गंगापुर सिटी बंगाल–असम एवं कई राज्यों के चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न का माहौल जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास कर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया मिठाई भी बाटी“सोनार बंगला के सपने को मिला आधार, ममता दीदी की नीतियों को जनता ने नकारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन के बाद गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यक्रम जयपुर बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल की भी उपस्थिति रही। भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले समर्थन से “सोनार बंगला” के सपने को मजबूती मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता ममता बनर्जी की नीतियों से असंतुष्ट रही भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर वहीं असम की जनता ने भी विकास के मुद्दों पर भाजपा को लगातार समर्थन दिया है। कार्यक्रम में विनोद अटल, जमनालाल वैष्णव, मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, ओमप्रकाश डंगायच, एडवोकेट घनश्याम सिंह, ब्रिजेन्द्र गुर्जर, सावित्री शर्मा, ओमप्रकाश पटेल, गोपाल धामोनिया, ओमप्रकाश कटारिया, कमलेश महावर, राजू हबीबपुर, मनोज सोनी, भगवान सिंधी, वीरू बजाज, गोपाल गर्ग, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, नितेश मोदी, बत्तीलाल, सीताराम गुर्जर, अंकित तंवर, रामचरण, नानकचंद, गोविंद पाराशर, गौरव मंगल, वेदप्रकाश शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📍 रिपोर्ट: गंगापुर सिटी

- बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता 365 दिन चुनावी मोड पर रहते हुए कार्य करते हैं टोडाभीम शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज की अध्यक्षता में हुई संपन्न बैठक में मां भारती, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ विधिवत् की गई वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत ने कहा की भाजपा का देश के अनन्य राज्यों में जीत का मुख्य श्रेय बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख और मंडल अध्यक्षों को जाता है, भाजपा की विचारधारा-कार्यप्रणाली सबसे भिन्न है जिला उपाध्यक्ष श्री अमित पारीक ने आने वाले समय में मंडल में बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों को प्राथमिकता देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में हमें एक साथ होकर के कार्य करना है। उन्होंने बताया की टोडाभीम शहर में प्रशासनिक रूप से नगरपालिका विस्तार के साथ ही अब संगठन विस्तार हुआ है जिसमें भीमपुर, कानेटी, महेन्द्र वाडा, त्रिशूल सहित 23 बुथो पर टोडाभीम शहर मंडल का कार्य क्षेत्र रहेगा भाजपा शहर अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए साल के 365 दिन चुनावी मोड पर रहता है उन्होंने कहा की संगठन विस्तार कार्य कर बहुत जल्द नये बुथो से कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जायेंगे कार्यक्रम पश्चात् पश्चिम बंगाल ,असम और पण्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत का जश्न मनाया गया सभी कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर महामंत्री संजय कटारा, रमेश सैनी, अनंत पारीक,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संजय गहलोत, घनश्याम गुप्ता, विष्णु कंटक मिडिया प्रभारी लोकेश बागोरिया, पार्षद मनोज सोनी, सुल्तान प्रजापति, मंत्री अशोक सैन, विवेक शर्मा, विश्राम जांगिड़, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, एसटी मोर्चा शेर सिंह मीणा , अल्पसंख्यक मोर्चा हबीब फारूकी, प्रहलाद गहलोत, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता रही।2
- सवाई माधोपुर: नगर पालिका के अफसरों को आदेश की भी परवाह नहीं है। शायद इसी कारण से शहर में लगी रोड़ लाइटों को दिन में भी बंद नहीं किया जाता है। इससे एक ओर बिजली की बर्बादी होती ही है साथ ही पालिका को इसका बिल भी अधिक चुकाना पड़ता है। लेकिन इससे नगर पालिका के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। बिजली की बचत करने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही है। वहीं उच्च अधिकारियों ने फालतू में बिजली की खपत न हो इसके लिए नगर पालिका की रोड़ लाइटों को दिन में न जलाने के निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए थे। दिन में लाइट जलते मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी कहा गया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। रात को मार्ग प्रकाश के लिए जलाई जाने वाली रोड़ लाइटें दिन में भी नहीं बंद की जा रही या फिर तकनीकी खराबी भी हो सकती हैं। बिजली आते ही यह लाइटें जलने लगती हैं। सवाई माधोपुर मुख्यालय के रणथंभौर सर्किल से आलनपुर मार्ग को जाने वाले मार्ग की रोड़ लाईटें दिन में जलते देखा जा सकता हैं।1
- Post by जनहित आवाज1
- दौसा, 5 मई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई द्वारा संचालित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय योजना" के तहत आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला है। योजना की अंतिम तिथि 24 अप्रैल तक कुल 6270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर विकास न्यास के सचिव मूलचंद लूणिया ने बताया कि आमजन की बढ़ती रुचि को देखते हुए भूखंडों की श्रेणीवार संख्या में आवश्यक संशोधन किया गया। संशोधित विवरण के अनुसार ईडब्ल्यूएस (3 लाख रुपये तक आय) श्रेणी में 355 भूखंडों के लिए 3102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एलआईजी (3 से 6 लाख रुपये आय) में 197 भूखंडों के लिए 1305 आवेदन, एमआईजी-ए (6 से 12 लाख रुपये आय) में 7 भूखंडों के लिए 423 आवेदन, एमआईजी-बी (12 से 18 लाख रुपये आय) में 260 भूखंडों के लिए 913 आवेदन तथा एचआईजी (18 लाख रुपये से अधिक आय) श्रेणी में 180 भूखंडों के लिए 527 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 999 भूखंडों के लिए 6270 आवेदन दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशन में ई-लॉटरी की प्रक्रिया के लिए कार्यालय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही लॉटरी की तिथि घोषित की जाएगी। इसकी सूचना समाचार पत्रों तथा न्यास की आधिकारिक वेबसाइट2
- सवाई माधोपुर से खबर खबर का असर शासन , प्रशासन आया हरकत में। सड़कों को खोदकर भूले, आम जनता परेशान, हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड, सेक्टर 2, श्याम वाटिका रोड पर सड़क निर्माण कार्य एवं सीवरेज का कार्य 3 महीने से था प्रभावित। दो दिन पहले की थी खबर प्रकाशित। लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर रुडिप द्वारा सीवरेज का किया जा रहा कार्य चालू। स्थानीय लोगों को एवं स्कूल में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को गड्ढे एवं गंदगी से मिलेगी निजात।1
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल परअत्याचार किया जा रहा है यह वीडियो पूरी देखो1
- वार्ड नंबर 43 चौपडा कुंआ में गंदगी से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन नगर परिषद की लापरवाही हिण्डौन वार्ड नंबर 43 चौपडा कुंआ में गंदगी से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।मंगलवार दोपहर 2 बजे किए गए विरोध प्रदर्शन में लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही के आरोप लगाए है।लोगों ने बताया कि नालियों का पानी ओवर फ्लो हो रहा है, सीवरैज का पानी सड़क पर बाहर जमा हुआ है, जिसकी बदबू से आमजन परेशान है।इस संबंध में नगर परिषद की जिम्मेदारों ने कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।3
- Post by जनहित आवाज1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। MDR-48 (1979-84 सैंक्शन) को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील मार्ग पर कुण्डल मैंने चौराहे से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की छत के ऊपर बनी दीवार गिर गई और छत की चार पट्टियों में दरारें आ गईं। हादसे के वक्त घर में लोग सो रहे थे, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक ड्राईवर शराब के नशे में दूत था। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत कोलवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद कोलवा थाना पुलिस 1 घंटे में मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अगले दिन सुबह पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद मकान में फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। मामले में आपसी समझौते के तहत ट्रक चालक द्वारा मकान मालिक को 10 हजार रुपए देकर राजीनामा कर लिया गया। हालांकि इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।4