logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान पर जंगली सूअर ने हमलाकर ली जान: खेत में चरी काटते समय हमला, तीन घायल; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के कल्याणपुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 61 साल के किसान उदयराज पाल की जान चली गई। वह अपने खेत में चरी काट रहे थे। इसी दौरान खेत की ओर जा रहे गांव के विवेक पाल पर भी सूअर ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी गांव परसौहा के प्रिंस गुप्ता पर भी सूअर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सरकारी राशन की दुकान से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने यह देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से सूअर को भगाने की कोशिश की। लोगों को आता देख सूअर उदयराज को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। उदयपुर गांव के 25 साल के राजेंद्र भी शनिवार सुबह खेत की ओर गए थे। जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर राजेंद्र घर पहुंचे तो उनके परिवार में डर का माहौल बन गया। लगातार हुई इन घटनाओं से आसपास के गांवों में डर फैल गया है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आसपास के इलाके में निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतक उदयराज पाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा बेटा संतोष कुमार और दो शादीशुदा बेटियां हैं।

3 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

किसान पर जंगली सूअर ने हमलाकर ली जान: खेत में चरी काटते समय हमला, तीन घायल; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के कल्याणपुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 61 साल के किसान उदयराज पाल की जान चली गई। वह अपने खेत में चरी काट रहे थे। इसी दौरान खेत की ओर जा रहे गांव के विवेक पाल पर भी सूअर ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी गांव परसौहा के प्रिंस गुप्ता पर भी सूअर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सरकारी राशन की दुकान से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने यह देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से सूअर को भगाने की कोशिश की। लोगों को आता देख सूअर उदयराज को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। उदयपुर गांव के 25 साल के राजेंद्र भी शनिवार सुबह खेत की ओर गए थे। जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर राजेंद्र घर पहुंचे तो उनके परिवार में डर का माहौल बन गया। लगातार हुई इन घटनाओं से आसपास के गांवों में डर फैल गया है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आसपास के इलाके में निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतक उदयराज पाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा बेटा संतोष कुमार और दो शादीशुदा बेटियां हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया। लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है। कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा। लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।
    2
    40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव
सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया।
लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है।
कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा।
लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग* उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला* लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग* *उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला*
    1
    लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग*
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला*
लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग*
*उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मूंगर तुरकहिया गांव में चला अवैध कब्जेदारो पर प्रशासन का ,बुलडोजर सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर तुरकहिया गांव में काफी दिनों से अवैध कब्जेदारो को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जहां पर शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, किए गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम मूंगर तुरकहिया गांव पहुंचकर जान मोहम्मद ,जियालाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा कर मकान के ऊपर कारवाई की वहीं दूसरी तरफ अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा रहा
    1
    मूंगर तुरकहिया गांव में चला अवैध कब्जेदारो पर प्रशासन का ,बुलडोजर 
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर तुरकहिया गांव में काफी दिनों से अवैध कब्जेदारो को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जहां पर शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, किए गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम मूंगर तुरकहिया गांव पहुंचकर जान मोहम्मद ,जियालाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा कर मकान के ऊपर कारवाई की वहीं दूसरी तरफ अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा रहा
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी में सरेराह फायरिंग से हड़कंप स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार देर शाम सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर सवार लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक अमेठी बाईपास के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक करने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर फायरिंग की गई। आरोप है कि कुल तीन राउंड गोली चलाई गईं। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलाई गईं। फायरिंग की घटना को लेकर यश तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने अमेठी कस्बे के रहने वाले सूरज सोनी, शुभम गुप्ता, शिवपूजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
    1
    स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप
अमेठी में सरेराह फायरिंग से हड़कंप
स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप
अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार देर शाम सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर सवार लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक अमेठी बाईपास के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक करने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर फायरिंग की गई। आरोप है कि कुल तीन राउंड गोली चलाई गईं। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलाई गईं।
फायरिंग की घटना को लेकर यश तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने अमेठी कस्बे के रहने वाले सूरज सोनी, शुभम गुप्ता, शिवपूजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • अमेठी में युवक पर जानलेवा हमला : स्कार्पियो का पीछाकर 3 ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
    1
    अमेठी में युवक पर जानलेवा हमला : स्कार्पियो का पीछाकर 3 ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास के पास शनिवार को सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। आरोप है कि लखनऊ से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने पीछा किया और ओवरटेक करने के बाद फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक कुल तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो फायर हवा में किए गए। गायत्री नगर निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के समय आदर्श तिवारी स्कॉर्पियो चला रहे थे। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में शामिल लोगों की पहचान और फायरिंग के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली
अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर लगी गोली
अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास के पास शनिवार को सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। आरोप है कि लखनऊ से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने पीछा किया और ओवरटेक करने के बाद फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक कुल तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो फायर हवा में किए गए। गायत्री नगर निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के समय आदर्श तिवारी स्कॉर्पियो चला रहे थे। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में शामिल लोगों की पहचान और फायरिंग के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।
    1
    गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था

दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।
    user_DAILY Newspapers GKA
    DAILY Newspapers GKA
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।
    1
    टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया।
घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।
    user_DAILY Newspapers GKA
    DAILY Newspapers GKA
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.