Shuru
Apke Nagar Ki App…
Na Kisi ghar mein nikala hai
Chhotu Kumar Rai
Na Kisi ghar mein nikala hai
More news from बिहार and nearby areas
- Na Kisi ghar mein nikala hai1
- Mahaapur Mein Madhuri ka, aayojan kya Ja Raha hajiska. Do April do hazaar chhabbees, ko do javaan kya Gaya evam? Unnees, April se untis April Tak Yeh ka. Aayojan kya, jayega sthaan. Munger.\nDistrict talapur mahaapur tanapur ke Syed, chaunk, se ek kilometre axim Asim Disha, Mein padta, hai Papa, aath.Rahe is melamine breakdowns , mickey mouse , thoda , thoda jalpa1
- सड़क निर्माण को लेकर खूनी विवाद! पिस्टल की बट से मां-बेटी पर हमला, मायागंज रेफर अमरपुर (बांका): सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। अमरपुर थाना क्षेत्र के हरदौरी गांव में दबंगों ने हथियार के बल पर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि पिस्टल की बट (बेड) से हमला कर मां-बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। #अमरपुर #बांका #हरदौरी_गांव #सड़क_विवाद #मारपीट #बिहार_क्राइम #ब्रेकिंग_न्यूज #मायागंज #गांव_में_तनाव1
- तारापुर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टास्थान महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हनुमान जी की आरती संपन्न हुई। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम मंदिर के पुजारी राम आचार्य के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक गौतम सिंह कुशवाहा, रितेश केशरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू राज सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by THE LIVE1
- चांदन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का भौतिक सत्यापन डीपीओ राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के राकेश रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित इस संस्थान में डीपीओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियां, पेयजल सुविधा, शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीओ राज कुमार राजू ने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वगुण संपन्न बनाती है, वहीं खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री एवं जिम जैसे उपकरणों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी बताया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गौरतलब है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी रहने के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली और शिक्षकों की तत्परता को देखकर डीपीओ ने खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की। रिपोर्ट;उमाकांत पोद्दार2
- बिहार बांका- में स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बड़ी पहल जारी है। डीएम नवदीप शुक्ला ने पीएनजी डीकंप्रेशन यूनिट का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 3200 घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 615 घरों में कनेक्शन पूरा हो चुका है। यूनिट के तैयार होते ही गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर, एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। 13 एजेंसियों और 71 होटलों-रेस्टोरेंट्स में छापेमारी की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। लेकिन इस बीच आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने लगा है। सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। 👉 देखें पूरी रिपोर्ट और जानें कैसे बदल रही है आपके शहर की तस्वीर...1
- Post by THE LIVE1