*NH-44 पर स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर* सिवनी से मोहगांव तक सैकड़ों लाइटें लगीं, लेकिन चालू नहीं—रिंग रोड पर बढ़ा खतरा सिवनी : सिवनी से मोहगांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें केवल दिखावा बनकर रह गई हैं। सैकड़ों की संख्या में लगाए गए ये पोल और लाइटें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। छिंदवाड़ा रोड पर बनी रिंग रोड की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें होने के बावजूद रात में घना अंधेरा छा जाता है। सिवनी से कलबोड़ी, सुकतरा होते हुए मोहगांव तक यही हाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं, करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए इन लाइटों का उपयोग न होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके।
*NH-44 पर स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर* सिवनी से मोहगांव तक सैकड़ों लाइटें लगीं, लेकिन चालू नहीं—रिंग रोड पर बढ़ा खतरा सिवनी : सिवनी से मोहगांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें केवल दिखावा बनकर रह गई हैं। सैकड़ों की संख्या में लगाए गए ये पोल और लाइटें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। छिंदवाड़ा रोड पर बनी रिंग रोड की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें होने के बावजूद रात में घना अंधेरा छा जाता है। सिवनी से कलबोड़ी, सुकतरा होते हुए मोहगांव तक यही हाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं, करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए इन लाइटों का उपयोग न होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके।
- नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हॉकी ग्राउंड सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सिवनी श्रीमती नेहा मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना तथा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी ग्राउंड सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बालक-बालिकाओं में सामाजिक जागरूकता का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को “खेलो इंडिया” योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैस, परामर्शदाता श्रीमती संध्या सनोडिया, जिला खेल प्रशिक्षक वर्ग-1 संगीता सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।1
- NH-44 पर स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर सिवनी से मोहगांव तक सैकड़ों लाइटें लगीं, लेकिन चालू नहीं—रिंग रोड पर बढ़ा खतरा सिवनी : सिवनी से मोहगांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें केवल दिखावा बनकर रह गई हैं। सैकड़ों की संख्या में लगाए गए ये पोल और लाइटें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। छिंदवाड़ा रोड पर बनी रिंग रोड की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें होने के बावजूद रात में घना अंधेरा छा जाता है। सिवनी से कलबोड़ी, सुकतरा होते हुए मोहगांव तक यही हाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं, करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए इन लाइटों का उपयोग न होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके।1
- तिरोड़ी थाना क्षेत्र के दिग्धा गांव में पिछले दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह करीब 08 बजे गांव के मुड़ीबोड़ी तालाब में मिला है। तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरता देखकर महकेपार चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की पुष्टि की। मृतक की पहचान शिशुपाल पिता दीनाराम वाघाड़े उम्र 40 वर्ष निवासी दिग्धा के रुप में हुई है।1
- पोषण पखवाड़ा शिविर: 93 महिलाओं-बच्चों को मिला मुफ्त इलाज और पोषण सलाह1
- सिवनी ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग. ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा हादसा. विद्युत विभाग में सप्लाई की बंद, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू. डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड डोरली छतरपुर की घटना1
- वारासिवनी। सांदीपनि टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के 11 विद्यार्थियों का चयन विज्ञान मंथन यात्रा हेतु किया गया है। संस्था प्राचार्य हुमराज पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिशा निर्देशों के तहत किया गया है। यह कार्यक्रम मिशन एक्सीलेंस के अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस योजना में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं से कुमारी रानी पंचेश्वर, कुमारी माही पटले, कुमारी गरिमा सिंह कोहरे, हर्ष नेमा, पीयूष बाहेश्वर, उज्जवल बारमाटे, कक्षा 11 वीं से कुमारी हेमा उइके, कुमारी रीना वाडिवा, कुमारी टीना मर्सकोले, कक्षा 12 वीं से कुमारी अश्मि बिसेन, प्रियांशु चौधरी शामिल है। जो 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक अनुसंधान केंद्र ईसरो के विभिन्न केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान संस्था के शिक्षक प्रवीण राणा मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। चयनित विद्यार्थियों का दल 19 अप्रैल 2026 को वारासिवनी बस स्टैंड से निजी यात्री बस से विज्ञान भवन भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के परिजन, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण व उनके शुभचिंतकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- सांप दिखाने का खेल पड़ा भारी, पिटारा खुलते ही जिला पंचायत सदस्य पर हमला, मचा हड़कंप1
- रविवार 19 अप्रैल को समूचे क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शाम 05 नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ब्रहम समाज के लोग महिला-पुरूष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में डीजे में संगीत की धुन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में भगवान परसुराम की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। ब्रह्म समाज के द्वारा दो दिवसीय महोत्सव का मनाया गया। जिसमें 18 अप्रैल को श्री राम भवन में मातृ शक्तियों और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।1
- 15 दिन से सूखा छिंदवाड़ा में मटके थामे भूखे-प्यासे लोग, मेयर-कमिश्नर का मांगा इस्तीफा! छिंदवाड़ा शहर में जलसंकट ने मचाया हाहाकार। वार्ड 29 सहित तीन वार्डों में 15 दिनों से पानी का नामोनिशान नहीं। नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह खाली मटके थामे पानी की टंकी पर धरना दिया। वार्ड 29 के पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में लोगों ने मेयर और निगम कमिश्नर का इस्तीफा मांगा। निगम कर्मियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी सोमवार तक पानी नहीं आया तो मंगलवार को कलेक्टर के सामने 'हल्ला बोल' आंदोलन होगा!प्रदर्शन सुबह 10 से 11:30 बजे तक चला।1