधिया ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से देश के नागरिकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार कर रहा है। शिवपुरी का नया पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर इस परिवर्तन को गति देगा और डाक कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए तैयार करेगा।
    2
    मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को अब प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल से सुसज्जित होगा नया केन्द्रः सिंधिया
*समाचार*
*केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में रखी देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल डाक सेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, दो वर्षों में डाक विभाग के राजस्व में ₹2,155 करोड़ की अभूतपूर्व वृद्धि*
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। यह केन्द्र डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के तंत्र को मजबूत करने के साथ मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह केन्द्र डाक विभाग को बदलते समय की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
*अब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, शिवपुरी में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण*
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुरी में ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी भावना के साथ यह केन्द्र ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाएगा। बदलते समय के साथ डाक सेवाओं का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है और कर्मचारियों को इन परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।
*देश के 7वें केन्द्र से मजबूत होगा डाक विभाग का प्रशिक्षण तंत्र*
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी का यह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर देश में पहले से संचालित छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटरों की शृंखला का विस्तार है। वर्तमान में सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरई और दरभंगा में ये केन्द्र संचालित हैं और प्रतिवर्ष लगभग 2,000 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और भारत के मध्य में स्थित शिवपुरी अपनी भौगोलिक स्थिति एवं कनेक्टिविटी के कारण राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां डाक कर्मचारियों को विशेषज्ञता आधारित, तकनीक-सक्षम और नई पीढ़ी के प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*“डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ना है”*
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ा जाए। इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में डाक विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है और पिछले दो वर्षों में विभाग ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि जिस डाक विभाग में कभी वार्षिक राजस्व वृद्धि 100-200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करती थी, उसी विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में ₹13,218 करोड़ था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹15,296 करोड़ हो गया। यानी केवल एक वर्ष में ₹2,078 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डाक विभाग की बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक के बढ़ते उपयोग और नई सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है।
*नई तकनीक, नए कौशल और नए भारत के लिए तैयार होगा डाक विभाग*
सिंधिया ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से देश के नागरिकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार कर रहा है। शिवपुरी का नया पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर इस परिवर्तन को गति देगा और डाक कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए तैयार करेगा।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खनियाधाना में जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़ने का मामला सुलझा, CCTV से सामने आए तीन युवकों के नाम । जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र की खनियाधाना तहसील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर बना विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर फाड़ने वाले युवकों की पहचान किए जाने का दावा किया गया। बताया गया कि घटना से जुड़े युवकों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ के सामने युवकों के नाम बताए। मामले में महेंद्र यादव, अमित यादव और अवधेश यादव के नाम सामने आए हैं। तीनों को यादव समाज से संबंधित बताया जा रहा है। CCTV फुटेज से खुली मामले की परत जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। इसी बीच घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान किए जाने की बात कही गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उपस्थित लोगों को मामले से जुड़ी जानकारी दी। बताया गया कि पहचान सामने आने के बाद संबंधित युवकों द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है। धार्मिक विवाद नहीं, आपसी खींचतान की बात ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे किसी धार्मिक विवाद के बजाय स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चल रही आपसी खींचतान की बात सामने आई है।
    1
    खनियाधाना में जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़ने का मामला सुलझा, CCTV से सामने आए तीन युवकों के नाम
। जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र की खनियाधाना तहसील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए बैनर-होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर बना विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। मंगलवार को घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर फाड़ने वाले युवकों की पहचान किए जाने का दावा किया गया।
बताया गया कि घटना से जुड़े युवकों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ के सामने युवकों के नाम बताए। मामले में महेंद्र यादव, अमित यादव और अवधेश यादव के नाम सामने आए हैं। तीनों को यादव समाज से संबंधित बताया जा रहा है।
CCTV फुटेज से खुली मामले की परत
जन्माष्टमी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। इसी बीच घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान किए जाने की बात कही गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उपस्थित लोगों को मामले से जुड़ी जानकारी दी। बताया गया कि पहचान सामने आने के बाद संबंधित युवकों द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है।
धार्मिक विवाद नहीं, आपसी खींचतान की बात
ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे किसी धार्मिक विवाद के बजाय स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चल रही आपसी खींचतान की बात सामने आई है।
    user_Insideshivpuri
    Insideshivpuri
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छबड़ा में खाद का महासंकट! आधी रात से कतारों में खड़े अन्नदाता, सिस्टम बेखबर! 🚜💔
    1
    छबड़ा में खाद का महासंकट! आधी रात से कतारों में खड़े अन्नदाता, सिस्टम बेखबर! 🚜💔
    user_Naval suman Ajmera
    Naval suman Ajmera
    बारां, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रात के 9:30 बजे तक बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ रात को भी मदद के लिए खड़ा रहता है #श्योपुर #बल्लू #sheopur #मध्यप्रदेश #trending #viral
    1
    रात के 9:30 बजे तक बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ रात को भी मदद के लिए खड़ा रहता है #श्योपुर #बल्लू #sheopur #मध्यप्रदेश #trending #viral
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • छबड़ा में धरणीधर जन्मोत्सव पर भक्ति और एकता का संगम, विशाल शोभायात्रा ने मोहा मन।* छबड़ा(बारां)धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छबड़ा में इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ। समस्त धाकड़ समाज (नागर-मालव-किराड़) तहसील छबड़ा, जिला बारां के तत्वावधान में बुधवार को भक्ति, उत्साह और एकता से भरी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रथ-घोड़े, बैंड-बाजे और जयकारों से गूंजा छबड़ा,दोपहर 12 बजे मालव-धाकड़ धर्मशाला, सालपुरा रोड़, जेल बिल्डिंग के पीछे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान धरणीधर का आकर्षक रथ, सजे-धजे घोड़े, बैंड-बाजों की मधुर धुन और महिलाओं की सजी-धजी टोलियों ने सभी का मन मोह लिया। सफेद वस्त्र और भगवा साफों में सजे समाज के पुरुष, सिर पर धरणीधर का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा झुलूस के रूप में सलपुरा मुख्य रोड़ से होते हुए,अहिंसा सर्किल,चन्द्रशेखर आजाद सर्किल होते हुए, धरनावदा चौराहा से धान मंडी, स्टेशन रोड़ से होते हुए छबड़ा कृषि उपज मंडी के प्रांगण पहुंची, जहां यह विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। पूरे मार्ग में "जय धरणीधर, जय धाकड़" के गगनभेदी नारों से पंडाल गूंज उठा। *पुष्प वर्षा और महाआरती* मार्ग में अन्य समाज बंधुओं ने भी पुष्प वर्षा कर धरणीधर महाराज के झुलूस का भव्य स्वागत किया। धान मंडी, स्टेशन रोड़ स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महाआरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण और स्नेहभोज (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर छबड़ा क्षेत्र के सभी गांवों में निवासरत नागर, मालव और किराड़ धाकड़ समाज के बंधुओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सपरिवार झुलूस में भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन को लेकर समाज बंधुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा सभी से अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। *एस.एल. नागर ने दी बधाई* धरणीधर जयंती के इस सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के प्रांतीय प्रवक्ता एस.एल. नागर ने वीडियो संदेश जारी कर आयोजन समिति के अध्यक्ष, उनकी पूरी कार्यकारिणी और नागर, मालव, किराड़ तीनों अंगों के सभी समाज बंधुओं को सुंदर आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने आग्रह किया कि इसी तरह समाज के तीनों अंग समय-समय पर मिलते रहें, समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर युवाओं का मार्गदर्शन करें और समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करें।जय हिंद, जय धाकड़, जय धरणीधर!
    4
    छबड़ा में धरणीधर जन्मोत्सव पर भक्ति और एकता का संगम, विशाल शोभायात्रा ने मोहा मन।*

छबड़ा(बारां)धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छबड़ा में इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ। समस्त धाकड़ समाज (नागर-मालव-किराड़) तहसील छबड़ा, जिला बारां के तत्वावधान में बुधवार को भक्ति, उत्साह और एकता से भरी विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
रथ-घोड़े, बैंड-बाजे और जयकारों से गूंजा छबड़ा,दोपहर 12 बजे मालव-धाकड़ धर्मशाला, सालपुरा रोड़, जेल बिल्डिंग के पीछे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान धरणीधर का आकर्षक रथ, सजे-धजे घोड़े, बैंड-बाजों की मधुर धुन और महिलाओं की सजी-धजी टोलियों ने सभी का मन मोह लिया। सफेद वस्त्र और भगवा साफों में सजे समाज के पुरुष, सिर पर धरणीधर का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा झुलूस के रूप में सलपुरा मुख्य रोड़ से होते हुए,अहिंसा सर्किल,चन्द्रशेखर आजाद सर्किल होते हुए, धरनावदा चौराहा से धान मंडी, स्टेशन रोड़ से होते हुए छबड़ा कृषि उपज मंडी के प्रांगण पहुंची, जहां यह विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। पूरे मार्ग में "जय धरणीधर, जय धाकड़" के गगनभेदी नारों से पंडाल गूंज उठा।
*पुष्प वर्षा और महाआरती*
मार्ग में अन्य समाज बंधुओं ने भी पुष्प वर्षा कर धरणीधर महाराज के झुलूस का भव्य स्वागत किया। धान मंडी, स्टेशन रोड़ स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महाआरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण और स्नेहभोज (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर छबड़ा क्षेत्र के सभी गांवों में निवासरत नागर, मालव और किराड़ धाकड़ समाज के बंधुओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सपरिवार झुलूस में भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन को लेकर समाज बंधुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा सभी से अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।
*एस.एल. नागर ने दी बधाई*
धरणीधर जयंती के इस सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के प्रांतीय प्रवक्ता एस.एल. नागर ने वीडियो संदेश जारी कर आयोजन समिति के अध्यक्ष, उनकी पूरी कार्यकारिणी और नागर, मालव, किराड़ तीनों अंगों के सभी समाज बंधुओं को सुंदर आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने आग्रह किया कि इसी तरह समाज के तीनों अंग समय-समय पर मिलते रहें, समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर युवाओं का मार्गदर्शन करें और समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करें।जय हिंद, जय धाकड़, जय धरणीधर!
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    4 hrs ago
  • जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद धाकड़ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और भगवान धरणीधर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे *धानमंडी प्रांगण* से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। मार्ग में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान कस्बेवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं तोरण द्वार सजाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सजी भगवान धरणीधर की आकर्षक एवं दिव्य झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा *ढोलम चौराहा स्थित शांति कुंज* पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ एक गरिमामयी समापन सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान श्री धरणीधर के चित्र पर तिलक-वंदन और माल्यार्पण के साथ हुई। धरणीधर सेवा समिति के अध्यक्ष *सत्यनारायण मालव* एवं पूर्व प्रधान *चौथमल धाकड़*, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन *मुरारी लाल धाकड़*, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष *रामप्रसाद नागर*, सरपंच बमोरीघाटा *प्रियंका नागर*, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष *जीतेन्द्र नागर*, पंचायत समिति सदस्य *मूलचंद मालव*, *प्रदीप नागर* मंचासीन रहे। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और भगवान धरणीधर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आयोजन समिति के प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के मुस्तैद सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में महा आरती का आयोजन किया गया एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मंच का संचालन *अशोक नागर* ने किया।
    4
    जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु

जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु
छीपाबड़ौद / बारां
छीपाबड़ौद धाकड़ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और भगवान धरणीधर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा दोपहर 1 बजे *धानमंडी प्रांगण* से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। मार्ग में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान कस्बेवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं तोरण द्वार सजाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सजी भगवान धरणीधर की आकर्षक एवं दिव्य झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा *ढोलम चौराहा स्थित शांति कुंज* पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ एक गरिमामयी समापन सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान श्री धरणीधर के चित्र पर तिलक-वंदन और माल्यार्पण के साथ हुई।
धरणीधर सेवा समिति के अध्यक्ष *सत्यनारायण मालव* एवं पूर्व प्रधान *चौथमल धाकड़*, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन *मुरारी लाल धाकड़*, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष *रामप्रसाद नागर*, सरपंच बमोरीघाटा *प्रियंका नागर*, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष *जीतेन्द्र नागर*, पंचायत समिति सदस्य *मूलचंद मालव*, *प्रदीप नागर* मंचासीन रहे। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और भगवान धरणीधर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
आयोजन समिति के प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के मुस्तैद सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में महा आरती का आयोजन किया गया एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मंच का संचालन *अशोक नागर* ने किया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • HPV टीकाकरण महाअभियान में पहले दिन 105 बालिकाओं को लगा टीका शाहाबाद उपखंड सहित पूरे ब्लॉक के अस्पतालों में 1 और 2 सितंबर को HPV टीकाकरण महाअभियान के तहत मेगा कैंप लगाए गए। पहले दिन कुल 105 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की सभी बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। ब्लॉक के सभी एसडीएच, सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से योग्य बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है।
    1
    HPV टीकाकरण महाअभियान में पहले दिन 105 बालिकाओं को लगा टीका


शाहाबाद उपखंड सहित पूरे ब्लॉक के अस्पतालों में 1 और 2 सितंबर को HPV टीकाकरण महाअभियान के तहत मेगा कैंप लगाए गए। पहले दिन कुल 105 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की सभी बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। ब्लॉक के सभी एसडीएच, सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से योग्य बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.