Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूंगर तुरकहिया गांव में चला अवैध कब्जेदारो पर प्रशासन का ,बुलडोजर सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर तुरकहिया गांव में काफी दिनों से अवैध कब्जेदारो को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जहां पर शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, किए गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम मूंगर तुरकहिया गांव पहुंचकर जान मोहम्मद ,जियालाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा कर मकान के ऊपर कारवाई की वहीं दूसरी तरफ अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा रहा
Ghanshyam Verma
मूंगर तुरकहिया गांव में चला अवैध कब्जेदारो पर प्रशासन का ,बुलडोजर सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर तुरकहिया गांव में काफी दिनों से अवैध कब्जेदारो को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जहां पर शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, किए गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम मूंगर तुरकहिया गांव पहुंचकर जान मोहम्मद ,जियालाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा कर मकान के ऊपर कारवाई की वहीं दूसरी तरफ अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा रहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मूंगर तुरकहिया गांव में चला अवैध कब्जेदारो पर प्रशासन का ,बुलडोजर सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर तुरकहिया गांव में काफी दिनों से अवैध कब्जेदारो को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जहां पर शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, किए गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम मूंगर तुरकहिया गांव पहुंचकर जान मोहम्मद ,जियालाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा कर मकान के ऊपर कारवाई की वहीं दूसरी तरफ अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा रहा1
- 40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया। लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है। कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा। लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।2
- *जेई की निगरानी में ब्लॉक परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता को लेकर घिरे अधिकारी* लम्भुआ, सुलतानपुर विकास खण्ड लम्भुआ परिसर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्लॉक परिसर में आवास के पीछे चल रहे इस निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और तकनीकी मानकों के पालन पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान इंटरलॉकिंग के नीचे डाली जा रही बालू और कंक्रीट की परत निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। वहीं इंटरलॉकिंग के किनारों पर बनाई जाने वाली एजिंग (किनारों की मजबूती) भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इंटरलॉकिंग दीवार के सहारे टिकाई जाएगी और अलग से एजिंग नहीं बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान बीडीओ, एपीओ और संबंधित अधिकारी भी ब्लॉक परिसर में मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक मुख्यालय के भीतर ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी किस तरह होती होगी। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकारी परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटरलॉकिंग के आधार, बालू, कंक्रीट और एजिंग सहित सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों। जनहित में उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक धन से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराना है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की जांच कराते हैं या नहीं और यदि कहीं मानकों में कमी पाई जाती है तो उसे सुधारा जाता है या नहीं।3
- लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग* उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला* लखनऊ बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग* *उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला*1
- *जीआईसी अकबरपुर में रोल प्ले, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित* अंबेडकरनगर,सूचना विभाग, 19 सितम्बर,2026 राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित राजकीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत पाठ्यसहगामी गतिविधियों से संबंधित रोल प्ले, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक एवं नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना की साधना प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर की मधु द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां की अंशी दुबे तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां के प्रशांत प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज के अभिषेक पांडेय द्वितीय तथा एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, विवेक पटेल, डॉ. जयचंद, सुरेशलाल श्रीवास्तव, शिवनाथ, डॉ. तारा वर्मा, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के शशांक मिश्रा और डायट के प्रवक्ता राकेश कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता की नोडल जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव रहीं। संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस दौरान सविता वर्मा, विद्यावती समेत अन्य लोग मौजूद रहे। *जीआईसी अकबरपुर में रोल प्ले, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित* अंबेडकरनगr19 सितम्बर,2026 राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित राजकीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत पाठ्यसहगामी गतिविधियों से संबंधित रोल प्ले, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक एवं नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना की साधना प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर की मधु द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां की अंशी दुबे तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां के प्रशांत प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज के अभिषेक पांडेय द्वितीय तथा एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, विवेक पटेल, डॉ. जयचंद, सुरेशलाल श्रीवास्तव, शिवनाथ, डॉ. तारा वर्मा, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के शशांक मिश्रा और डायट के प्रवक्ता राकेश कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता की नोडल जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव रहीं। संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस दौरान सविता वर्मा, विद्यावती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Special "show" with Syed Manzar #लखनऊ में #अधिवक्ताओं के चेंबर पर #बुलडोजर की कार्रवाई के बीच एडवोकेट "सैयद मंजर" का मानवीय चेहरा व सराहनीय कार्य आया सामने! देखिए खास कार्यक्रम में सैयद मंजर से संवाद!! Special "show" with Syed Manzar #लखनऊ में #अधिवक्ताओं के चेंबर पर #बुलडोजर की कार्रवाई के बीच एडवोकेट "सैयद मंजर" का मानवीय चेहरा व सराहनीय कार्य आया सामने! देखिए खास कार्यक्रम में सैयद मंजर से संवाद!!1
- गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।1
- टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।1