घर में घुसा 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा, सर्पमित्र खेमचंद यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कटनी। जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैगवां में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा घुस गया। घर में कोबरा दिखाई देने के बाद परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। परिजनों ने तत्काल समाजसेवी, वन्यजीव प्रेमी एवं सर्पमित्र खेमचंद यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खेमचंद यादव मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी व कड़ी मेहनत के बाद जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। खेमचंद यादव लंबे समय से सर्प एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे अब तक कई जहरीले और अन्य सर्पों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेमचंद यादव के इस कार्य से जहां लोगों को जहरीले सर्पों से होने वाले संभावित खतरे से राहत मिलती है, वहीं वन्यजीवों की जान भी सुरक्षित बचाई जा रही है।
घर में घुसा 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा, सर्पमित्र खेमचंद यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कटनी। जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैगवां में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा घुस गया। घर में कोबरा दिखाई देने के बाद परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। परिजनों ने तत्काल समाजसेवी, वन्यजीव प्रेमी एवं सर्पमित्र खेमचंद यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खेमचंद यादव मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी व कड़ी मेहनत के बाद जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। खेमचंद यादव लंबे समय से सर्प एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे अब तक कई जहरीले और अन्य सर्पों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेमचंद यादव के इस कार्य से जहां लोगों को जहरीले सर्पों से होने वाले संभावित खतरे से राहत मिलती है, वहीं वन्यजीवों की जान भी सुरक्षित बचाई जा रही है।
- घर में घुसा 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा, सर्पमित्र खेमचंद यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कटनी। जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैगवां में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा घुस गया। घर में कोबरा दिखाई देने के बाद परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। परिजनों ने तत्काल समाजसेवी, वन्यजीव प्रेमी एवं सर्पमित्र खेमचंद यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खेमचंद यादव मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी व कड़ी मेहनत के बाद जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। खेमचंद यादव लंबे समय से सर्प एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे अब तक कई जहरीले और अन्य सर्पों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेमचंद यादव के इस कार्य से जहां लोगों को जहरीले सर्पों से होने वाले संभावित खतरे से राहत मिलती है, वहीं वन्यजीवों की जान भी सुरक्षित बचाई जा रही है।1
- सरपंच सचिव ने तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि सरपंच सचिव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि1
- चाचा भतीजे विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्तार, भेपुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार1
- यूजीसी कानून के विरोध और आरक्षण के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933// *हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुरू हुआ प्रदर्शन, जिलेभर से पहुंचे लोग; मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान* कटनी। यूजीसी कानून के विरोध तथा आरक्षण व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद सहित विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में सोमवार को कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत सुबह हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके बाद दिनभर शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी में सभा का दौर जारी रहा। धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अवधेश उरमलिया, राष्ट्रीय करणी सेना के सुजीत सिंह सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रदर्शनकारी शामिल हुए। दिनभर समर्थन में पहुंचे लोगों के कारण सभा स्थल पर भीड़ बनी रही। आयोजकों ने प्रदर्शन को मिल रहे समर्थन को देखते हुए आगामी दिनों में आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया है। *यूजीसी कानून की विसंगतियों का मुद्दा उठाया* धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंचासीन वक्ताओं ने यूजीसी कानून को लेकर अपनी आपत्तियां और विचार व्यक्त किए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सवर्ण समाज द्वारा विभिन्न चुनावों में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल का समर्थन किए जाने के बावजूद अब उनके हितों के विपरीत यूजीसी कानून लागू किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि उनके मत में यूजीसी कानून की कई व्यवस्थाएं सवर्ण समाज के लिए अन्यायपूर्ण हैं और इन्हें लेकर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून के प्रावधानों को लेकर समाज में असंतोष है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति के विरुद्ध अपराध सिद्ध होने से पहले दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की स्थिति पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था सवर्ण समाज को हाशिए पर ले जाने वाली है। *कानून वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी* प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को पूर्णतः वापस लेने की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज की उपेक्षा का राजनीतिक असर भी भविष्य में देखने को मिल सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आंदोलन को केवल एक विरोध प्रदर्शन के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसके पीछे उठाए जा रहे सामाजिक और नीतिगत सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाए। *आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार की मांग* धरना प्रदर्शन के दौरान आरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने तथा आरक्षण का आधार आर्थिक किए जाने की मांग रखी। वक्ताओं का कहना था कि सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने के लिए इसके मौजूदा ढांचे में आवश्यक सुधार किए जाएं। *मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान* आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनशन जारी रखने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक वे धरना और अनशन जारी रखेंगे। सोमवार को सुबह से शुरू हुआ आंदोलन देर तक जारी रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। आयोजकों का कहना है कि सोमवार को मिले समर्थन से उनका उत्साह बढ़ा है और आने वाले दिनों में आंदोलन में सहभागिता और बढ़ सकती है। आज धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालों में सर्व श्री नरेंद्र समदरिया, शिवम एवं शुभम, बाल्मीकि मिश्रा, गणेश शंकर गर्ग, अशोक भैरव पांडे, यश दुबे, राज तिवारी, शैलेंद्र सिंह बघेल, पंकज तिवारी, दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष आरती तिवारी, आशीष मिश्रा, आशीष तिवारी, चेतन सचदेवा, श्रीराम पांडे, मंटू मिश्रा, इत्यादि लोगों की रही। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या पहल की जाती है और आंदोलन आगामी दिनों में किस स्वरूप में आगे बढ़ता है।3
- अमरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो दुकान में घुसी; एक की मौत, एक गंभीर नई बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, एक की मौत; एक गंभीर घायल1
- कटनी: ग्राम खलवारा के वार्ड नंबर 01 में बदहाली का आलम, कीचड़ से सने रास्ते पर चलने को मजबूर ग्रामीण "मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम खलवारा के वार्ड नंबर 01 से एक बड़ी जमीनी समस्या सामने आ रही है। जहां विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच इस वार्ड के ग्रामीण आज भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर घुटनों तक कीचड़ और जलभराव हो जाने से ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो पंचायत सरपंच की नींद टूट रही है और न ही जिम्मेदार पंचायत अधिकारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं।"4
- विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाचा-भतीजे से करीब 3 किलो गांजा जब्त, बाइक भी बरामद विजयराघवगढ़/कटनी रिपोर्टर सुरेश सेन श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ा है और उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है। विवरण – दिनांक 05/09/2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आई.टी.आई. विजयराघवगढ़ के तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जब उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उनकी तलाशी ली गई मौके पर ही यह पाया गया कि पीछे बैठा व्यक्ति एक पिट्ठू बैग में कुछ रखकर जा रहे थे, व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर बैग की तलासी लेने उपरांत बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 35 हजार रूपया एवं मोटर साईकल को जब्त किया गया। दोनों आरोपी आपस में चाचा एवं भतीजे हैं। आरोपीगण ①समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल ② गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा नम्बर 1 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा, स्वतंत्र साक्षी राहगीरों की मुख्य भूमिका रही।1
- ओबीसी महासभा का डेलिगेशन कल 29 मई 2026 को माननीय Collector Office Damoh महोदय दमोह एवं Damoh Police महोदय दमोह से मुलाकात करेंगे। आप सभी जानते हैं लगभग पूरा देश जानता है कि प्रशासन एवं नर्स की प्रताड़नाओं के चलते महेंद्र सिंह लोधी जिन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान देनी पड़ी थी जिसके लिए दो बड़े आंदोलन किए गए थे एक पहला आंदोलन रनेह थाना का घेराव जिसमें 7हजार से 8 हजार की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे दूसरा आंदोलन 11 फरवरी को जब महेंद्र सिंह लोधी ने फांसी लगा ली थी तब उनकी अस्थियां लेकर विधवा पत्नी अपने 6 माह के बच्चे को लेकर लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके कई क्रांतिकारी साथी दमोह जिले के साथ-साथ आसपास के सभी जिलों से क्रांतिकारी साथी उपस्थित हुए थे माननीय कलेक्टर महोदय से संवाद चालू था पर कुछ फर्जी पत्रकारों ने आंदोलन को असफल करने के लिए बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जिससे महेंद्र सिंह लोधी जिन्होंने फांसी लगाई उनको न्याय नहीं मिल पाया। इस आंदोलन कुछ फर्जी पत्रकारों के द्वारा पत्रकारिता को शर्मसार करते हुए कई निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे ST SC एक्ट में करवा दिए गए प्रशासन और पुलिस वालों ने मिलकर कई क्रांतिकारी को पुलिस ने उठाया तो प्रताड़ना दी 19 पर नाम दर्ज के साथ 100 लोगों पर केस किए गए पुलिस प्रशासन की क्रूरता के चलते ओबीसी महासभा ने 28 फरवरी को महा आंदोलन की घोषणा की थी जिसके कारण दमोह लोकसभा सांसद राहुल लोधी एवं मंत्री धर्मेंद्र लोधी जी एवं अन्य नेता एवं कलेक्टर एसपी महोदयजी के संवाद के बाद आंदोलन को निरस्त किया गया था और ओबीसी महासभा का रविवार 22/2/2026 को डेलिगेशन बुलाया गया प्रशासन एवं ओबीसी महासभा की चर्चा के बाद एक SIT गठित की गई थी इस हेतु 15 दिन का समय पत्र में लिखित दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हम शांतिपूर्ण डेलिगेशन भेज रहे हैं ताकि एक बार संवाद किया जाए नहीं तो आने वाले समय में ओबीसी महासभा फिर बड़ा आंदोलन करने जा रही है हमारी मांगे ओबीसी महासभा के पत्र में लिखी हुई है अभी तक इन पर गौर नहीं किया गया है एक बात बिल्कुल क्लियर है उन दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए जिन्होंने आंदोलन को सफल करने के लिए गलत प्रयास किया डेलिगेशन में पहुंच रहे मुख्य साथियों के नाम 1.बृजेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी महासभा अशोकनगर 2.डॉ नारायण पटेल राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी 3.राकेश लोधी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कटनी 4.कब कुशवाहा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष टीकमगढ़ 5. हेमराज घोषी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य प्रदेश जिला सागर 6. विनोद पटेल प्रदेश महासचिव ओबीसी महासभा जिला छतरपुर 7 कृष्णकांत पटेल प्रदेश सचिव ओबीसी महासभा 8. चरण पटेल किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश जिला छतरपुर 9.रानी रैकवार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य प्रदेश जिला छतरपुर 10. बृजभान यादव सागर जिला अध्यक्ष 11.राम भगत कुशवाहा पन्ना जिलाअध्यक्ष 12.उत्तम नापित टीकमगढ़ जिलाअध्यक्ष 13.रवि लोधी जिला अध्यक्ष दमोह 14.तीरथ कुशवाहा छतरपुर जिला अध्यक्ष 15 छोटे पटेल जबलपुर जिला अध्यक्ष 16.दीनदयाल कुशवाहा निवाड़ी जिला अध्यक्ष 17.सीताराम लोधी कटनी जिला अध्यक्ष 19. बृजेश रैकवार आधार कार्ड जिला अध्यक्ष पन्ना इस लिस्ट में दमोह के लगभग 20 क्रांतिकारी साथियों के नाम दर्ज नहीं किए गए हैं जो की बैठक में उपस्थित रहेंगे। डेलिगेशन में लगभग 40 से 50 लोग उपस्थित रहेंगे प्रशासन के आदेशानुसार महेंद्र सिंह लोधी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ओबीसी महासभा @highlight CM Madhya Pradesh PMO India2