*सेंधवा में जानवर का खौफ पहले इंसान पर हमला, अब बकरे को बनाया शिकार देखिए सेंधवा शहर के जोगवाड़ा रोड इलाके में इन दिनों एक अज्ञात जानवर का खौफ बना हुआ है। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में डर का माहौल है दो दिन पूर्व इसी अज्ञात जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला किया था, और अब एक बार फिर उसने एक बकरे को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना जोगवाड़ा रोड स्थित मदरसे वाली गली की है स्थानीय निवासी अकरम मंसूरी के अनुसार, घटना रात करीब 2 से 4 बजे के बीच हुई, जब अज्ञात जानवर ने बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। बकरे की कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह अज्ञात और खतरनाक जानवर है कौन
*सेंधवा में जानवर का खौफ पहले इंसान पर हमला, अब बकरे को बनाया शिकार देखिए सेंधवा शहर के जोगवाड़ा रोड इलाके में इन दिनों एक अज्ञात जानवर का खौफ बना हुआ है। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में डर का माहौल है दो दिन पूर्व इसी अज्ञात जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला किया था, और अब एक बार फिर उसने एक बकरे को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना जोगवाड़ा रोड स्थित मदरसे वाली गली की है स्थानीय निवासी अकरम मंसूरी के अनुसार, घटना रात करीब 2 से 4 बजे के बीच हुई, जब अज्ञात जानवर ने बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। बकरे की कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह अज्ञात और खतरनाक जानवर है कौन
- घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27-28.04.2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा सुभाष मार्केट, बड़वाह स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । आरोपियों ने दुकान से 07 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 04 कीपैड मोबाइल चोरी कर लिए थे । उक्त घटना पर थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस कार्यवाही उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी की दुकान व आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नावघाट खेड़ी क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल बेचने से प्राप्त रकम के बंटवारे को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं । सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल नावघाट खेड़ी पहुंची एवं घेराबंदी कर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर टीम ने पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम लल्ला एवं शिवम होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से में आए 02 मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । प्रकरण में शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है जिन्हे भी शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा । *गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम* 1. लल्ला पिता डाया चारण उम्र 19 साल निवासी रावत पलासिया थाना बड़वाह 2. शिवम पिता रामकरण धौबे जाति भील उम्र 24 साल निवासी रिछफल थाना नर्मदा नगर हाल मुकाम चंदनगढ़ ओंकारेश्वर2
- बड़वानी जिले की राजपुर पुलिस ने 7 जुवारीयो को गिरफ्तार किया है जिनसे मोटरसाइकिलों सहित एक पिक वाहन और नगदी जब्त किया हे।1
- जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई1
- कबीर भजन गायक पद्मश्री कालूराम जी बामनिया के मुखारविंद से संत कबीर साहब की अमृतमयी वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। उनके भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया ll इस अवसर पर मुख्य रूप मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राम अटेला, सावन मकवाना, गोविन्द मेहर, सुरेश मालवीय, सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ll संत कबीर साहब के विचार समाज में प्रेम, समरसता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश देते हैं। इस दिव्य संध्या में उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं अपार आनंद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर सभी समाजजनों, आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का मनोज परमार ने आत्मीय स्नेह एवं हृदय से आभार व्यक्त किया अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने संत कबीर साहब के विचार सदैव मानव समाज को सत्य, सद्भाव और एकता की राह दिखाते रहें4
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का किया काम- जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे तपती दोपहरी में मांगा महिलाओं का अधिकार, भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन खरगोन। भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में और इसके पारित न होने के विरोध में भाजपा कार्यालय पर व्यापक जन आंदोलन व जन आक्रोश रैली आयोजित कीं। मातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के सम्मान व अधिकार विरोधी दल करार दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश की अधिक से अधिक महिलाएं संसद और विधानसभा तक पहुंचें, लेकिन विपक्षी पार्टियां इस दिशा में बाधा डालने का काम कर रही हैं. इसके विरोध में आज भाजपा सहित देश की महिलाएं आहत है। यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ा एक व्यापक अभियान है. भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी. श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रूप में सरकार का अभिनंदन किया. इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में लागू करने के लिए लाया गया, जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया. यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देश भर की महिलाओं के मन में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल ने बिल का विरोध कर महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। आधी आबादी की भावनाएं आहत हुई है। जिला संयोजक अनिता बंसल ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने का एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे लेकर हमेशा विरोध और भ्रम फैलाने की राजनीति की है. जिला मंत्री अमिता मंत्री ने कहा कांग्रेस खुद को बिल का समर्थकों बताकर महिला हितैषी होने के ढोंग कर रही है। महिलाएं कांग्रेस के चाल, चरित्र को समझ गई है। इन्हें आगामी समय में महिलाये अपनी शक्ति का अहसास कराएगी। सभा को ज्योति येवतिकर, जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर, नपाध्यक्ष छाया जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रतोरिया, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन मंचासीन रहे। संचालन पूर्वा व्यास ने किया। आभार शीला पटेल ने माना। इस दौरान शुभा खोड़े, सरपंच गांजा डावर, वीणा जायसवाल, माया खोड़े, रंगा डावर, बेबी बाई मंडलोई, पार्षद संध्या दांगी, मीनाक्षी मुछाल, साधना बड़ोले, सुनीता गंगले, यामिनी सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया बैठक के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के द्वारा नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, महिलाओं के अधिकारो पर वार, कांग्रेस है इसका जिम्मेदार, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, मां की गरिमा रखनी होगी, अपमन करने वालो को सजा देनी होगी, जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिये आक्रोश भरे नारे लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे,मंत्री प्रकाश ठाकुर, महामंत्री हरिसिंह चावड़ा, जिला मांगीलाल गाडगे, मंत्री जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल, कोषाध्यक्ष भीमसिंह जाधव, अजा मौर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर भालसे, मण्डल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, एल्डर मेन युवराज व्यास, गोकुल वर्मा आदि मौजूद रहे।6
- Post by Dinesh Chandra Rathore1