उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘हैबिट चेंज अभियान’ का दूसरा चरण जारी गुमला: जिले में नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में हैबिट चेंज अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों की रोजमर्रा की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव रखना है।उपायुक्त के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं स्वास्थ्यकर दिनचर्या को व्यवहार में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह माना गया है कि आदतों में सुधार से ही बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर रूप से संभव हो पाता है।हैबिट चेंज अभियान के पहले चरण की सफलता के पश्चात इसका दूसरा चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से जारी है, जो 15 फरवरी तक चलाई जाएगी। लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन LS, CDPO एवं समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण कर केंद्र की स्वच्छता, बच्चों की आदतों में बदलाव तथा अभिभावकों की सहभागिता की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों के साथ संवाद, व्यवहारिक गतिविधियाँ एवं अभिभावकों को परामर्श के माध्यम से स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ बचपन हर बच्चे का अधिकार है। बच्चों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर आदतों का विकास तभी संभव है, जब घर और आंगनबाड़ी केंद्र दोनों स्तरों पर समान रूप से प्रयास किए जाएँ।इस क्रम में उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से संवेदनशील अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए घर में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ आदतें अपनाएँ एवं बच्चों को भी नियमित रूप से अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करें। आपकी छोटी-सी पहल आपके बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकती है।क्योंकि आदत बदलेगी, तभी तो भविष्य बदलेगा।

- गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......1
- डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी। बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।1
- गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है3
- *Breaking News* *♦️बगीचा से बड़ी ख़बर आ रही है, रौनी घाट में हाईवा ट्रक ने यात्री बस को मारी ठोकर* *♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़* *𝐌𝐨. 𝟕𝟗𝟕𝟒𝟓𝟎𝟕𝟑𝟖𝟔*1
- ग्रामीण मजदूर महिलाओं ने आवेदन के माध्यम से पंचायत स्तर रोजगार उपलब्ध कराने का किया मांग1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।1
- छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा कर एवं शास्ति बकाया होने पर 5 वाहनों को कार्यलय पंडरापाठ चौकी में जप्त किया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं,अन्यथा नियमानुसार कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1