गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।
गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।
- किसान पर जंगली सूअर ने हमलाकर ली जान: खेत में चरी काटते समय हमला, तीन घायल; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के कल्याणपुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 61 साल के किसान उदयराज पाल की जान चली गई। वह अपने खेत में चरी काट रहे थे। इसी दौरान खेत की ओर जा रहे गांव के विवेक पाल पर भी सूअर ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी गांव परसौहा के प्रिंस गुप्ता पर भी सूअर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सरकारी राशन की दुकान से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने यह देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से सूअर को भगाने की कोशिश की। लोगों को आता देख सूअर उदयराज को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। उदयपुर गांव के 25 साल के राजेंद्र भी शनिवार सुबह खेत की ओर गए थे। जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर राजेंद्र घर पहुंचे तो उनके परिवार में डर का माहौल बन गया। लगातार हुई इन घटनाओं से आसपास के गांवों में डर फैल गया है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आसपास के इलाके में निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतक उदयराज पाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा बेटा संतोष कुमार और दो शादीशुदा बेटियां हैं।1
- अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी लखनऊ से घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने कथित तौर पर किया पीछा अमेठी बायपास के पास ओवरटेक कर स्कॉर्पियो पर फायरिंग का आरोप पीड़ित के अनुसार 3 राउंड फायर सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी1
- हवा के झोंकों संग झमाझम बारिश, धान की फसल को मिली संजीवनी, किसानों के खिले चेहरे बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार और आसपास के इलाकों में शनिवार शाम हवा के झोंकों के साथ हुई झमाझम बारिश ने उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। घंटों तक हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं खेतों में भी रौनक लौट आई। बारिश और हवा के बीच मौसम में आए बदलाव से किसानों को धान की फसल के बेहतर विकास की उम्मीद जगी है। खासकर बाली निकल रहे धान के लिए यह बारिश काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल की बढ़वार को मदद मिलने की उम्मीद है, वहीं बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, धान की फसल के लिए बारिश को किसानों ने फायदेमंद बताया। इस समय कई खेतों में धान की बालियां निकल रही हैं, ऐसे में बारिश से खेतों में नमी बनी रहने और फसल के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवा के कारण जिन खेतों में धान की फसल अधिक ऊंची हो चुकी है, वहां फसल गिरने की आशंका भी बनी रहती है। देहली बाजार निवासी किसान खुनखुन ने बताया कि शनिवार शाम हुई बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। लंबे समय से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं, खेतों में नमी बढ़ने से धान की फसल को भी फायदा मिलेगा। बाली निकल रहे धान के लिए इस समय बारिश काफी उपयोगी है।किसान गोविंद यादव ने बताया कि उनकी धान की फसल तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में बारिश होने से फसल की बढ़वार को और गति मिलेगी। हवा के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक आई है और किसानों को भी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समय पर बारिश होने से धान की फसल को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। भेलई-देहली क्षेत्र के किसान हृदयराम ने बताया कि इस बार धान की फसल के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। ऐसा लग रहा है, मानो बारिश ने फसल को अमृत पिला दिया हो। धान की बालियां निकलने के समय खेतों में नमी होना जरूरी है। ऐसे में शनिवार की बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम का साथ मिलने से धान की फसल बेहतर होगी और पैदावार को भी लाभ मिलेगा।2
- *रफ्तार का कहर: NH-731 पर ट्रक की टक्कर से गोवंश का पैर टूटा, पशु चिकित्साधिकारी की सूझबूझ से बची जान* *डकाही के पास दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन* लम्भुआ, सुलतानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर डकाही के समीप स्व विपिन श्रीवास्तव के घर के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से करीब एक से डेढ़ वर्ष का गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्या मात्र पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उसका उपचार शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद डॉक्टर मौर्या ने प्राथमिक उपचार और सूझबूझ से गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की। घटना की सूचना लम्भुआ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी फोन पर देने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिलाधिकारी को सूचना दी गई। जिलाधिकारी ने फोन उठाकर पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम, नगर पंचायत कर्मचारी विनय कुमार तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत का चालक उपलब्ध न होने पर एक सफाई कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए नगर पंचायत की गाड़ी चलाकर घायल गोवंश को शाहपुर पूरन स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां आगे के उपचार की व्यवस्था की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. श्रवण कुमार मौर्या की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से एक बेजुबान की जान बच सकी। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।4
- खतौनी में नाम छूट गया था उसको शुद्ध करने के लिए लेखपाल ने ₹6000 लिया 6 महीने बाद तक ठीक नहीं किया का आरोप शनिवार को पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में सीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर सताई निवासी कोटिया प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी एक भूमि पट्टी तहसील क्षेत्र के पीथापुर गांव में है जिसकी गाटा संख्या 267 मि0 है इस खतौनी में भूल बस मेरा नाम छूट गया खतौनी लेने पर इसकी जानकारी हुई इसको शुद्ध करने के लिए समस्त कागजात और खतौनी लेकर हल्का लेखपाल के पास पहुंचा और उनको दिखाया उन्होंने समस्त कागजात लेते हुए कहा कि हम इसको ठीक करा देंगे ठीक करने के नाम पर ₹6000 की मांग की पीड़ित ने ₹6000 दे भी दिया ऐसा आरोप है। परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी खतौनी में नाम सही नहीं हुआ शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान प्रभारी सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिए।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रतापगढ़* 8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।* पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- नहर पुल पर बंदरों का आतंक, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों में दहशत, पीछे दौड़ते हैं बंदर, नहर में गिरने का बना खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को हटाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल जरूरी इंतजाम कराने की मांग की गोसाईगंज,सुलतानपुर।भरथीपुर गांव में शारदा सहायक खंड-16 नहर के पुल पर बंदरों का झुंड ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के पास बड़ी संख्या में बंदर रहने से स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चे डरे रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बंदर बच्चों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे बच्चे घबराकर भागने लगते हैं।भरथीपुर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय समेत आसपास के तीन स्कूलों के बच्चे रोजाना इसी पुल से होकर गुजरते हैं। सुबह स्कूल जाते समय और छुट्टी के बाद घर लौटते समय बंदरों की मौजूदगी से बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है। अभिभावकों का कहना है कि बंदरों से बचने के प्रयास में कोई बच्चा नहर में गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है।मिर्जा सुहेल वेग, सतीश कुमार, मोहम्मद आलम, सियाराम और जग प्रसाद समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के पास से बंदरों को हटाने के लिए अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो गंभीर हादसा हो सकता है।1
- *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब* *असंतुष्ट फीडबैक अधिक मिलने और शिकायतकर्ताओं से वार्ता न करने पर कार्रवाई के निर्देश* *प्रयागराज* जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बाद असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत वार्ता नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जिला चिकित्सालय एसआरएन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा1
- पारसनाथ महिला विद्यालय के पास बाइक फिसलने से दंपती घायल, पति जिला अस्पताल रेफर पारसनाथ महिला विद्यालय के पास बाइक फिसलने से दंपती घायल, पति जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। मोतीगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनांवा से चौरे जाने वाले मार्ग पर पारसनाथ महिला विद्यालय के पास शनिवार को बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। हादसे में पति को गंभीर चोटें आईं, जबकि पत्नी भी घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना धनपतगंज, जिला सुल्तानपुर के बरौली निवासी बाबूराम पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 50 वर्ष, अपनी पत्नी दुखना, उम्र करीब 45 वर्ष, के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जमोली मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पारसनाथ महिला विद्यालय के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाबूराम की हालत और चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी का भी उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने की बात कही।1