"हम ईरान को पत्थर युग में पहुंचा देंगे" — ट्रंप की राष्ट्र को चेतावनी, युद्ध के 33 दिन बाद भी कोई रास्ता नहीं वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध के मुख्य उद्देश्य "लगभग पूरे" हो चुके हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और भी भीषण हमले किए जाएंगे। 📌 ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और वायुसेना को तबाह कर दिया है, मिसाइल क्षमताओं को कमज़ोर किया है और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को भी मार डाला है। उन्होंने कहा — "हम उन्हें अगले 2-3 हफ्तों में बेहद कड़ी चोट देंगे और उन्हें पत्थर युग में पहुंचा देंगे।" (Time) यह ट्रंप का युद्ध शुरू होने के बाद पहला बड़ा राष्ट्रीय संबोधन था, जो करीब 20 मिनट तक चला। उन्होंने युद्ध को अमेरिकी बच्चों के भविष्य में एक "निवेश" बताया। (CNN) 💣 युद्ध की ताज़ा स्थिति — आज 2 अप्रैल 2026 अमेरिका और इज़राइल ने हमले तेज़ करते हुए तेहरान के एक ऐतिहासिक मेडिकल रिसर्च सेंटर, एक पुल और कई स्टील प्लांट्स को निशाना बनाया। (Al Jazeera) अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, अब तक 13 अमेरिकी सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। इसके अलावा UAE, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन और सऊदी अरब में भी ईरान के जवाबी हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। (CNN) 🇮🇷 ईरान का जवाब ईरान की सेना ने ट्रंप के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका और इज़राइल को "स्थायी पछतावे और अंतिम समर्पण" का सामना करना पड़ेगा। (CNN) 🛢️ तेल बाज़ार में हलचल ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल के वायदा भाव 5% से अधिक उछल गए, जबकि शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। (CBS News) 🌍 दुनिया की प्रतिक्रिया फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि अन्य देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए बल प्रयोग करने का आग्रह "अवास्तविक" है। (CNN) पाकिस्तान और चीन के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर युद्धविराम और नागरिक ढांचे पर हमले बंद करने की मांग की। (NPR) 🇮🇳 भारतीय सोशल मीडिया पर वायरल मीम ट्रंप के "मैंने 8 युद्ध रुकवाए" के दावे पर भारतीय यूज़र्स ने खूब तंज कसा। एक यूज़र ने ट्रंप की ओर से लिखा — "मैंने 8 युद्ध रुकवाए, मेरा कोई नहीं रुकवा रहा।" इस पर दूसरे यूज़र का जवाब था — "ये दुख खत्म क्यों नहीं होता भाई...?" 📡 स्रोत: CNN, NBC News, Al Jazeera, Time | अपडेट: 2 अप्रैल 2026 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुभाष उमरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और हास्य परंपरा को जीवंत रखने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और लाफ्टर लेखक सुभाष उमरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिटिया सेमरिया में जन्मे सुभाष उमरे ने अपनी अनोखी हास्य शैली और मंचीय अभिनय से हजारों लोगों को वर्षों तक हंसाया। 1 मार्च 1959 को जन्मे सुभाष उमरे ने 1 अप्रैल 2026 की शाम अपने ही गांव में अंतिम सांस ली। सुभाष उमरे सात भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में उनका विशेष स्थान था। भाई अजय उमरे ने बताया कि सुभाष उमरे बचपन से ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों को हंसाना ही उनका जुनून बन गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य और नाचा मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। चंदैनी गोंदा, लोकरंग अर्जुंदा और संत समाज हटूवा जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति में सहजता, देसी अंदाज और सामाजिक व्यंग्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता था। सुभाष उमरे ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों पप्पू चंद्राकर , कुलेश्वर ताम्रकार , घेवर यादव के साथ कई मंचों पर कॉमेडी रोल निभाए। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और जैसे ही वे मंच पर आते, माहौल ठहाकों से गूंज उठता था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनके पैतृक गांव सेमरिया के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। सुभाष उमरे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कला और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।1
- भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।2
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- Post by Pravakar srivastav2
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी1