*रफ्तार का कहर: NH-731 पर ट्रक की टक्कर से गोवंश का पैर टूटा, पशु चिकित्साधिकारी की सूझबूझ से बची जान* *डकाही के पास दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन* लम्भुआ, सुलतानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर डकाही के समीप स्व विपिन श्रीवास्तव के घर के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से करीब एक से डेढ़ वर्ष का गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्या मात्र पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उसका उपचार शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद डॉक्टर मौर्या ने प्राथमिक उपचार और सूझबूझ से गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की। घटना की सूचना लम्भुआ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी फोन पर देने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिलाधिकारी को सूचना दी गई। जिलाधिकारी ने फोन उठाकर पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम, नगर पंचायत कर्मचारी विनय कुमार तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत का चालक उपलब्ध न होने पर एक सफाई कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए नगर पंचायत की गाड़ी चलाकर घायल गोवंश को शाहपुर पूरन स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां आगे के उपचार की व्यवस्था की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. श्रवण कुमार मौर्या की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से एक बेजुबान की जान बच सकी। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।
*रफ्तार का कहर: NH-731 पर ट्रक की टक्कर से गोवंश का पैर टूटा, पशु चिकित्साधिकारी की सूझबूझ से बची जान* *डकाही के पास दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन* लम्भुआ, सुलतानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर डकाही के समीप स्व विपिन श्रीवास्तव के घर के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से करीब एक से डेढ़ वर्ष का गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पता रहा। घटना
के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्या मात्र पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उसका उपचार शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद डॉक्टर मौर्या ने प्राथमिक उपचार और सूझबूझ से गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की। घटना की सूचना लम्भुआ के
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी फोन पर देने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिलाधिकारी को सूचना दी गई। जिलाधिकारी ने फोन उठाकर पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम, नगर पंचायत कर्मचारी विनय कुमार तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत का चालक उपलब्ध न होने पर एक सफाई कर्मचारी ने
हिम्मत दिखाते हुए नगर पंचायत की गाड़ी चलाकर घायल गोवंश को शाहपुर पूरन स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां आगे के उपचार की व्यवस्था की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. श्रवण कुमार मौर्या की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से एक बेजुबान की जान बच सकी। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।
- गणेश विसर्जन को लेकर एसपी ने दोस्तपुर में परखी सुरक्षा व्यवस्था दोस्तपुर सुल्तानपुर।गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पाण्डेय टोला और घंटाघर आदि संवेदनशील व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी थाना प्रभारी दोस्तपुर से ली। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।एसपी ने गणपति विसर्जन के आयोजकों से भी वार्ता की। उन्होंने निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने, विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा। साथ ही डीजे का संचालन निर्धारित मानक और अनुमन्य ध्वनि स्तर के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।1
- किसान पर जंगली सूअर ने हमलाकर ली जान: खेत में चरी काटते समय हमला, तीन घायल; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के कल्याणपुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 61 साल के किसान उदयराज पाल की जान चली गई। वह अपने खेत में चरी काट रहे थे। इसी दौरान खेत की ओर जा रहे गांव के विवेक पाल पर भी सूअर ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी गांव परसौहा के प्रिंस गुप्ता पर भी सूअर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सरकारी राशन की दुकान से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने यह देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से सूअर को भगाने की कोशिश की। लोगों को आता देख सूअर उदयराज को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। उदयपुर गांव के 25 साल के राजेंद्र भी शनिवार सुबह खेत की ओर गए थे। जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर राजेंद्र घर पहुंचे तो उनके परिवार में डर का माहौल बन गया। लगातार हुई इन घटनाओं से आसपास के गांवों में डर फैल गया है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आसपास के इलाके में निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतक उदयराज पाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा बेटा संतोष कुमार और दो शादीशुदा बेटियां हैं।1
- *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब* *असंतुष्ट फीडबैक अधिक मिलने और शिकायतकर्ताओं से वार्ता न करने पर कार्रवाई के निर्देश* *प्रयागराज* जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बाद असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत वार्ता नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जिला चिकित्सालय एसआरएन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा1
- स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी में सरेराह फायरिंग से हड़कंप स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो हवाई फायरिंग करने का भी आरोप अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार देर शाम सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर सवार लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बंदोईया गांव निवासी यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी अपने साथी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक अमेठी बाईपास के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक करने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर फायरिंग की गई। आरोप है कि कुल तीन राउंड गोली चलाई गईं। इनमें एक गोली स्कॉर्पियो में लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलाई गईं। फायरिंग की घटना को लेकर यश तिवारी को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने अमेठी कस्बे के रहने वाले सूरज सोनी, शुभम गुप्ता, शिवपूजन समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।1
- अमेठी में युवक पर जानलेवा हमला : स्कार्पियो का पीछाकर 3 ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच1
- नहर पुल पर बंदरों का आतंक, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों में दहशत, पीछे दौड़ते हैं बंदर, नहर में गिरने का बना खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को हटाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल जरूरी इंतजाम कराने की मांग की गोसाईगंज,सुलतानपुर।भरथीपुर गांव में शारदा सहायक खंड-16 नहर के पुल पर बंदरों का झुंड ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के पास बड़ी संख्या में बंदर रहने से स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चे डरे रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बंदर बच्चों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे बच्चे घबराकर भागने लगते हैं।भरथीपुर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय समेत आसपास के तीन स्कूलों के बच्चे रोजाना इसी पुल से होकर गुजरते हैं। सुबह स्कूल जाते समय और छुट्टी के बाद घर लौटते समय बंदरों की मौजूदगी से बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है। अभिभावकों का कहना है कि बंदरों से बचने के प्रयास में कोई बच्चा नहर में गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है।मिर्जा सुहेल वेग, सतीश कुमार, मोहम्मद आलम, सियाराम और जग प्रसाद समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के पास से बंदरों को हटाने के लिए अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो गंभीर हादसा हो सकता है।1
- *फतेहपुर में चांदपुर थाना क्षेत्र के ईटरा गांव में लापता बुजुर्ग का नोन नदी में तैरता मिला शव,13 सितम्बर को लापता हुआ था 52 वर्षीय1
- अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी लखनऊ से घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों का कार सवारों ने कथित तौर पर किया पीछा अमेठी बायपास के पास ओवरटेक कर स्कॉर्पियो पर फायरिंग का आरोप पीड़ित के अनुसार 3 राउंड फायर सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी1
- खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।1